यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही : मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 84 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए लिया गया कुल 25,600/- रूपये समन शुल्क.

मोटर सायकल में तीन सवारी चलने वाले, बिना रिफलेक्टर ग्लास के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों वाहन चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 84 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर कुल 25,600/- रूपये समन शुल्क लिया गया। इस कार्यवाही में बिना रिफ्लेक्टर ग्लास के वाहन चलाते पाए जाने…

Read More

अवैध शराब पर पुलिस की दूसरे दिन भी कार्यवाही जारी, अलग-अलग चार मामलों में 68 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार….

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर जिले के थाना तमनार क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पिछले दो दिनों से अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर मुखबिर लगाकर पुलिस छापेमारी कर रही है । क्षेत्र में अवैध शराब पर अंकुश लगाने एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी तमनार द्वारा प्रत्येक बीट में मुखबिरों के साथ अपने स्टाफ लगाकर अवैध शराब बनाने और बेचने वालों की जानकारी लिया…

Read More

चोरी के लेपटाप के साथ अपचारी बालक और युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा रिमांड पर…..

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम टेरम के एक मकान से चोरी हुये लैपटॉप के मामले में आज मुखबीर सूचना पर ग्राम टेरम के शिवम चौहान पिता दिलसाय चौहान उम्र 21 साल तथा आरोपित विधि के साथ संघर्षरत बालक को पकड़ा गया है । दोनों दो दिन पहले चोरी किये लैपटाप को बिक्री के लिये गांव में ग्राहक खोज रहे थे । लैपटॉप चोरी के संबंध में रिपोर्टकर्ता महेश राम सिदार निवासी टेरम, थाना घरघोडा द्वारा आज थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसने अपने निजी काम…

Read More

बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत अम्बिकापुर जिले के 3267 हितग्राहियों के खाते में आए 81.67 लाख रुपए

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया वर्चुअल माध्यम से पात्र युवाओं के खाते में राशि अंतरण, युवाओं में उत्साह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने रायपुर निवास कार्यालय से वर्चुअल रूप से बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों के खाते में चौथी किस्त की राशि का अंतरण किया। प्रदेश में योजना के पात्र एक लाख 22 हजार 625 युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के तहत 31.71 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की गई। जिसमें सरगुजा जिले के 3 हजार 267 हितग्राहियों के खाते में प्रतिमाह 2500 रूपए के…

Read More

किसानों को करें प्रोत्साहित, जैविक खेती को दें बढ़ावाः कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

अधिकारियों को निर्देश, योजनाओं के सरलीकरण पर करें काम, योजनाओं का प्रचार-प्रसार हो सुनिश्चित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने निवास कार्यालय में कृषि विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। कृषि मंत्री का पदभार मिलने के बाद श्री साहू ने पहली बार अधिकारियों की बैठक ली और उनसे कहा कि राज्य सरकार का मुख्य फोकस किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर है। श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप मैदानी अमले कृषि और उससे जुड़े…

Read More

मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ता योजना के लाभार्थियों से की बात, युवाओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा-भविष्य संवारने के लिए बड़ा कदम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में बेरोजगारी भत्ता योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम में पहुंचे युवा हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के सामने दिल खोल के बात रखी। मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए युवाओं ने कहा कि इस योजना से उन्हें बड़ा सहारा मिला है। परीक्षा की तैयारी और इससे जुड़े अन्य खर्चों के लिए भी परिवार पर उनकी निर्भरता कम हुई है। युवाओं ने कहा कि आप ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो सदैव युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व देने की बात करते हैं। युवाओं को कौशल विकास व…

Read More

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2 अगस्त से, लोगों को जागरूक करने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा वॉकेथान का आयोजन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने सभी शहरवासियों से की वॉकेथान में भाग लेने की अपील समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम 2 अगस्त से शुरू हो रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने इस दिन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा राजधानी रायपुर में वॉकेथान का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने शहर के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, तृतीय लिंग समुदाय के…

Read More

मुख्यमंत्री ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा : बारिश के बाद सड़कों की त्वरित गति से करें मरम्मत – भूपेश बघेल

शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क निर्माण कार्य है प्राथमिकता सभी निर्माण एजेंसिया आपस में समन्वय बनाकर करें सड़कों का निर्माण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बारिश खत्म होने के तुरंत बाद सड़कों की मरम्मत करवाने के  निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि आम जनता के सुविधा के लिए सड़कों के अधूरे कार्य, सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में…

Read More

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत कलेक्टर के निर्देश पर शिविर के माध्यम से शुरू हुई किसानों की ई केवाईसी, आधार एवं भूमि सीडिंग की प्रक्रिया

सभी पंचायतों में जारी शिविरों में दो ही दिन में 3000 से ज्यादा किसानों का हुआ ई-केवाईसी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने हेतु कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में शिविर आयोजित कर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की पहल की जा रही है। शासन द्वारा योजना की 14वीं किश्त के लिए ईकेवायसी, आधार सीडिंग एवं भूमि (लैण्ड) सीडिंग को अनिवार्य किया गया है। इस हेतु गत शनिवार से शिविर के माध्यम से किसानों का लाभ दिलाया…

Read More

ग्रामीणों के साथ विधि-विधान से पूजा कर विधायक यू.डी. मिंज ने सौंपें ग्राम पंचायतों को तीन पानी टैंकर, पूरे विधानसभा में पानी टैंकर की संख्या बढ़ कर हुई 31, जारी रहेंगे विकास के कार्य.

दुलदुला जनपद की कोरना, चराईडांड और लोरो ग्राम पंचायत को मिले पानी टैंकर, सभी को जंगल की रक्षा का दिया संदेश.   समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास की बयार बहाते विधायक यूडी मिंज ने दुलदुला ब्लॉक को फिर तीन पानी टैंकर की सौगात दी है। दुलदुला जनपद पंचायत प्रांगण में पूरे विधि-विधान से पूजा पाठ कर दुलदुला के कोरना, चराईडांड और लोरो ग्राम पंचायत को सौंप दिया, वहीं एक कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुलदुला जनपद अध्यक्ष चंद्रप्रभा भगत, उपाध्यक्ष कपिल देव साय, जनपद…

Read More