हत्या के प्रयास मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार, थाना भटगांव पुलिस ने की कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर दिनांक 19 अप्रैल 2023 को ग्राम श्यामनगर निवासी ओम प्रकाश यादव ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 18 अप्रैल के रात्रि में इसके गाँव का बसंत राजवाडे इसके भतीजा देव प्रकाश यादव के घर के पास आकर बोलने लगा कि तुम्हारा छोटा भाई कहाँ है, पत्नी से बातचीत क्यों करता है कहकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया और लोहे के चाकू से हत्या करने की नियत से देव प्रकाश के हाथ व पेट में चाकू से हमला कर प्राण घातक चोट…

Read More

यातायात नियमों का उल्लंघन : नो पार्किंग में खड़ी किए 17,  हेड लाइट आधा काला नहीं करने वाले 11 एवं कांच में रंगीन फिल्म लगे 2 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही

मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओ के तहत कुल 34 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 13600 रूपये समन शुल्क लिया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 34 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई जिसमें रंगीन फिल्म कांच  में पर्दे लगे 02 वाहन के चालक से 4000 रुपए मोटरसाइकिल में तीन सवारी चलने वाले 01 वाहनों के चालकों से…

Read More

जशपुर : स्वामित्व योजना के अंतर्गत ड्रोन सर्वे का कार्य 25 अप्रैल से होगा प्रारंभ, पटवारियों को दिया गया प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में जिले में स्वामित्व योजना के अंतर्गत ड्रोन सर्वे का कार्य 25 अप्रैल 2023 से प्रारंभ किया जाएगा। इस हेतु जिला के सभी पटवारियों को विगत दिनों प्रशिक्षण दिया गया है। ड्रोन सर्वे के तहत् प्रत्येक ग्राम के आबादी में निवासरत हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख, क्रय-विक्रय, नामांतरण अधिकार दिया जाएगा। साथ ही 20 अप्रैल 2023 को सीईओ और सभी राजस्व अधिकारियों को स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जाएगा।

Read More

एसडीएम जशपुर ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोदाम का किया औचक निरीक्षण, कर्मचारियों का नियमित ऑनलाईन उपस्थित लेने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर एसडीएम सुश्री श्यामा पटेल ने आज जशपुर विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की उपस्थित की जानकारी, केन्द्र में चादर बदलने की स्थिति, दवाई भण्डार सहित मरीजों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। एडीएम श्यामा पटेल ने कर्मचारियों का नियमित ऑनलाईन उपस्थित लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मी को समय पर उपस्थित होने के लिए कहा साथ ही स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई का विशेष ध्यान की बात कही।

Read More