एसडीएम गरियाबंद श्री साहू ने ली समिति प्रबंधकों की बैठक

समदर्शी न्यूज़ – गरियाबंद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री भूपेन्द्र साहू ने आज गरियाबंद अनुविभाग के समस्त समिति प्रबंधकों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में सभी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए किसानों से सुचारू रूप में धान खरीदी करने के निर्देश दिये। उन्होंने खरीदे गए धान को प्लास्टिक तारपोलिन, कैप कवर से समुचित तरीके से ढक कर रखने, पर्याप्त ड्रेनेज का उपयोग करने, छोटे किसानों को प्राथमिकता देते हुए उनका धान पहले खरीदने के निर्देश दिए। साथ ही पीडीएस की समीक्षा करते हुए हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण, राशन…

Read More

जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की उपयोगिता की दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज़ – गरियाबंद विगत दिवस जनपद पंचायत छुरा में जन्म -मृत्यु के पंजीयन के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक संचालक सांख्यिकी एवं श्री अमजद जाफरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरा की उपस्थिति में श्रीमती अनुराधा साहू सहायक ग्रेड -2 सांख्यिकी द्वारा ग्राम पंचायत सचिव एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र की आवश्यकताओं, इसका पंजीकरण करने की अवधि, संबंधित पदाधिकारी,अपीलीय पदाधिकारी की कार्य शक्तियां एवं दायित्व इत्यादि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। साथ ही…

Read More

सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में अन्तर्सदन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ – अम्बिकापुर कैडेटों के मानसिक और चारित्रिक विकास के साथ शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में अन्तर्सदन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रॉस कंट्री को सब जूनियर, जूनियर और सीनियर तीन वर्गों में बांटा गया था। कक्षा 6 एवं 7 को सब जूनियर, 8 एव 9 को जूनियर तथा 10, 11 एवं 12 को सीनियर वर्ग में रखा गया। इस क्रॉस कंट्री दौड़ में सब जूनियर वर्ग के लिए 6 किलोमीटर, जूनियर वर्ग के…

Read More

कलेक्टर के निर्देश पर जारी है निगम प्रशासन का अभियान, मुख्य चौक चौराहों, सड़क किनारे अतिक्रमण कर अवैध संचालित ठेले और गुमटियां हटाई गई

समदर्शी न्यूज़ – अम्बिकापुर कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम, राजस्व एवं पुलिस अमला द्वारा शहर के सड़कों पर अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में शहरी व्यवस्था को सुधारने प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को भी नगर निगम की उड़न दस्ता टीम ने अतिक्रमण को लेकर सख्त कार्रवाई की। अम्बिकापुर जिला चिकित्सालय के सामने अतिक्रमण कर अवैध संचालित ठेले को हटाने की प्रभावी कार्रवाई की गई है। इसी कड़ी में आकाशवाणी चौक, रिंग रोड आदि में…

Read More

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध अतिक्रमण, जुआ-सट्टा, चखना दुकान एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर की जा रही कड़ी कार्रवाई, जिले भर में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई

समदर्शी न्यूज़ – राजनांदगांव कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देश पर आज कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध अतिक्रमण, जुआ-सट्टा, चखना दुकान एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसी कड़ी में जिले भर में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। एसडीएम श्री अरूण वर्मा ने बताया कि रेवाडीह में तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं नायब तहसीलदार की टीम द्वारा शराब दुकानों में चखना दुकान को हटाया गया। वहीं मोहारा में भी एसडीएम एवं नगर पालिक निगम के…

Read More

पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय-रायपुर : नेहरू मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई कविता, भाषण और खेल प्रतियोगिता.

अद्वैत (फाइन आर्ट्स प्रतियोगिता) में फेस पेंटिंग हुई, जिसमें छात्रों ने चेहरे पर अच्छी चित्रकारी का प्रदर्शन किया. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : वार्षिक महोत्सव इम्पीटस मना रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में शुक्रवार को कविता, भाषण और खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मेडिकल कॉलेज के छात्र–छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ लिटरेरी के उद्घाटन से हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. तृप्ति नागरिया (डीन), डॉ.अरविंद नेरल (एचओडी पैथोलॉजी विभाग) सम्मिलित रहे। इसके बाद भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, भाषण का…

Read More

आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव ने हमारा संकल्प विकसित भारत अभियान के संबंध में ली बैठक, कलेक्टर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में हुए शामिल

अधिक से अधिक जनसामान्य तक पहुंचे शासन की योजनाएं – कलेक्टर कलेक्टर ने हमारा संकल्प विकसित भारत अभियान के अंतर्गत केन्द्र शासन की विभिन्न योजनाओं को वंचित एवं जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचाने के दिए निर्देश शासन की योजनाओं के कव्हरेज को बढ़ावा देने एवं हितग्राहियों में जागरूकता लाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत होंगे विविध कार्य, आयोजित की जाएगी विभिन्न गतिविधियां एवं शिविर समदर्शी न्यूज़ – राजनांदगांव आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव द्वारा आज केन्द्र शासन की विभिन्न योजनाओं, गतिवधियों एवं उपलब्धियों…

Read More

कलेक्टर ने कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक : अवैध अतिक्रमण, जुआ, सट्टा, चखना दुकान एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फील्ड में दिखना चाहिए कार्य – कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ – राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अवैध अतिक्रमण, जुआ, सट्टा, चखना दुकान एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।…

Read More

‘सहेंगे नहीं, कहेंगे… चुप्पी तोड़ेंगे’ : ‘‘नई चेतना – जेंडर अभियान 2.0’’ पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

लैंगिक असमानता दूर करने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़- रायपुर लैंगिक असमानता दूर करने भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ‘‘नई चेतना – जेंडर अभियान 2.0’’ पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से नवा रायपुर में आयोजित इस कार्यशाला में लैंगिक असमानता दूर करने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। पुलिस, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, स्कूल…

Read More

जिला दंडाधिकारी डॉ. सिद्दीकी का दंड : फर्जी पंजीयन मामले में दो और सहायक प्रबंधक को हटाया

उलखर और बरदुला के सहायक समिति प्रबंधक पद से पृथक समदर्शी न्यूज़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने जिले में धान खरीदी के फर्जी पंजीयन के मामले में निरंतर सख्त कार्यवाही करते हुए सारंगढ़ विकासखंड के सेवा सहकारी समिति मर्यादित उलखर और बरदुला के सहायक समिति प्रबंधक को पद से पृथक किया है। फर्जी पंजीयन की शिकायत पर कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने एसडीएम राजस्व सारंगढ़  मोनिका वर्मा को पंजीकृत कृषकों के रकबा का सत्यापन के लिए निर्देशित किया था। सहायक पंजीयक व्यास नारायण साहू से प्राप्त…

Read More