दुर्ग एवं हटिया के मध्य द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग -हटिया-दुर्ग के मध्य चल रही 08185 / 08186 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल की सुविधा 28 जुलाई, 2023 तक चल रही है, इस गाड़ी के परिचालन को दिनांक 29 सितम्बर, 2023 तक विस्तार किया जा रहा है । यह गाड़ी दुर्ग से हटिया के लिये प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को यह गाड़ी दिनांक 01अगस्त से 28 सितम्बर, 2023 तक 08185 नंबर के साथ चलेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा मे भी यह ट्रेन…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली मेल, आजाद हिंद एक्सप्रेस हावड़ा से 28 जुलाई को रद्द !

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कई गाड़िया अत्यधिक देरी से चलने के कारण कुछ गाड़ियो को देरी से रवाना एवं कुछ गाड़ियो को रद्द किया गया है । जिसकी जानकारी इस प्रकार है :- रद्द की गई गाडियाँ:- 01.    दिनांक 28 जुलाई 2023 को हावड़ा से चलने वाली ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा–मुंबई मेल एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 02.    दिनांक 28 जुलाई 2023 को हावड़ा से चलने वाली ट्रेन नंबर 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द      रहेगी । देरी से चलने वाली गाडियाँ:- 01.   …

Read More

बिलासपुर-बीकानेर-बीकानेर एक्सप्रेस एवं बिलासपुर–भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस का पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेल मंडल के चौमहला स्टेशन में ठहराव की सुविधा में विस्तार ।    

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 20845/20846 बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस का पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेल मंडल के अंतर्गत चौमहला रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा प्रदान की गयी है, यह सुविधा दिनांक 08 अगस्त, 2023 तक दिया गया था, जिसका विस्तार कर दिनांक 04 अप्रैल, 2024 तक किया गया है । यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए दिया जा रहा हैं ।

Read More

मुख्यमंत्री के जिला कोरबा प्रवास कार्यक्रम के लिये यातायात पुलिस कोरबा ने डायवर्टेड पॉइंट किये निर्धारित !

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा : श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छ.ग. शासन का दिनांक 29 जुलाई 2023 को जिला कोरबा प्रवास पर आगमन प्रस्तावित है। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के जिला कोरबा प्रवास कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर यातायात पुलिस कोरबा ने डायवर्टेड पॉइंट निर्धारित किये हैं जो निम्नानुसार है – परिवर्तित मार्ग निर्देश 1. दिनांक 29 जुलाई 2023 स्टेडियम चौक से टीपीनगर चौक, सीएसईबी चौक, जैन चौक, आईटीआई चौक, कलेक्ट्रेट व जिला पुस्तकालय डिंगापुर तक एवं जैन चौक से महाराणा प्रताप…

Read More

महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा महिला मोर्चा को अमित शाह के निवास का घेराव करना चाहिए – वंदना राजपूत

बेटी बचाओ का नारा देने वाले बेटियों की इज्जत को सरेआम बेच रहे हैं भाजपा नेत्रियां मणिपुर की घटना पर गूंगी बहरी हो जाती है भाजपा नेत्री अवसरवादी राजनीति करते हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर जो ड्रामा कर रहे हैं इस पर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा के नेत्रियों को तो दिल्ली में जाकर देश के गृह मंत्री अमित शाह के बंगले का घेराव करना चाहिए। केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार निकम्मी…

Read More

आखिर मोदी सरकार, रमन सरकार की नान डायरी की जांच कराने से क्यों डर रही है?, पूर्व रमन सरकार की नान डायरी और पनामा मामले में मोदी की बोलती बंद क्यों है? – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी को पत्र लिखकर रमन सरकार के दौरान हुए 36000 करोड़ का  नान  घोटाला, रमन मेडिकल स्टोर के पता में पनामा में खुले अभिषाक सिंह के नाम से बैंक खाता एवं चिटफंड घोटाले की जांच की मांग किये थे, लेकिन अभी तक मोदी सरकार उक्त शिकायत की जांच नहीं करवाई है आखिर मोदी सरकार नान डायरी की जांच कराने से क्यों डर रही है? क्या नान डायरी की जांच कराने से घोटाले में…

Read More

यातायात नियमों का उल्लंधन करने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही : मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 117 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 36,500/- रूपये लिया गया समन शुल्क

मोटर सायकल में तीन सवारी चलने वाले,  बिना रिफलेक्टर ग्लास के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों वाहन चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 117 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर कुल 36,500/- रूपये समन शुल्क लिया गया। जिसमें बिना रिफ्लेक्टर ग्लास के वाहन चलाते पाए जाने पर 38…

Read More

आरक्षण संशोधन विधेयक और कब तक लंबित रहेगा, भाजपा के आरक्षण विरोधी चरित्र के कारण आरक्षण विधेयक 8 माह से राजभवन में फंसा – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने आरक्षण संशोधन विधेयक पर राज्यपाल से तत्काल हस्ताक्षर करने का आग्रह किया है। सामाजिक न्याय को लागू करने के लिये यह आवश्यक है कि यह विधेयक कानून का रूप धारण करें। आरक्षण विधेयक पर लंबे समय तक रोका जाना लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है। प्रजातंत्र में जनकल्याण के लिये कानून बनाने का अधिकार चुनी हुई सरकार को है। छत्तीसगढ़ की दो तिहाई बहुमत से चुनी हुई सरकार के मंत्रिमंडल में आरक्षण संशोधन विधेयक का मसौदा तैयार…

Read More

भाजपा लाश पर राजनीति करना बंद करे, 15 साल में 12397 किसानों ने आत्महत्या किया था तब भाजपाई चुप रहते थे – सुशील आनंद शुक्ला

भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ में खेती देश में सबसे ज्यादा मुनाफा देती है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर एक व्यक्ति के आत्महत्या पर भाजपा द्वारा की जा रही बयान बाजी पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में राजनैतिक गिद्ध बन चुकी है। वह इंतजार करते रहते है कि कब किसी की मौत हो और वह उस पर बयानबाजी कर राजनैतिक रोटी सेक। भाजपा लाशों पर राजनीति करने की अपनी गंदी आदत बदल ले। छुईहा महासमुंद के किसान की आत्महत्या के वास्तविक कारणों…

Read More

मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में नवीन पुलिस रेंज का किया गया गठन

पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस महानिरीक्षकों की ली गयी बैठक : गुण्डा-बदमाश, अवैध शराब, ड्रग्स, ऑनलाईन गेम्बलिंग, गांजा की अवैध तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही के दिये गये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज प्रदेश के सभी नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षकों की बैठक ली गयी। राज्य शासन द्वारा आम जनता की सुविधा तथा बेहतर पुलिसिंग के परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ पुलिस में पुलिस रेंज का पुनर्गठन किया गया है। रायपुर रेंज को दो भागों में विभक्त किया गया है। रायपुर रेंज में जिला रायपुर रहेगा। रायपुर ग्रामीण रेंज में जिला-धमतरी,…

Read More