राज्य में अब तक 108.06 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को 23,448 करोड़ रूपए का भुगतान, कस्टम मीलिंग के लिए 69.95 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी जी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 108.06 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 23448 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पमशाला में नवनिर्मित सामाजिक विवाह मंडप का किया लोकार्पण, मुख्यमंत्री का पारंपरिक ऐल्सा रोटी से तुलादान कर हुआ आत्मीय स्वागत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कंवर धाम पमशाला में अखिल भारतीय कंवर समाज के सामुदायिक विवाह मंडप का लोकार्पण किया। इस सामुदायिक मंडप का निर्माण 49.46 लाख की लागत से किया गया है। मुख्यमंत्री का पारंपरिक ऐल्सा रोटी से तुलादान कर हुआ आत्मीय स्वागत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन को आज कंवर समाज ने उत्सव सरीखी खुशियां मनाई गई। कंवर समाज की सांस्कृतिक छटा इस पूरे कार्यक्रम के दौरान देखने को मिली। कंवर समुदाय के परिवारों में उत्सव पर खास रूप से बनाए जाने वाले ऐल्सा (अनरसा) रोटी से तुलादान कर…

Read More

भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश की जनता की आवाज़ है, राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ जनहित के लिये मील का पत्थर साबित होगी !

कांग्रेस पार्टी के लिये राम मंदिर आस्था का विषय है, राजनीति का नहीं – दीपक बैज राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय पर शंकराचार्य ही सवाल उठा रहे हैं, भाजपा राम मंदिर के मुद्दे को चुनाव में लाभ लेना चाहती है. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के पश्चात  भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत हुई, जिसे अपार जनसमर्थन मिल रहा है। छत्तीसगढ़ से हम सभी इस यात्रा में शामिल हुये और राहुल…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक पमशाला के शिव जी व राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचकर किया दर्शन, मंदिर परिसर में किया रुद्राक्ष पौधे का रोपण

मुख्यमंत्री श्री साय ने नारियल, पान, सुपारी अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आज फरसाबहार स्थित पमशाला पहुंचकर शिव जी व राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने नारियल, पान, सुपारी अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में रुद्राक्ष पौधे का रोपण भी किया।

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26वाँ संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में विश्व के समक्ष मिशन लाईफ का दिया परिचय

रायपुर के ऊर्जा शिक्षा उद्यान मिशन लाईफ एवं ऊर्जा संरक्षण द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 26वाँ संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP26) में विश्व के समक्ष मिशन लाईफ का परिचय दिया। सभी को अपने दैनिक जीवन में सरल एवं पर्यावरण अनुकूल कार्य करने के उद्देश्य से मिशन लाईफ मुहिम भारत सरकार द्वारा व्यापक रूप से देशभर में चलाया जा रहा है। इस क्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के निर्देशानुसार उक्त महत्वकांक्षी…

Read More

उचित मूल्य दुकान में अच्छी गुणवत्ता वाले चावल की आपूर्ति करें, खराब गुड़-चना की सप्लाई करने पर होगी कार्रवाई – मंत्री दयालदास बघेल

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयालदास बघेल ने आज नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड सभाकक्ष में जिला प्रबंधक एवं प्रभारी जिला प्रबंधकों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने समीक्षा बैठक में नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को चावल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर प्रबंधक संचालक के.डी कुंजाम और नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। मंत्री श्री बघेल ने गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।…

Read More

सड़क उपयोगकर्ताओं को सड़क सुरक्षा की गंभीरता और चुनौती के संबंध में जागरूकता के लिये छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का आगाज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : जनसामान्य, सड़क उपयोगकर्ताओं को सड़क सुरक्षा की गंभीरता और चुनौती के संबंध में जागरूकता के लिये प्रदेश के सरगुजा से लेकर बीजापुर दंतेवाड़ा एवं कबीरधाम से लेकर रायपुर महासमुंद सहित समस्त जिलों में सड़क सुरक्षा माह 2024 का आगाज किया गया।  प्रदेश में आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के द्वारा कबीरधाम, राजधानी रायपुर में मोतीलाल साहू, विधायक रायपुर ग्रामीण, दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी के मुख्य आतिथ्य एवं संबधित जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षकों एवं अन्य विशिष्ट जनों की गरिमामय उपस्थिति में ‘हेलमेट/बाईक रैली’ को हरी…

Read More

मिलूपारा में अवैध शराब की सूचना पर तमनार पुलिस ने की रेड कार्यवाही : 20 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार…..!

आरोपी पर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : एसएसपी श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में तमनार थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाही जारी है। कल दिनांक 14 जनवरी 2024 की शाम तमनार थाने के विवेचकों की अलग-अलग टीमें ग्राम खम्हरिया, कोडकेल, मिलुपारा की ओर माइनर एक्ट कार्यवाही के लिए रवाना हुई थी। इसी दरमियान टीआई तमनार को मुखबीर से मिलूपारा का देवनारायण डनसेना द्वारा घर पर अवैध रूप से…

Read More

दलपत सागर में 21 जनवरी को किया जायेगा दीपोत्सव, कलेक्टर ने आयोजन  के संबंध में समाज सेवी संस्था, सर्व समाज प्रमुखों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से की चर्चा

समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर : दलपत सागर में 21 जनवरी को दीपोत्सव किया जायेगा। इस दीपोत्सव के आयोजन हेतु तैयारी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर विजय दयाराम के.ने शहर के समाज सेवी संस्था, सर्व समाज प्रमुखों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से चर्चा की। सभी समाजों और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने आयोजन के संबंध में विचार रखे। इस दीपोत्सव में लगभग दो लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किया जाएगा। इसके लिए दीपों,तेल और बाती की व्यवस्था हेतु कलेक्शन सेंटर, पार्किंग व्यवस्था, ड्रेस कोड, दलपत सागर परिसर में…

Read More

आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बनने से कांग्रेसियों के पेट मे दर्द हो रहा है, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा – जब आदिवासी समाज की बेटी को भाजपा ने राष्ट्रपति बनाया तब भी कांग्रेसियों ने उनके खिलाफ अपमान सूचक शब्दो का प्रयोग किया

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेसियो द्वारा छत्तीसगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश कहने  पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बनने से कांग्रेसियों के पेट मे दर्द हो रहा है। प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाने वाले कांग्रेस के लोग  कह रहे है कि छत्तीसगढ़ केंद्र शासित प्रदेश बन गया है, हर फैसला दिल्ली से हो रहे हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी उनके इसी आदिवासी विरोधी होने की वजह से प्रदेश की जनता द्वारा उन्हें…

Read More