समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति किसानों को ‘पीएम प्रणाम’ योजना लागू कर अनेक सौगातें देने के लिए प्रदेश भाजपा व प्रदेश के किसानों की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित की है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त के लिए 17 हजार करोड़ रुपए की राशि जारी की। गुरुवार को सल्फर कोटेड यूरिया गोल्ड खाद लॉन्च कर किसानों को समर्पित की गई और खाद के लिए आगामी वर्ष के लिए…
Read MoreDay: July 27, 2023
एर्राबोर में हुई घटना पर जांच करने के बाद भाजपा की प्रेस वार्ता : रंजना साहू बोली आंखों की शर्म मर चुकी है कांग्रेस सरकार की, सहमे अभिभावक छात्रावास से बच्चो को निकाल रहे है, न सीसीटीवी कैमरे न कोई अन्य सुरक्षा बच्चियां भगवान भरोसे
छात्रावास में पुरषों का आना जाना लगा रहा कांग्रेस सरकार ने मामले को दबाने की भरपूर कोशिश की न कोई कांग्रेस का नेता पीड़ित परिवार से मिलने गया न किसी मुवाअजे का ऐलान हुआ कांग्रेस सरकार मासूम बच्चियों की सुरक्षा को लेकर बिलकुल गंभीर नहीं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने सुकमा जिले के एर्राबोर में 5 वर्ष की मासूम छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की वारदात में पारदर्शी जांच करके आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित बच्ची व उसके परिवार को…
Read Moreभूपेश बतायें कि सिंहदेव झूठे हैं या कांग्रेस के प्रवक्ता, वादों के विरोधाभास पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का मुख्यमंत्री से सवाल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस जन घोषणा पत्र के वादों की पूर्ति पर कांग्रेस के विरोधाभासी दावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जनता कांग्रेसी घोषणा पत्र के जनक और तीन महीने के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के उस कबूलनामे को सच माने, जिसमें कहा गया है कि सिर्फ 12 वादे पूरे किए हैं, अथवा कांग्रेस प्रवक्ता के दावे को सत्य माने, जिसमें कहा गया है कि 36 में से 34 वादे पूरे किए जा चुके हैं। अब मुख्यमंत्री भूपेश…
Read Moreअवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त
अकलतरा पुलिस ने आरोपी रवि उम्र 32 वर्ष साकिन कोटमीसोनार थाना अकलतरा के विरूद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही भेजा गया न्यायिक रिमांड पर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.07.2023 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त् होने पर मुखबीर के बताये स्थान कोटमीसोनार डेम पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां एक व्यक्ति जिसे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रवि उम्र 32 वर्ष साकिन कोटमीसोनार थाना अकलतरा का होना बताया जिसके कब्जे से प्लेटिना मोटर…
Read Moreमोटर सायकल टकरा जाने की बात को लेकर जातिगत् गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार उप पुलिस अधीक्षक अजाक जांजगीर की कार्यवाही, प्रकरण के 2 अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है जिसकी पतासाजी जारी
आरोपी (01) अमित उम्र 20 साल निवासी पुटपुरा (02) शुभम उम्र 19 साल निवासी पुटपुरा के विरूद्ध धारा 294, 323, 427, 506, 34 भादवि (2) 5 क. 3 (1) द, ध SC/ST एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अपने बड़े भाई सूर्यकांत निवासी पुटपुरा के साथ गांव पुटपुरा से गुड़ी चौक बाजार से सब्जी लेकर वापस पुटपुरा तरफ से घर जा रहा था भी तभी रास्ते में सूर्यकांत का मोटर सायकल आरोपी के…
Read Moreपांच माह से फरार चल रहे अमानत में खयानत करने वाले सेल्स मेन को कोतवाली पुलिस द्वारा जिला जांजगीर से किया गया गिरफ्तार
थाना कोतवाली कोरबा में आरोपी प्रदीप कुमार तांडे पिता पुरूषोत्तम लाल तांडे, उम्र 25 वर्ष, साकिन ग्राम सोनादुल्ला, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) के विरुद्ध अपराध क्रमांक 124 / 23, धारा-408 भादवि दर्ज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा दिनांक 22.02.2023 को प्रार्थी विक्रम अग्रवाल पिता त्रिलोकचंद अग्रवाल उम्र 43 वर्ष निवासी जायसवाल गली पुरानी बस्ती कोरबा का थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रदीप कुमार तांडे नामक युवक इसके गणपति इंटरप्राईजेस नामक थोक दुकान में सेल्स मेन का काम करता था जो जिले के अन्य व्यपारियों से नगदी…
Read Moreब्रेकिंग : सुकमा में दुष्कृत्य मामले में आरोपी गिरफ्तार, जघन्य कृत्य को देखते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने दिये निर्देश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संवेदनशील मामले में तत्परता से कार्रवाई करने पुलिस की प्रशंसा की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सुकमा जिले के एर्राबोर में कन्या आवासीय विद्यालय पोटा केबिन में अध्ययनरत बालिका के साथ हुए दुष्कृत्य मामले में थाना एर्राबोर में पाक्सो एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आरोपी माड़वी हिरमा को गिरफ्तार कर लिया है। पाक्सो एक्ट के अंतर्गत आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका पर भी पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए तत्परता से की गई कार्रवाई के…
Read Moreयातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही : मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 100 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए लिया गया कुल 31,400/-रूपये समन शुल्क !
मोटर सायकल में तीन सवारी चलने वाले, बिना रिफलेक्टर ग्लास के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों वाहन चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 100 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर कुल 31,400/- रूपये समन शुल्क लिया गया। जिसमें बिना रिफ्लेक्टर ग्लास के वाहन चलाते पाए जाने पर 34…
Read Moreसंवरेंगे बिगड़े बांस के वन : बसोड़ों, पानबरेजा परिवारों और हस्तशिल्प कारीगरों को मिलेगा लाभ, चार वर्षों में 01 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबा में बिगड़े बांस वनों का सुधार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा संचालित बिगड़े बांस वनों के सुधार योजना के अंतर्गत प्रदेश में चार वर्षों के दौरान 01 लाख 9 हजार हेक्टेयर रकबा में सुधार का कार्य किया गया है। बिगड़े बांस वनों के सुधार योजना के अंतर्गत प्रदेश के बसोड़ों, पानबरेजा परिवारों एवं बांस का काम करने वाले हस्तशिल्प कारीगरों को अधिक मात्रा में अच्छा बांस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वन एवं वनेत्तर क्षेत्रों में बिगड़े बांस वनों का सुधार तथा बांस रोपण का कार्य कराया जाता है। इसके तहत…
Read Moreकंजक्टिवाइटिस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल शिक्षा और आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग को लिखा पत्र
स्कूलों, छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों तथा आश्रम-छात्रावासों को कंजक्टिवाइटिस से बचाव के लिए निर्देशित करने कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य विभाग ने कंजक्टिवाइटिस की रोकथाम के लिए स्कूल शिक्षा और आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के संचालक को परिपत्र जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों विभागों को स्कूलों, छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों तथा आश्रम-छात्रावासों में कंजक्टिवाइटिस से बचाव के लिए आवश्यक निर्देश प्रसारित करने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को इस संक्रमण के लक्षणों, उपचार और बचाव की जानकारी देने भी कहा है। संचालक, महामारी नियंत्रण…
Read More