कोतवाली पुलिस ने लापता बालिका को गुरूग्राम, हरियाणा जाकर किया दस्तयाब…बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने वाले आरोपी पॉक्सो एक्ट में गया जेल…..

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : कोतवाली पुलिस द्वारा पिछले माह थानाक्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को गुरूग्राम (हरियाणा) में पतासाजी कर आरोपित युवक के साथ रायगढ़ लाया गया । बालिका के कथन, मेडिकल आदि औपचारिकताएं पूर्ण कर आरोपित युवक को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के मुताबिक बालिका के परिजन 28 दिसंबर 2023 को थाना कोतवाली में आवेदन देकर बालिका के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कर बताये कि बालिका 26 दिसंबर के सुबह मोहल्ले में घूमने गई थी और शाम…

Read More

किशोर बालिका से छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, आरोपी गया जेल……

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : दिनांक 30.01.2024 को खरसिया पुलिस द्वारा किशोर बालिका से छेड़खानी करने वाले आरोपी युवक जगदीश पटैल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल दाखिल किया गया है ।  29 जनवरी को स्थानीय युवती अपने परिजनों के साथ थाना आकर गांव के जगदीश पटैल (23 साल) के विरूद्ध छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बतायी कि प्रतिदिन की तरह दिशा मैदान के लिए खेत की ओर गई थी, जहां जगदीश पटैल गंदी नियत से हाथ बांह पकड़ कर छेड़खानी किया और घटना किसी को…

Read More

सट्टा-पट्टी लिखने वालों पर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर की कार्यवाही…शहर में 9 सट्टा-पट्टी लिखने वाले गिरफ्तार, ₹13,000 नगद और लाखों की सट्टा-पट्टी जब्त…..

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर दिनांक 30.01.2024 को शहर के थाना कोतवाली और चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत सट्टा पट्टी लिखने वालों की मुखबीर से सूचना लेकर साइबर सेल और थानों की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली के चांदमारी, रामभांठा, चांदनी चौक, जगतपुर, स्टेशन चौक और चक्रधरनगर के बोईरदादर, आईटीआई कॉलोनी में छापेमार कार्यवाही कर सट्टा पट्टी लिख रहे सटोरियों से लाखों के सट्टा-पट्टी विवरण तथा नगद रकम 13,000 रुपए जप्त किया गया है । सट्टा लिखते पकड़े गये 05 आरोपियों पर थाना चक्रधरनगर में…

Read More

पुलिस ने शातिर चोर से जप्त किया चोरी का सामान….आरोपी को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…..

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : लैलूंगा थानाक्षेत्र अंतर्गत सेठ बंशीधर मार्ग में रहने वाले मधुकर सिंघानिया के घर बीते नवंबर माह में चोरी हुए सामानों के साथ आरोपी रोहित निषाद को कल लैलूंगा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है  । रोहित निषाद पूर्व में भी चोरी के अपराधों में संलिप्त रहा है। 01 दिसंबर 2023 को मधुकर सिंघानिया, वार्ड क्रमांक 13 लैलूंगा द्वारा थाना लैलूंगा में आवेदन देकर 30 नवंबर की रात उसके घर में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि रोज की तरह 30…

Read More

पुलिस कार्यालय और थाना, चौकियों में स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को मौन धारण कर दी गई श्रद्धांजलि…!

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : प्रतिवर्ष 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज पूर्वान्ह 11:00 बजे पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार की उपस्थिति में आफिस में कार्यरत पुलिसकर्मियों द्वारा कार्यालयीन कार्यों और सारी गतिविधियों को विराम देकर 2 मिनट का मौन धारण कर वीर बलिदानियों के अतुल्य योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसी प्रकार जिले के सभी थाना, चौकियों…

Read More

अवैध शराब पर पुलिस और साइबर सेल की ताबड़तोड़ कार्यवाही…अलग-अलग स्थान पर छापेमारी में चार आरोपियों से 130 लीटर महुआ शराब जब्त…..

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब के विरुद्ध जारी कार्यवाही में दिनांक 29/01/2024 को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में पूंजीपथरा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम गेरवानी में छापेमार कार्यवाही का चार आरोपियों से 130 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । कल रात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापेमार कार्यवाही कर मुखबीर सूचना पर थानाक्षेत्र के संभावी प्लांट के पास आरोपी  राजेन्द्र बर्मन…

Read More

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए झूठ और नफरत की दुकान शुरू की – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के द्वारा कार्यालय खोलने पर तंज करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने  लोकसभा चुनाव के लिए झूठ नफरत की दुकान की शुरुआत की है. अब इस दुकान के माध्यम से प्रदेश की जनता को मोदी सरकार की वादा खिलाफी और जनता की मूल मुद्दों से भटकने के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से झूठ प्रोपेगेंडा प्रचार किया जाएगा. भाजपा लोकसभा चुनाव में  जनता की मुद्दों पर चर्चा करना नहीं चाहती है…

Read More

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा, 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ के 7 जिलों 536 किमी होकर यात्रा गुजरेगी – सुशील आनंद शुक्ला

भाजपा ने मणिपुर से आसाम तक बाधा डाला लेकिन लोगों ने अभूतपूर्व प्यार दिया समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग तथा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित है। कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत की तैयारियां पूरी कर लिया है। 11 कमेटियां बनाई गई है तथा यात्रा जिन जिलों से गुजरेगी वहां के…

Read More

लोकसभा चुनाव में जनता मोदी की वायदा खिलाफी का हिसाब लेगी, लोकसभा में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बढ़त बनायेगी – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में जनता मोदी सरकार से छुटकारा पाने मतदान करेगी। मोदी ने वायदा किया था अच्छे दिन आयेंगे मोदी के जाने के दिन आ गये लेकिन अच्छे दिन नहीं आये। विदेश से कालाधन लाने का वायदा किया। विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी सरकार की मिलीभगत से देश का धन लेकर हुये फरार हो गये, मोदी सरकार देखती रह गयी। विदेशों से कालाधन नही आया। हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख आने…

Read More

लोकसभा सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक : जनता की भलाई के लिए योजनाओं का पूर्ण जवाबदेही एवं समयबद्धता से कार्य निष्पादन करें – सांसद विजय बघेल

बैठक के अंत में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने अतिथियों को भेंट किये स्मृति-चिन्ह. समदर्शी न्यूज़ – बेमेतरा : केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के जिले में क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु आज श्री विजय बघेल लोकसभा सांसद क्षेत्र दुर्ग की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक कलेक्टोरेट के दिशा सभा-कक्ष में आयोजित हुई। श्री बघेल ने जिले की जनता की भलाई और केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन और जिले के समग्र विकास को लेकर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों…

Read More