समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने सौजन्य मुलाकात की और राज्य की कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति से उन्हें अवगत कराया। इस मौके पर गृह विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Read MoreDay: January 2, 2024
किसानों और आम नागरिकों की बेहतरी के लिए तेजी से होगा योजनाओं का क्रियान्वयन : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा
सरगुजा में खुलेगी नयी फर्टिलाईजर लैब कृषि विभाग की जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम ने आज यहां अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंडी बोर्ड के सभाकक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग प्रदेश के किसानों और आम नागरिकों से जुड़ा महत्वपूर्ण विभाग है। किसानों की सुविधा और बेहतरी के लिए प्राथमिकता के साथ योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाए।…
Read Moreछत्तीसगढ़ शासन द्वारा विधानसभा अध्यक्ष एवं मंत्रियों को आवास किए गए आबंटित
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आज विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष तथा केबिनेट मंत्रियों को सरकारी आवास आबंटित कर दिया गया है। आवास आबंटन का आदेश आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को शंकर नगर रायपुर सिविल लाईन स्थित ए-1 आवास आबंटित किया गया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को ई-1 गांधी उद्यान के पीछे सिविल लाईन रायपुर में आवास आबंटित किया गया है। इसी तरह उप मुख्यमंत्री अरूण साव को डी-8 सिविल लाईन…
Read Moreमोदी सरकार की प्राथमिकता में गरीब वाहन चालक नहीं बल्कि निजी बीमा कंपनीयों को लाभ पहुंचाना है, भारी भरकम जुर्माना और लंबी सजा का प्रावधान वाहन चालकों के प्रति अन्याय है – मलकीत सिंह गैदू
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : केंद्र की मोदी सरकार के काले कानून के खिलाफ ड्राइवरों द्वारा देश भर में हो रहे हड़ताल का समर्थन करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने कहा है कि निजी बीमा कंपनियों को मुनाफा पहुंचने के लिए यह जन विरोधी नीति थोपी गई है। वाहन चालक आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं होते हैं, की 7 लाख रुपए का जुर्माना पटा सके। गरीब ड्राइवरों पर दोहरी मार केंद्र की मोदी सरकार के फैसले से पड़ने वाली है, एक तरफ भारी भरकम…
Read Moreप्रदेश के सभी 72 लाख़ परिवारों को मिल रहा है खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का लाभ, बंद करने से बेमौत मरेंगे मध्यम वर्गीय लोग, आम जनता को मिलने वाली सुविधा, राहत और रियायतों को बंद करके किस बात का बदला ले रहे हैं, भाजपाई ? – सुरेंद्र वर्मा
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि राज्य के पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याण जानकारी योजना “डॉ. खूबचंद बघेल मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना“ का लाभ छत्तीसगढ़ के सभी 72 लाख परिवारों को मिल रहा है, अचानक बंद करने से इस योजना से इलाज के अभाव में मध्यवर्ती लोग बे-मौत मरेंगे। ऐसी योजना को बंद करना छत्तीसगढ़ राज्य की जनता के प्रति बेईमानी होगी। आयुष्मान योजना के तहत दी…
Read Moreपेट्रोल डीजल में मनमाना एक्साइज ड्यूटी लगाकर मोदी सरकार जनता के जेब से 35 लाख करोड़ निकाल चुकी है और अब भी निचोड़ रही है – धनंजय सिंह ठाकुर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम में 20 प्रतिशत गिरावट लेकिन राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल डीजल के दाम में कोई फर्क नहीं मोदी सरकार की स्पष्ट नीति पेट्रोल डीजल में मुनाफाखोरी करो और जनता पर महंगाई लादो समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि मोदी सरकार की स्पष्ट नीति है पेट्रोल डीजल के दामों को बढ़ाकर मुनाफाखोरी करो और पेट्रोलियम कंपनियों को मुनाफाखोरी करने दो और जनता महंगाई के बोझ तले दबे रहे। बीते तीन माह में अंतरराष्ट्रीय बाजार…
Read Moreभाजपा का नारा बेटी बचाओ का है और काम बेटी रुलाओ का है-दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप के मामले में भाजपा आईटी सेल के तीन पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा महिलाओं के लिए ’बलात्कारी जनता पार्टी’ बन चुकी है। भाजपा का नारा बेटी बचाओ का है और काम बेटी रुलाओ का है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में दो महीने पहले एक छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था। इस घटना के बाद सीसीटीवी…
Read Moreधान खरीदी की तिथि दो महीने बढाई जाय, मात्र एक महीने कि समय वृद्धि अपर्याप्त है – सुशील आनंद शुक्ला
3100रु क़ीमत और गांव मे ही एक मुश्त भुगतान तत्काल सुनिश्चित किया जाय समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कांग्रेस ने मांग किया है कि धान खरीदी की तिथि दो महीने बढाई जाय। कांग्रेस संचार विभाग क़े अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि इस वर्ष क़े लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 135 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया था, तब प्रति एकड़ 20 क्विंटल की दर से खरीदी होना था, वर्तमान में ज़ब प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी क़े आदेश जारी हो गए है तो लक्ष्य भी…
Read Moreसत्ता छिन जाने के बाद भी मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं करना बघेल की सत्तालोलुपता का परिचायक : प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर का कटाक्ष – मुख्यमंत्री निवास में अनाधिकार रहने से बघेल फिर से मुख्यमंत्री नहीं बन जाएंगे
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं किए जाने पर तंज कसा है। श्री ठाकुर ने कहा कि सत्ता छिन जाने के बाद भी मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं करना बघेल की सत्तालोलुपता का परिचायक है। यह जनादेश का खुला अपमान है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल सत्ता जाने के बाद भी सत्तालोलुपतावश मुख्यमंत्री निवास छोड़ नहीं रहे हैं। श्री ठाकुर ने कटाक्ष किया कि बघेल को पता होना चाहिए…
Read Moreअयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का पहला निमंत्रण दिया गया पत्थलगांव विधायक गोमती साय को !
अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा के पावन पर्व में सम्मिलित होने के लिए दिया जा रहा है अक्षत एवं निमंत्रण-पत्र. समदर्शी न्यूज़ – कुनकुरी/फरसाबहार : अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा के पावन पर्व में सम्मिलित होने के लिए अक्षत एवं निमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद के विभाग संयोजक रितेश सोनी ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, जिसमें विश्व हिन्दू परिषद कासांबेल जिला इकाई के पदाधिकारियों के…
Read More