समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : आज 7 जनवरी 2023 को ग्राम देवगांव में खरसिया पुलिस की टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को अपराधों के प्रति जागरूक किया गया । जागरूकता कार्यक्रम में थाना खरसिया के उप निरीक्षक मनीष कांत, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर और आशिक रात्रे ने ग्रामीणों को वर्तमान में हो रहे विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड जैसे मोबाइल पर फेक कॉल, सोशल मीडिया से जुडे अपराध, एटीएम कार्ड, KYC अपडेट के नाम पर आने वाले कॉल के संबंध में जानकारी देकर ऐसे कॉल पर अपनी कोई…
Read MoreDay: January 7, 2024
शहर के रियापारा में 10 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार……अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई….
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में कल 6 जनवरी के शाम रियापारा में कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा शराब रेड में अवैध रूप से शराब बेच रही महिला को पकड़ा गया है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को रियापारा में रहने वाली सुमित्रा बाई उरांव उर्फ बेलपहरीन द्वारा घर पर अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना मिली थी, सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी ने महिला प्रधान आरक्षक अरुण चौरसिया के हमराह आरक्षक कोमल तिवारी और संतोष कुमार जायसवाल को तत्काल रियापारा रवाना…
Read Moreअवैध शराब पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही….4 अलग-अलग स्थानों में पुलिस की रेड, आरोपियों से 56 लीटर महुआ शराब जप्त…..
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में पूंजीपथरा पुलिस द्वारा कल 6 जनवरी को ग्राम देलारी और आज चिराईपानी में 3 अलग-अलग स्थानों पर शराब रेड की कार्यवाही किया गया । टीआई पूंजीपथरा को मुखबीर से इन क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब की बिक्री की शिकायत मिली थी, कार्रवाई में दो महिला और दो पुरूष से कुल 56 लीटर अवैध महुआ शराब की जप्ती की गई है । कल शाम पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम देलारी कोडामुडा तालाब के पास गनपत लोधा पिता खुलू…
Read Moreकार्रवाई : 3 स्पीड बाइकर्स के काटे ₹2000-₹2000 के चालान, बाइकर्स को थाने में समझाइश देकर छोड़े…..
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में रायगढ़ पुलिस यातायात जागरूकता के साथ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लगातार कार्यवाही भी की जा रही है । इसी क्रम में आज 7 जनवरी को थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा टाउन पेट्रोलिंग दौरान लैलूंगा-पत्थलगांव मार्ग पर तेज गति से मोटर साइकिल चलाने वाले 3 मोटरसाइकिल चालकों के ₹2000-₹2000 का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही किया गया । थाना प्रभारी व उनकी टीम द्वारा लैलूंगा के प्रमुख चौक चौराहों पर तीन सवारी, तेज गति…
Read Moreग्राम कुमरता में कापू पुलिस ने चलित थाना लगाकर सुनी शिकायतें….थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को साइबर क्राईम, मानव तस्करी और विविध अपराधों की दी कानूनी जानकारी….
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : थाना कापू के ग्राम कुमरता में कापू थाना प्रभारी निरीक्षक नारायण मरकाम द्वारा रविवार के शाम चलित थाना कैंप लगाया गया । थाना प्रभारी ने रहवासियों को उनके क्षेत्र की समस्याओं और झगड़े, शिकायत की जानकारी ली जिसमें कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुआ । थाना प्रभारी ने बताया कि वर्तमान में साइबर ठगी के अपराध बढ़ रहे हैं जिससे केवल जागरूकता से बचा जा सकता है । थाना प्रभारी बताए कि साइबर ठगी करने वाले नए-नए तरीके अपना रहे हैं इसलिए अंजान व्यक्तियों के नंबर…
Read Moreलोकसभा की सभी 11 सीटें हारने कांग्रेस का आत्मघाती दस्ता तैनात, कांग्रेस की टोली में पराजित नेताओं की भरमार – संजय श्रीवास्तव
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व सरगुजा सम्भाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में पराजित नेताओं को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जो स्वयं न जीत सके, उन्हें दूसरो को जिताने की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की सभी 11लोकसभा सीटें हारने के लिए एकदम उपयुक्त और काबिल टीम चुनी है। वैसे 11 की 11 सीटें हारने के बाद भी छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इन्हीं खाली खोखों का जलवा रहेगा, क्योंकि कांग्रेस…
Read Moreलोकसभा चुनाव में पार्टी की बढ़त बनाने की कार्य योजना तय करने भाजपा की बैठक हुई : प्रदेश अध्यक्ष देव ने सभी 11 सीटें जीतने के लक्ष्य को दुहराते हुए नेताओं से इसके लिए संकल्पित होकर जुटने का आह्वान किया
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री साय और पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने भी नेताओं का मार्गदर्शन किया समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की एक अहम बैठक आगामी लोकसभा चुनावों के परिप्रेक्ष्य में रविवार को हुई। छत्तीसगढ़ के जिन विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को विजय प्राप्त नहीं हुई, उन स्थानों पर लोकसभा चुनाव में पार्टी की बढ़त बनाने की कार्य योजना तय करने हेतु ‘लोकसभा चुनाव कार्य योजना बैठक’ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय…
Read Moreहसदेव वन कटाई क़े विरोध में हो रहे आंदोलन में शामिल होने पहुँचे पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, उनके साथ सैकड़ों की संख्या में गए थे कांग्रेसजन भी.
हसदेव अरण्य पर पीसीसी अध्यक्ष का भाषण – जल जंगल जमीन पर मूल निवासियों का जंगल में रहने वालों का पहला हक है. कांग्रेस जंगल की कटाई का विरोध करती है, यह भाजपा की अडानी परस्त नीति का परिणाम है. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : जब विधानसभा के चुनाव हो रहे थे, तब राहुल गांधी जी ने कहा था ईवीएम पर बटन कमल का दबेगा तो वीवीपैट से अडानी निकलेगा। राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही यह कथन सत्य साबित होने लगा है। भाजपा सरकार द्वारा अडानी के हितों…
Read Moreभाजपा मुख्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न : 29 जनजाति आरक्षित सीटों में से 18 सीटें जीतकर हम सभी ने इतिहास रचा है – विष्णु देव साय
कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए हमे संकल्प लेकर हमे जन जन तक पहुंचना है: किरण सिंह देव प्रदेश में परिवर्तन आवश्यक हो गया था:श्री रामविचार नेताम विकास मरकाम ने बूथ मजबूत तो जीत मजबूत का दिया मूलमंत्र इस देश में कोई सच्ची आदिवासी हितैषी है तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी है: महेश गागड़ा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जनवरी को अम्बिकापुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जनवरी सोमवार को अम्बिकापुर एवं बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय प्रातः 10.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से स्टेट प्लेन से अम्बिकापुर जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय 11.30 बजे से 1.30 बजे तक अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होने के पश्चात् वहां से रवाना होकर अपरान्ह 3 बजे बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा बिलासपुर आएंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 3.20 बजे से 4.50 बजे तक बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान…
Read More