समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के नगर पालिका अमेलश्वरडीह में राज्य स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महिला खिलाड़ी टीम के सदस्यों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। गौरतलब है कि शिव शक्ति क्रीडा मंडल और नगर पालिका अमलेश्वरडीह छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री श्री…
Read MoreDay: October 2, 2023
हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने और संवारने का काम किया है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीट में साहू समाज के सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार ने बीते पांच सालों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परम्परा, तीज-त्यौहारों को संरक्षित एवं संवर्धित करने का काम किया है। छत्तीसगढ़ी तीज-त्यौहारों को लोग आनंद और उत्साह के साथ एकजुट होकर मना सके, इसके लिए हमने राज्य के प्रमुख तीज-त्यौहारों पर सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपरा को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति हमारी पहचान है। इसको सजाने, संवारने का काम हम सबको मिलकर करना है।…
Read Moreगांधी जयंती के अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया
पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जंयती के अवसर पर किया याद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय भवन में मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। इस मौके पर उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीशगण, महाधिवक्ता, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, भारत के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल, वरिष्ठ अधिवक्तागण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। महात्मा गांधी के 154वें जयंती के…
Read Moreकिसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 10 संगठनों के सैकड़ों किसानों ने 30 किमी. की पदयात्रा की, गांधी प्रतिमा पर न्याय के लिए संघर्ष तेज करने का लिया संकल्प
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केन्द्र की भाजपा सरकार की किसान व विरोधी नीतियों और राज्य की कांग्रेस सरकार की किसानों से वादाखिलाफी से आक्रोशित सैकड़ों किसानों ने आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर नई राजधानी से आजाद चौक तक 30 किमी. की पदयात्रा की तथा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके न्याय के लिए किसानों के संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि पूरे देश में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर पर किसानों का साझा आंदोलन विकसित हो रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों…
Read Moreरायपुर में प्रतिदिन बह रही विकास की गंगा, रायपुर को एक गांव से महानगर बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया : बृजमोहन अग्रवाल
श्यामा प्रसाद मुखर्जी, चंद्रशेखर आजाद और मोरेश्वर राव वार्ड में किया भूमिपूजन व लोकार्पण मठपुरैना, भाटागांव के तीन वार्डों को मिली 66.5 लाख रुपए के विकासकार्यों की सौगात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा सरकार में ही रायपुर का सर्वांगीर्ण विकास हुआ है, पिछले पांच सालों में कांग्रेस की सरकार ने इसे गड्ढा प्रदेश बना दिया है। भूमिपूजन एवं लोकार्पण की श्रंखला में पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि भाटागांव में ओवर ब्रिज, सड़क का निर्माण भाजपा कार्यकाल में किया गया। 20 साल…
Read Moreमुख्यमंत्री 3 अक्टूबर को करेंगे ’स्वामी आत्मानंद कोचिंग’ योजना का शुभारंभ, ख्याति प्राप्त एलन कैरियर इंस्टीट्यूट देगा निःशुल्क कोचिंग, एमओयू पर होंगे हस्ताक्षर
प्रदेश के 146 विकासखंड मुख्यालयों तथा चार शहर रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं कोरबा में कोचिंग सेंटर के माध्यम से प्री-मेडिकल तथा प्री-इंजीनियरिंग की दी जाएगी कोचिंग कक्षा 12वीं में अध्यनरत विद्यार्थियों को मिलेगी कोचिंग चयन के लिए कक्षा दसवीं में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इंजीनियरिंग एवं मेडिकल के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की नवाचारी ’स्वामी आत्मानंद कोचिंग’ योजना का 3 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे अपने निवास कार्यालय से ऑनलाइन शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल…
Read More5 किलो 300 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम 8,640/रु. के साथ आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के अंतर्गत हुई कार्यवाही
अकलतरा पुलिस ने आरोपी बृजमोहन केसकर उम्र 43 वर्ष निवासी पचरी थाना अकलतरा के विरूद्ध 20(B) NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.10.2023 को मुखबीर सूचना मिला की बृजमोहन केशकर द्वारा अपने कब्जे में मादक पदार्थ गांजा रखा है, की सूचना पर रेड कार्यवाही किया, पाया गया की आरोपी द्वारा अपने घर में एक नीले रंग का बैग रखा मिला जिसमें गांजा जैसा पदार्थ भरा रखा मिला जिसे पूछने पर आरोपी द्वारा मादक…
Read Moreदरवाजे का कुंदा खोलकर 8 LED लाइट और स्पीकर की चोरी, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ दिनांक 02.10.2023 के दोपहर पुलिस चौकी खरसिया में ग्राम मौहापाली में रहने वाले दूजे राम राठिया पिता रेशम लाल राठिया उम्र 35 वर्ष द्वारा लिखित आवेदन देकर उसके घर से 08 नग एलईडी लाइट और 15 इंच का स्पीकर चोरी होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया, जिसने बताया कि 28 सितंबर की रात्रि घर पर खाना खाकर सोया हुआ था, सुबह जब उठा तो देखा घर में रखे 8 नग एलईडी लाइट और 15 इंच का स्पीकर नहीं था, किसी अज्ञात चोर ने घर के…
Read Moreछत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बोलकर भाजपा ने छत्तीसगढ़ महतारी और यहां की जनता का अपमान किया – धनंजय सिंह ठाकुर
कुछ एक अपराधी घटनाओं के चलते पूरे प्रदेश के लोगों को भाजपा अपराधी कैसे कह सकती है? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बोलकर छत्तीसगढ़ महतारी और 3 करोड़ जनता का अपमान किया है धरमलाल कौशिक को अपने इस वक्तव्य के लिए छत्तीसगढ़ महतारी पूरे प्रदेश से माफी मांगनी चाहिए। कुछ एक आपराधिक घटनाओं के चलते प्रदेश के संभ्रांत सुशिक्षित किसान युवा मजदूर माता और बहनों को भाजपा अपराधी कैसे…
Read Moreशुष्क दिवस के पूर्व 35 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार !
आरोपी अकादशिया यादव उम्र 45 साल निवासी वार्ड नं. 03 महंतपारा थाना शिवरीनारायण के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत शिवरीनारायण पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जांजगीर-चाम्पा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में थाना शिवरीनारायण पुलिस को शुष्क दिवस के पूर्व दिनांक 01 अक्टूबर 23 को मुखबीर से सूचना मिली थी…
Read More