समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में पूजा-अर्चना कर अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इसके पश्चात मंत्री श्री देवांगन ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मोदी जी की गारंटी में शामिल विभागीय योजना पर तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर विभागीय सचिव भुवनेश यादव, श्रम विभाग की सचिव श्रीमती…
Read MoreDay: January 2, 2024
जनता को आवश्यक वस्तुओं की दिक्कत नहीं होनी चाहिए, इसके चलते कानून व्यवस्था बिगड़ी तो तय की जाएगी जिम्मेदारी, ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आम जनता को दिक्कत न हो यह सुनिश्चित करें कलेक्टर-एसपी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिये निर्देश
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आम जनता को आवश्यक वस्तुओं की किसी तरह की किल्लत न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी जिलों के कलेक्टर-एसपी को निर्देशित किया है। उन्होंने ट्रकचालकों की हड़ताल के चलते प्रदेश में आम जनता को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता के संबंध में जमीनी स्थिति की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को आवश्यक वस्तुओं की दिक्कत हुई और इस वजह से कानून व्यवस्था…
Read Moreबीजापुर घटना में घायल जवान की पत्नी से गृह मंत्री ने कहा, बहन यह पीड़ा हम सबकी है हम अपने जवानों के साथ हर स्थिति में खड़े हैं
बीजापुर की घटना में घायल जवानों से अस्पताल में मिले गृह मंत्री, जवानों का पूरा ख्याल रखने चिकित्सकों को दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़, रायपुर : बीजापुर के गंगालूर इलाके में जवानों पर नक्सलियों द्वारा की गई फायरिंग के बाद घायल जवानों के उपचार की स्थिति जानने गृह मंत्री श्री विजय शर्मा अस्पताल पहुंचे। हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 जवान श्री अरविंद एक्का, श्री कुंजाम जोगा, श्री रोशन हिकमी और श्री सुरेश कुमार मिच्छा तथा सीएपीएफ के 2 जवान श्री इंद्रजीत प्रसाद सिंह एवम मणिकांदन का ईलाज चल रहा है।…
Read Moreखेल अकादमियों को साधन संपन्न और खेल प्रशिक्षण ढ़ांचे को मजबूत बनाने की जरूरत : खेल मंत्री टंकराम वर्मा
खेल मंत्री ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश, विभागीय गतिविधियों की ली जानकारी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज यहां न्यू सर्किट हाऊस में विभागीय अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात के दौरान प्रदेश की खेल अकादमियों को साधन सम्पन्न और खेल प्रशिक्षण ढ़ांचे को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान खेल मंत्री ने उनसे विभागीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री नीलम नामदेव एक्का, संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित…
Read Moreप्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना : पहले बच्चे पर पांच हजार रूपए और दूसरी संतान बालिका होने पर मिलेंगे छः हजार रूपए
छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2023-24 में दो लाख से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ में दो लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें प्रथम बच्चे हेतु एक लाख 46 हजार और दूसरे बालिका संतान हेतु 75 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत इस योजना में पहले बच्चे के जन्म पर महिला को दो किश्तों में पांच हजार…
Read Moreपुलिस की जागरूकता का दिख रहा असर : ग्राम बगुडेगा की महिला समिति ने दी अवैध शराब पर कार्यवाही के लिए सूचना, 8 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार !
टीआई लैलूंगा ने अपने स्टॉफ के साथ ग्राम बगुडेगा में दबिश देकर की कार्यवाही, कई स्थानों पर महुआ लहान का किया गया नष्टीकरण. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर जिला पुलिस द्वारा समाजिक बुराई अवैध शराब, जुआ-सट्टा के खात्मे के लिए ग्राम स्तर पर महिला समिति का गठन किया जा रहा है, जिन्हें पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव में जुआ, शराब की सूचनाएं देने प्ररित किया गया है। अब गांव में गठित महिला समिति के सदस्यों द्वारा गांव में अवैध रूप से बनाई…
Read Moreपीएम जनमन योजना : विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने लगाए जा रहे शिविर
स्वास्थ्य परीक्षण के साथ बनाया जा रहा आधार, आयुष्मान, जॉब कार्ड शासकीय योजनाओं की दी जा रही जानकारी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के लोगों को लाभ दिलाने हेतु प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। विशेष पिछड़ी जनजाति के बसाहटों को चिन्हांकित कर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित एवं पात्र सभी हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा लोगों को विशेष पिछड़ी जनजाति…
Read Moreकिसान बिंदेश्वर योगेश्वर धान की बोनस राशि का उपयोग जरूरी काम को पूरा करने के लिए करेंगे
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को दो साल के धान खरीदी की बोनस राशि दे दी है। राज्य के किसान राशि पाकर खुश हैं और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दे रहे हैं। किसान इस बोनस राशि का उपयोग नये घर बनाने, ट्रेक्टर का किस्त जमा करने, दैनिक उपयोग की सामान खरीदने में कर रहे हैं। नारायणपुर जिले के कोचवाही निवासी किसान बिंदेश्वर नाग द्वारा दो वर्ष में 43 क्विंटल 20 किलो धान बेचने की बोनस राशि 12 हजार 960 रुपए बोनस राशि मिली है।…
Read Moreउप मुख्यमंत्री विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने पहुंचे हॉस्पिटल, हाल-चाल पूछा और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज यहां सबेरे राजधानी रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने नवंबर दिसंबर माह में बस्तर इलाके में आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों से मिले। उनका हाल-चाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 जवान अरविंद एक्का, कुंजाम जोगा, रोशन हिकमी और सुरेश कुमार मिच्छा तथा सीएपीएफ के जवान इंद्रजीत प्रसाद सिंह एवम मणिकांदन का ईलाज चल रहा है। श्री शर्मा ने घायल जवानों से कहा कि किसी भी प्रकार की…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ली बैठक : जशपुर ज़िले में क़ानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
मुख्य सचिव, डीजीपी एवं सभी कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी एवं अन्य अधिकारी मौजूद आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने दिए निर्देश ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश कलेक्टर ने जिले वासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने किया अपील समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विडियो कांफ्रेस के माध्यम से मुख्य सचिव एवं डीजीपी की उपस्थिति में सभी कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने संसद में पारित नये कानून के हिट एण्ड…
Read More