महिला एवं नाबालिग बालिका संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी, दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, अपहृता को आरोपी के कब्जे से पुणे महाराष्ट्र से किया गया बरामद

थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 284/22 धारा 363 भादवि हुआ था पंजीबद्ध, विवेचना के उपरांत जोड़ी गई 366,376 भादवि 04, 06 पाक्सो एक्ट की धारा. आरोपी इंद्रजीत सिंह को शिवरीनारायण पुलिस द्वारा दिनांक 30 मई 23 को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा शिवरीनारायण : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 14 सितंबर 22 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर…

Read More

कांसाबेल का स्वास्थ्य अमला गृह भेंट करके चिन्हांकित और पंजीकृत गर्भवती माताओं को इमरजेंसी संपर्क नम्बर की दे रहा जानकारी.

गर्भवती माताओं को संस्थागत् प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित, पौष्टिक भोजन लेने के लिए दी गई सलाह समदर्शी न्यूज ब्यूरो,जशपुर जशपुर : कांसाबेल विकासखण्ड के स्वास्थ्य विभाग का अमला गृह भेंट करके चिन्हांकित और पंजीकृत गर्भवती माताओं को संस्थागत् प्रसव कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और आपातकालीन के समय में 102, 108 एवं अन्य इमरजेंसी संपर्क नम्बर भी दिया जा रहा है। ताकि गर्भवती माताएं तत्काल संपर्क करके नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ ले सके। गृह भेंट के माध्यम से गर्भवती माताओं को…

Read More

चिरायु टीम आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंच कर नन्हें-मुन्हें बच्चों का कर रही है स्वास्थ्य परीक्षण, गंभीर बीमारी से प्रभावित बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही है उच्च अस्पतालों में ईलाज की सुविधा.

चित्रकला के माध्यम से किया जा रहा है बच्चों का बौद्धिक विकास समदर्शी न्यूज ब्यूरो,जशपुर जशपुर : स्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम आंगनबाड़ी केन्द्र में जा करके नन्हें-मुन्हें बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है और गंभीर बीमारी से प्रभावित बच्चों का पंजीयन करके उच्च अस्पतालों में ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी कड़ी में चिरायु टीम द्वारा फरसाबहार विकासखण्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र मृगखोल, महकुलटोली और करवाटोली सेक्टर पुराईनबंध में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र में नन्हें-मुन्हें बच्चों को पौष्टिक आहार देने के साथ…

Read More

आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण की दिशा में अग्रसर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे : रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत युवाओं को दिया जा रहा है नि:शुल्क औद्योगिक प्रशिक्षण

इलेक्ट्रीशियन,कम्प्युटर, कार्पेंटर,वेल्डर, मशीनिस्ट, फिटर आदि ट्रेडो मे दिया जा रहा है प्रशिक्षण बिलासपुर, रायपुर तथा नागपुर रेल मण्डल  के प्रशिक्षण केन्द्रों से अब तक 1080  से भी अधिक युवाओं का किया गया  नामांकन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेल प्रशिक्षण संस्थानों में युवाओं को प्रवेश स्तर का कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाने के लिए भारतीय रेलवे में “रेल कौशल विकास योजना” सितंबर, 2021 में प्रारम्भ की गई थी ।इस योजना के माध्यम से देश के युवाओं को उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे कि वह रोजगार प्राप्त करने…

Read More

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने 4 एक्सप्रेस गाड़ियों में प्रदान की अतिरिक्त कोच की सुविधा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 04 जोड़ी  एक्सप्रेस गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | इस सुविधा की उपलब्धता से इन गाड़ियों के एसी श्रेणी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे | विवरण इस प्रकार है –   1, गाड़ी संख्या 20971/20972 उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा उदयपुर से 03 जून…

Read More

खिलाड़ियों के प्रमाण पत्रों के आनलाईन संधारण एवं प्रमाणीकरण के लिए बनेगी नीति, रेग्युलेटरी तैयार करने संचालनालय गठित करेगा समिति

संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अध्यक्षता में खेल संघों की हुई बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर खिलाड़ियों को जारी होने वाले प्रमाण पत्रों का संधारण आनलाईन करने तथा प्रमाण पत्रों की वैधानिकता के प्रमाणीकरण हेतु नीति तैयार करने सहित खेल संघों के लिये रेग्यूलेटरी बनाने के संबंध में आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा की अध्यक्षता में राज्य खेल संघों के महासचिव एवं सचिवों की बैठक संपन्न हुई।…

Read More

‘‘हमें खाने की आवश्यकता है, तम्बाकू की नहीं’’ थीम पर आधारित होगा तंबाकू निषेध दिवस : तंबाकू के खतरों और स्वास्थ्य पर इसके नकारात्मक प्रभावों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने मनाया जाएगा विश्व तंबाकू निषेध दिवस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तंबाकू निषेध दिवस प्रतिवर्ष 31 मई को मनाया जाता है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य तंबाकू के खतरों और स्वास्थ्य पर इसके नकारात्मक प्रभावों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। इसके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को सामना करना पड़ता है। हर साल लाखों की संख्या में लोगों की मौत तंबाकू या उससे निर्मित उत्पादों  के सेवन के कारण होती हैं।  लोगों को इसके नुकसान के बारे में बताते हुए तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित  करने…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 जून को करेंगे हाईटेक लाइब्रेरी का लोकार्पण, एक साथ पढ़ सकेंगे 250 बच्चें, 68 साल पहले बनी लाइब्रेरी में विकसित की गई आधुनिक सुविधाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वाई-फाई कैम्पस, डिजिटल क्लास रूम, ई-लाइब्रेरी, कैंटिन की सुविधा से युक्त रायगढ़ की हाईटेक जिला लाइब्रेरी का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 1 जून को करेंगे। इस लाइब्रेरी में तैयार किए गए एयरकंडीशन स्टडी रूम में एक साथ 250 बच्चे पढ़ सकते है। जिला प्रशासन की पहल पर 68 साल पुरानी लाइब्रेरी को पूरी तरीके से रिनोवेट किया गया है। यहां छात्रों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई है। किताबे और फर्नीचर भी अपग्रेड किया गया है। यहां शहर के बच्चों को पढ़ाई…

Read More

पंचायत कैफे में समूह की महिलाओं को मिला स्थायी रोजगार, किफायती दरों पर जनसामान्य को मिल रहा पौष्टिक फास्टफूड, छत्तीसगढ़ी एवं मिलेट्स व्यंजन, बैंक लिंकेज के माध्यम से दी गई वित्तीय सहायता

पंचायत कैफे में परंपरागत व्यंजन चीला, फरा, ठेठरी, खुरमी, अनरसा, मिलेट व्यंजन इडली, दोसा एवं अन्य फास्टफूड व्यंजन उपलब्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव जनसमान्य को किफायती दर पर पौष्टिक फास्टफूट एवं विविध व्यंजन प्राप्त हो सके, इसके लिए महिला स्वसहायता समूह को जोड़ते हुए जिले के सभी विकासखंडों में पंचायत कैफे के रूप में नवाचार किया गया है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार के विशेष प्रयास से बिहान स्वसहायता समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए परंपरागत छत्तीसगढ़ी एवं मिलेट्स…

Read More

कलेक्टर ने ली नाबार्ड की बैठक : कृषि साख समिति एवं कृषि सेक्टर के अधिकारियों की बैठक, किसानों को समय पर मिले खाद बीज और दवाइयां

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में  नाबार्ड के अंतर्गत कृषि समूह के अधिकारियों और जिले के अंतर्गत कृषि साख समिति के सीईओ की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में जो भी लक्ष्य दिया गया है, उसे केंद्रित करते हुए लक्ष्य पूर्ति की दिशा में सभी कृषि स्वास्थ समिति कार्य करें। उन्होंने कहा कि किसानों को उचित दाम और समय पर खाद, बीज एवं दवाइयां सहज उपलब्ध हों यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने बैठक में कृषि साख समिति के…

Read More