अधिकारी-कर्मचारी को दिये राजस्व प्रकरणों के समय पर निराकरण करने के निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, गरियाबंद गरियाबंद : कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने बुधवार को छुरा विकासखंड अंतर्गत विभिन्न स्थानों का दौरा कर विकास कार्यो एवं योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल, पेयजल व्यवस्था एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर श्री छिकारा ने छुरा ब्लॉक के ग्राम पिपराही में स्थित प्राईमरी स्कूल में पहुंचकर नवप्रवेशी बच्चों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और नियमित स्कूल आने की समझाईश दी।…
Read MoreDay: July 7, 2023
कलेक्टर की संवेदनशीलता से पूजा को मिला स्पांसरशिप योजना का लाभ, योजना के अंतर्गत पूजा को प्रतिमाह मिलेंगे 4 हजार रूपये.
स्वयं की पढ़ाई और उनकी बीमार मां की देख-रेख में होगी सुविधा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, गरियाबंद गरियाबंद : कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की संवेदनशीलता से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर पूजा को स्पांसरशिप योजना का लाभ मिल गया है। इस योजना के अंतर्गत पूजा को प्रतिमाह 4 हजार रूपये मिलेंगे। कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय पूजा को यह राशि उनके 18 वर्ष की आयु होने तक मिलेगी। यह राशि पूजा के पढ़ाई-लिखाई और उनकी बीमार मां के ईलाज और देखरेख में काम आयेगी। उल्लेखनीय है कि जिला…
Read Moreकलेक्टर श्री छिकारा की पहल से दिव्यांग दयाराम को मिला विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ : मिलेगी 350/- रूपये मासिक पेंशन, ट्राइसिकल से होगी आने-जाने में आसानी.
आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड के साथ दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और यूडीआईडी भी बनाया गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, गरियाबंद गरियाबंद : कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की तत्परता और संवेदनशीलता से दिव्यांग दयाराम को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिल गया है। शारीरिक अक्षमता और गरीबी से जूझ रहे दयाराम को घर पहुंच ट्रायसिकल प्रदान किया गया है। साथ ही उन्हें 350/- रूपये मासिक पेंशन भी दिया जायेगा। इसके अलावा उनका आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और यूडीआईडी कार्ड भी बनाकर दिया गया है। शासकीय सुविधाओं का लाभ मिलने से…
Read Moreरायपुर, छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों के शुभारंभ के मौके पर प्रधानमंत्री के संबोधन का पाठ..पढ़ें क्या कहा प्रधानमंत्री ने..
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के गवर्नर श्रीमान विश्व भूषण हरिचंदन जी, मुख्यमंत्री श्रीमान भूपेश बघेल जी, केंद्रीय मंत्री परिषद के मेरे सहयोगी भाई नितिन गडकरी जी, मनसुख मांडविया जी, रेणुका सिंह जी, राज्य के उप मुख्यमंत्री श्रीमान टी.एस. सिंह देव जी, भाई श्री रमन सिंह जी, अन्य महानुभाव, देवियों और सज्जनों, छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है, बहुत बड़ा है। आज छत्तीसगढ़ को 7 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है। ये उपहार इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए है, कनेक्टिविटी…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजधानी रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने हार्दिक स्वागत किया : स्मृति चिन्ह के रूप में छत्तीसगढ़ के कारीगरों द्वारा तैयार अंगवस्त्र और मिलेट्स की टोकरी भेंट की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज सुबह राजधानी रायपुर पहुंचने पर पंडित रविशंकर शुक्ल हेलीपेड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी अगवानी की। उन्होंने प्रधानमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी एक दिवसीय प्रवास पर आज सुबह रायपुर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रायपुर पहुंचने पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने हार्दिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री जी को स्मृति चिन्ह के रूप छत्तीसगढ़ के कारीगरों द्वारा तैयार अंगवस्त्र और मिलेट्स की टोकरी भेंट की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह…
Read Moreबिना पूर्व सूचना के स्कूल से गायब रहने वाले सहायक शिक्षक सुनील राजपूत निलंबित : जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
सहायक शिक्षक को सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 9 (1) के तहत किया गया है निलंबित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, गरियाबंद गरियाबंद : स्कूल से बिना पूर्व सूचना के अनाधिकृत रूप से गायब रहने वाले शिक्षक पर निलंबन की कार्यवाही की गई है। शासकीय प्राथमिक शाला गरीबा में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी सुनील राजपूत को निलंबित कर दिया गया है। सहायक शिक्षक के विरूद्ध स्कूल से गायब रहने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए मामले का परीक्षण कर…
Read More