चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आयुर्वेद कॉलेज में पीजी ब्लॉक का किया लोकार्पण

स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए 12.33 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है नया भवन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर के श्री नारायण प्रसाद अवस्थी शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए नवनिर्मित भवन (पीजी ब्लॉक) का लोकार्पण किया। महाविद्यालय परिसर में सीजीएमएससी (Chhattisgarh Medical Services Corporation) द्वारा 12 करोड़ 33 लाख 25 हजार रूपए की लागत से इसका निर्माण किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में विधायकद्वय श्री विकास उपाध्याय और श्री कुलदीप जुनेजा, महापौर श्री…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने कहा : देश और प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर दिए जरुरी निर्देश

रोजाना दस हजार सैंपलों की जांच करने कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहते हुए कोरोना की जांच, इलाज, इससे बचाव और नियंत्रण के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को कहा। स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 के लक्षण वाले लोगों में इसकी पुष्टि के लिए ज्यादा से ज्यादा जांच आरटीपीसीआर टेस्ट के माध्यम से कराए जाने के…

Read More

बिहान समूह की महिलाएं चलाएंगी NIT कालेज की कैंटीन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर NIT कॉलेज रायपुर की कैंटीन का संचालन इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान जिला पंचायत रायपुर अंतर्गत गठित उजाला ग्राम संगठन सेरीखेड़ी की महिलाओ के द्वारा संचालित किया जाएगा। जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा  एवं NIT कॉलेज की प्रबंधन टीम के  अभिनव प्रयासो से इस बार बिहान की महिला समूहों को कैंटीन संचालन का कार्यादेश NIT से प्राप्त हुआ है जिससे  समूह की महिलाओ को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे  तथा  छात्रों को घर जैसा भोजन बाजार से कम…

Read More

छत्तीसगढ़ में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा, 1000 एकड़ से अधिक रकबा में औषधीय पौधों की खेती, परंपरागत खेती की तुलना में दोगुना से ज्यादा लाभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य में छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनांतर्गत औषधीय पौधों की खेती को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत वर्तमान में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जलवायु के अनुकूल प्रजातियों का चयन कर लगभग 1000 एकड़ से अधिक रकबा में औषधीय प्रजातियों का कृषिकरण कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में वर्तमान में पायलट परियोजना अंतर्गत लेवेंडर की…

Read More

प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक को श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाए: मुख्य सचिव ने श्रम, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास और सामान्य प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रम में श्रम, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। मुख्य सचिव ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक को उनके लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित किया जाए। मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत श्रमिकों को आवास निर्माण अथवा नवीन आवास क्रय करने हेतु…

Read More

पंचकुण्डीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल

जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज से लिया आशीर्वाद प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मंगलवार को बेमेतरा जिले के ग्राम सलधा में आयोजित पंचकुण्डीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज से भेंट की और उनसे प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, विधायक बेमेतरा श्री आशीष कुमार छाबड़ा उपस्थित थे।…

Read More

67 हजार लोगों तक पहुंचे मितान, 46 लाख लोगों तक मुफ्त इलाज के लिए पहुंची एम्बुलेंस : श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स से दवा खरीदकर लोगों ने बचाए 96.20 करोड़ रूपए

अस्पतालों और शासकीय कार्यालयों में लंबी लाईनों से मिला छुटकारा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में लोगों को समय, पैसे और श्रम से राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मितान योजना, स्लम मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लीनिक और श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना का संचालन किया जा रहा है। नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से यह योजनाएं संचलित है। इन योजनाओं ने अस्पतालों और शासकीय कार्यालयों में लाइन में खड़े होने और अनावश्यक खर्चाें से लोगों को राहत पहुंचाई है। लोगों को घर बैठे शासकीय दस्तावेजों से संबंधित सेवाएं…

Read More

डीएमएफ से होगा जिले का विकास, अनेक सुझाव के साथ कई कार्यों पर बनी सहमति : जिला खनिज न्यास शासी परिषद की बैठक आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। डीएमएफ राशि का उपयोग जनहित के विकास कार्यों के लिए करने बैठक में सदस्यों द्वारा जिले के विकास हेतु सुझाव दिये गये। इस दौरान जनहितैषी अनेक कार्यों पर सहमती भी बनी। बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेताप्रतिक्ष एवं विधायक श्री नारायण प्रसाद चंदेल, सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले, विधायकगण श्री सौरभ सिंह, श्री केशव चंद्रा, श्रीमती इंदु बंजारे, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्री…

Read More

बारिश के पहले नहर लाईनिंग के कार्य को करें पूर्ण : कलेक्टर प्रभात मलिक ने निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

जिले के विद्युत विहीन गांवों और मजरा टोला में बिजली पहुंचाने बनाये कार्ययोजना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने जल संसाधन संभाग के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण और मरम्मत कार्यो की समीक्षा करते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बैठक में पैरी दांयी तट नहर के अंतर्गत नहर लाईनिंग के कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने नहर लाईनिंग…

Read More

बिजली की मांग 5700 मेगावाट के रिकार्ड स्तर तक पहुंची, 2017-18 की तुलना में बिजली की मांग में 32 प्रतिशत का इजाफा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में आर्थिक विकास की गतिविधियों में तेजी आने और बढ़ती हुई गर्मी के कारण बिजली की मांग में रिकार्ड तेजी आई है। 16 अप्रैल की रात को प्रदेश में बिजली की अधिकतम डिमांड 5696 मेगावाट दर्ज की गई। पॉवर कंपनी ने कुशल प्रबंधन करते हुए पॉवर एक्सचेंज के बिजली क्रय कर विद्युत आपूर्ति को बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया। यह प्रदेश स्तर पर अब तक की सर्वाधिक डिमांड का रिकार्ड है। 2017-18 में सर्वाधिक डिमांड 4318 मेगावाट थी। इस वर्ष उच्च मांग लगभग 5700 मेगावाट…

Read More