विभिन्न स्थानों में आयोजित विजयदशमी उत्सवों में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश देने वाला विजयदशमी का पावन पर्व राजधानी रायपुर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुंदर नगर, कुशालपुर, रावण भाटा मैदान, छत्तीसगढ़ नगर,हरदेवलाल मंदिर परिसर टिकरा पारा, श्रीराम मैदान संतोषी नगर में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक बृजमोहन अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने लोगों से असत्य पर सत्य की जीत दशहरा की शुभकामनाएं…
Read MoreDay: October 24, 2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : निगरानी दलों ने 30 करोड़ 52 लाख रूपए की नगदी और वस्तुएं की जब्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर 23 अक्टूबर तक की स्थिति में 30 करोड़ 52 लाख 32 हजार रूपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई है, जिसमें 8 करोड़ 13 लाख 43 हजार रूपए की नगद राशि शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान 23 अक्टूबर तक 21 हजार 838 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 66 लाख 43 हजार 444 रूपए है। साथ ही…
Read Moreछत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : मतदाता जागरुकता के लिए मीडिया संस्थान होंगे राष्ट्रीय मीडिया सम्मान-2023 से सम्मानित, भारत निर्वाचन आयोग ने मीडिया संस्थानों से 10 दिसंबर तक मंगाई प्रविष्टियाँ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत निर्वाचन आयोग मतदाता जागरुकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों का चयन कर प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मीडिया सम्मान प्रदान करता है। राष्ट्रीय मीडिया सम्मान वर्ष 2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मीडिया संस्थानों से 10 दिसंबर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में जारी पत्र में बताया गया है कि मीडिया संस्थान अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार हेतु आवेदन कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय मीडिया सम्मान-2023 हेतु मीडिया संस्थानों से चार श्रेणियों प्रिंट मीडिया,…
Read Moreछत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : सी-विजिल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तेजी से हो रहा निराकरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के सी-विजिल एप (सिटिजन विजिल एप) पर लोगों से प्राप्त हो रही शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। सी विजिल के माध्यम से 23 अक्टूबर तक की स्थिति में प्राप्त कुल 771 शिकायतों में से 761 शिकायतों का निराकरण कर लिया गया है और शेष शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि आम नागरिकों से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें सी- विजिल के माध्यम से मिल रही हैं। सी-विजिल पर मिलने…
Read Moreभाजपा के आरक्षण विरोधी षड्यंत्र पर आगामी चुनाव में जनता देगी जवाब, भाजपा नहीं चाहती कि एससी एसटी ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को उनका हक़ मिले, 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक लागू हो – सुरेंद्र वर्मा
पिछड़ा वर्ग हितैसी होने का ढोंग करने वाले भाजपाई, जातिगत जनगणना से भाग क्यों रहे हैं? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के आरक्षण विरोधी षड्यंत्र पर आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। भाजपा नहीं चाहती कि एससी एसटी ओबीसी और सर्वसमाज के ईडब्ल्यूएस को उनका अधिकार मिले। छत्तीसगढ़ की बहुसंख्यक आबादी पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने…
Read Moreमुख्यमंत्री की घोषणा पर बोले केदार कश्यप – जातीय जनगणना की बात करने वाले भूपेश बघेल बताए जो गणना कराई उसकी रिपोर्ट क्यों दबाई
पहले जेब में रखे सबूत छुपाए फिर जातीय जनगणना की रिपोर्ट छुपाई जनता से रेस टीप न खेले कांग्रेस – केदार कश्यप कांग्रेस बताए जातीय जनगणना के आधार पर टिकट क्यो नही बाटा – केदार कश्यप समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने सवाल किया कि जातिगत जनगणना का ढोल पीटने वाले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के नेता पहले प्रदेश को यह बताएँ कि आरक्षण के लिए कराई गई जातिगत जनगणना को सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही है? कांग्रेस के नेता प्रदेश को इस…
Read Moreविजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजन : पुलिस लाईन और थानों में की गई शस्त्रों की पूजा….पुलिस लाईन में एसएसपी सदानंद कुमार ने मंत्रोच्चारण के साथ की शस्त्रों की पूजा…..खुले प्रांगण में किया गया हर्ष फायर.
एसपी सदानंद कुमार द्वारा पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के साथ जिलेवासियों को विजयादशमी की बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : वर्षों से विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन की परंपरा चली आ रही है। परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष जिले के सभी थाना, चौकी एवं पुलिस लाईन शस्त्रागार में रखे शस्त्रों एवं वाहनों की साफ-सफाई कर विधि-विधान से पूजन किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 24 अक्टूबर 2023 को विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाईन उर्दना में आयोजित शस्त्र-पूजन…
Read Moreभूपेश ने कबूल लिया कि उन्होंने किसानों को कर्ज में डुबो दिया, पहले गोबर गोठान घोटाले, अब घोषणाबाजी – बृजमोहन अग्रवाल
अब तक कह रहे थे कि किसानों को एक लाख करोड़ दिया, फिर किसान कर्ज के जाल में कैसे फंसे? भाजपा बनाएगी किसान को समृद्ध, नहीं लेना पड़ेगा कर्ज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व कृषि मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि आखिर उन्होंने कबूल कर लिया कि उन्होंने किसानों को कर्ज में डुबो दिया है। पूरे 5 साल किसानों के साथ धोखा किया। किसानों का राष्ट्रीयकृत बैंकों का कर्जा माफ नहीं…
Read Moreभाजपा की प्रमुख अनुषांगिक संगठन ईडी मोर्चा ने अपना चुनावी काम शुरू कर दिया है, ईडी की छापेमारी राजनैतिक माहौल दूषित करने के लिये – सुशील आनंद शुक्ला
चुनाव में भाजपा कांग्रेस की लोकप्रियता का मुकाबला नहीं कर पा रही है ईडी के छापे मरवा रही – कांग्रेस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने अपने सत्ता बल का दुरुपयोग कर केंद्रीय जांच एजेंसियों को भाजपा का मोर्चा, संगठन, बना दिया है। इसीलिये भाजपा की प्रमुख अनुषांगिक संगठन ईडी मोर्चा ने अपना चुनावी काम शुरू कर दिया है। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की लोकप्रियता का राजनैतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही है तो…
Read Moreकिसानों की कर्जमाफी, 20 क्विंटल धान की खरीदी, 17.5 लाख आवास से प्रदेश और खुशहाल होगा, कांग्रेस आने वाले 5 सालों में 15 लाख लोगों को रोजगार देगी – दीपक बैज
जातिगत जनगणना करवा कर प्रदेश के वंचित आबादी का हक दिलाएंगे – दीपक बैज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर इस राज्य में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बन रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और जनकल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस सरकार का ब्रह्मास्त्र होगी। भाजपा के पास कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा हवाहवाई और काल्पनिक मुद्दों पर प्रदेश में राजनीति करना चाह रही जिसके कारण वह जनता से और दूर होते जा रही…
Read More