समदर्शी न्यूज़, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने बगीचा कमारीमा सन्ना रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण हो रहे कार्यों का अवलोकन कर जायजा लिया तथा 60 मीटर लंबी पुलिया निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए पुलिया निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मार्ग में डामरीकरण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, एसडीएओ, उप अभियंता उपस्थित थे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा दिलाने के लिए सड़क निर्माण के कार्यो में गुणवत्ता का विशेष…
Read MoreDay: December 17, 2023
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने की मुलाकात
समदर्शी न्यूज़, रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुंना में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रह्माकुमारी सविता बहन और सोमनाथ भाई सहित अन्य बहनों ने सौजन्य मुलाकात की। ब्रह्माकुमारी सविता ने मुख्यमंत्री का तिलक कर मुंह मीठा कराकर बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साव और विधानसभा के सभी सदस्यों को राजस्थान के माउंट आबू स्थित संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री को उन्होंने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गतिविधियों की भी जानकारी दी।
Read Moreकांति, मालती, संतोषी, नथिया गैस चूल्हा पाकर हुई खुश : खाना बनाने में समय की होगी बचत
समदर्शी न्यूज़, रायपुर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम अन्तर्गत बालौद जिले के डौंडी लोहारा विकासखंड के ग्राम हरदी में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरण किया गया। योजना का लाभ लेने वाली श्रीमती कांति बाई साहू, श्रीमती मालती बाई, श्रीमती संतोषी बाई, श्रीमती नथिया बाई गैस चूल्हा पाकर खुश हैं। महिलाओं ने बताया कि पहले चूल्हे में खाना बनाना पड़ता था समय भी अधिक लगता था। जिसके कारण अन्य काम करने में देरी हो जाती थी। अब चूल्हे में खाना बनाने से समय की भी…
Read Moreसरकार बदलने से नक्सली बौखलाहट में, जल्द ही नक्सल समस्या पूरी तरह होगी खत्म : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सल घटनाओं पर मुख्य सचिव, डीजीपी को बुलाकर ली आकस्मिक बैठक, नक्सलियों से सख्ती से निपटने दिये निर्देश मुख्यमंत्री ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजली, परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़, रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले में नक्सल घटना की कड़ी निंदा करते हुए शहीद जवान सुधाकर रेड्डी को श्रद्धांजली अर्पित की है, साथ ही शहीद जवान के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों की शहादत को व्यर्थ…
Read Moreछत्तीसगढ़ विधानसभा : रामविचार नेताम बने प्रोटेम स्पीकर, डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन.
पक्ष-विपक्ष के सभी नेता हुए दोनों कार्यक्रमों में सम्मिलित. डॉ. रमन सिंह ने पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों के प्रति किया आभार प्रकट समदर्शी न्यूज़ – रायपुर रायपुर : आज राजभवन में प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने रामानुजगंज से विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। राज भवन में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भूतपूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित पक्ष विपक्ष के तमाम…
Read Moreबाल अधिकार व पॉक्सो एक्ट पर स्कूली बच्चों की कार्यशाला : यूनिसेफ द्वारा एनजीओ व विभागीय सहयोग से हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर ज़िला कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन में यूनिसेफ़ द्वारा जिले के सभी ब्लॉक में बाल अधिकार एवं पॉक्सो एक्ट विषय पर स्कूली बच्चों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यशाला को ज़िला प्रशासन ,यूनिसेफ़ ,छत्तीसगढ़ वी द पीपल फाउंडेशन और सीजी एग्रीकों समिति की संयुक्त तत्वाधान में किया गया जिसमें पुलिस डिपार्टमेंट बिलासपुर और महिला बाल विकास विभाग द्वारा पूर्ण सहयोग दी गई। कार्यक्रम दिनांक 11दिसंबर से 14 दिसंबर तक ग्राम खोंगसरा , केंदा, घुटकू, रानीडेरा, दर्रीघाट, लोहार्सी सोन , चकरभाता जैसे ग्रामों के हायर सेकेंडरी…
Read Moreफसल बीमा रथ को जिला पंचायत सीईओ ने दिखाई हरी झंडी
रबी फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर अजय अग्रवाल के द्वारा रबी फसल बीमा रथ को हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर जिला के चारों विकासखण्डों में प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम बिलासपुर सुभाष राज, उप संचालक कृषि पी. डी. हथेश्वर, बीमा कम्पनी के जिला प्रभारी अवनिन्द्र सिंह, तहसीलदार अतुल वैष्णव, कृषि विभाग एवं बीमा कम्पनी के अधिकारी/कर्मचारी तथा किसान उपस्थित थे। उपस्थित किसानों को सुरक्षा हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत…
Read More“54वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला एवं पुरुष दोनों टीम ने किया प्रथम स्थान प्राप्त”
“व्यक्तिगत श्रेणी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीन खिलाड़ियों ने 01 स्वर्ण एवं 02 रजत पदक प्राप्त किया” “उत्तर पश्चिम रेलवे के उदयपुर, राजस्थान में आज आयोजित की गई थी यह प्रतियोगिता” समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर 54वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर पश्चिम रेलवे के उदयपुर, राजस्थान में आज गया था । इस प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पुरुष एवं महिला दोनों टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग दोनों मेंदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला एवं पुरुष…
Read Moreविकसित भारत संकल्प यात्रा : जरहागांव शिविर में 23 हितग्राहियों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना का भी मिला लाभ.
सीमा को अब खाना बनाने में नहीं होगी परेशानी समदर्शी न्यूज़ – रायपुर रायपुर : ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के अंर्तगत जिले के मुंगेली विकासखंड के ग्राम जरहागांव के गांधी मैदान में शिविर का आयोजन किया गया। जहां शासन की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगायी गई और लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में हितग्राहियों से पात्रतानुसार फॉर्म भराया गया। 500 से अधिक हितग्राहियों ने आवेदन किया। वहीं 23 लोगों का मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाया गया तथा एक हितग्राही श्रीमती सीमा कश्यप को गैस चूल्हा…
Read Moreराज्यपाल श्री हरिचंदन ने श्री रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर की दिलायी शपथ : राजभवन में सादगी पूर्ण तरीके से समारोह संपन्न
समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में सादगी पूर्ण समारोह में विधानसभा के निर्वाचित सदस्य श्री रामविचार नेताम को विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) की शपथ दिलायी। श्री नेताम ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। उन्होंने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने, भारत की प्रभुता और अखण्डता को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत,…
Read More