समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने कांग्रेस शासनकाल की फिजूल और भ्रष्टाचार की प्रतीक बन चुकीं योजनाओं को उनकी समीक्षा करने के बाद उनकी अनुपयोगिता को देखते हुए बंद करने की मांग की है। श्री रोहरा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रियों ने अनेक योजनाओं को अपनी और कांग्रेस पार्टी की काली कमाई का जरिया बना रखा था। भाजपा शुरू से ही यह कहती आ रही है कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़…
Read MoreDay: February 3, 2024
मलखंब खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री श्री साय ने खिलाड़ियों को दी शाबासी, कहा-अबुझमाड़ के युवाओं ने मलखंब को पहुंचाया देश-विदेश में
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : नारायणपुर जिले के युवा मलखंब कलाबाजों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सामने शानदार तरीके से अपनी कला का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मलखंब के खिलाड़ियो संे मुलाकात कर उनके बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि मलखंब खिलाड़ियों ने अबुझमाड़ का नाम अपनी खेल प्रतिभा के बल पर देश-विदेश में रोशन किया है। उन्होंने मलखंब के खिलाड़ियों को शाबासी और अपनी शुभकामनाएं भी दी। उल्लेखनीय है कि नारायणपुर के मलखंब के युवा खिलाड़ियों ने इंडियाज गाॅट टैलेंट…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीरंदाजी में आजमाया हाथ,लक्ष्य पर लगाया सटीक निशाना
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित किसान मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जब यहां बच्चों को तीरंदाजी करते हुए देखा, तो उन्हें अपने बचपन की याद आई, जब वे आदिवासी अंचल में तीर चलाया करते थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्साहित होकर स्वयं हाथ में तीर धनुष थामा और तीरंदाजी में हाथ आजमाया l उन्होंने तीर सटीक निशाने पर लगाए, तो उपस्थित जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से मुख्यमंत्री के अचूक निशाने की प्रशंसा की। रामकृष्ण आश्रम में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त करने…
Read Moreमहतारी वंदन योजना के अंतर्गत मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश : सभी पात्र हितग्राहियों को पहुंचाएं फायदा, हितग्राहियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां रायपुर स्थित कार्यालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक लेकर शासन की महत्वपूर्ण महतारी वंदन योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा है कि राज्य के सभी जिलों में योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए समयबद्ध कार्यक्रम निर्धारित करें। ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर विशेेष शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को आवेदन करने में सहयोग एवं सुविधा प्रदान करें। बैठक में महिला एवं…
Read Moreफरसाबहार एसडीएम ने तपकरा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : फरसाबहार एसडीएम प्रदीप राठिया ने धान खरीदी केंद्र में बोगस धान खरीदी की टेलीफोनिक शिकायत पर तपकरा खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया । आज धान खरीद केंद्र में 27 किसानों का टोकन कटा था जिसमे एक किसान का 300 क्विंटल का टोकन था । 27 किसानों में से केवल 05 किसानों द्वारा 441 बोरी धान लाया गया था । फड़ प्रभारी द्वारा बताया गया की बोरी को थप्पी कर दिए है। धान तौलक पर्ची, धन खरीदी रजिस्टर, धान आवक रजिस्टर का मिलान किया। व्यवस्था दुरुस्त रखने…
Read Moreब्रेकिंग जशपुर : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना के प्राचार्य एवं शिक्षक निलंबित
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आयुक्त सरगुजा संभाग ने श्रीमती अंजना तिर्की, प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना, जिला-जशपुर एवं वरिष्ठ शिक्षक कुलदीप तिग्गा को निलंबित कर दिया है। ज्ञात हो कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जांच दल के प्रतिवेदन अनुसार जांच दल द्वारा श्रीमती अंजना तिर्की, प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना, जिला-जशपुर (छ.ग.) के द्वारा विद्यालय में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षक कुलदीप तिग्गा, जो कि अंग्रेजी विषय के शिक्षक हैं से शैक्षणिक कार्य न कराते हुए लिपिकीय कार्य कराया जा रहा है। जिससे…
Read Moreनवसंकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में छग पीएससी प्रारंभिक परीक्षा हेतु हुआ मेगा टेस्ट का आयोजन
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला खनिज न्यास अंतर्गत जिला कलेक्टर डॉ रवि मित्तल एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में आगामी राज्य लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के छात्रों के लिए निःशुल्क मेगा टेस्ट सीरीज का आयोजन किया गया। संस्थान के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया की इस टेस्ट सीरीज में कुल 7 पेपर आयोजित किये गए जिसमे प्रथम 5 टेस्ट टॉपिक वाइज थे और अंतिम 2 टेस्ट फुल लेंथ थे | यह टेस्ट सीरीज…
Read Moreकुनकुरी एसडीएम ने सेक्टर अधिकारियों की ली बैठक : वल्नरेबिलिटी मैपिंग हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के दिए निर्देश दिए
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को देखते हुए कुनकुरी विधानसभा के सेक्टर अधिकारियों की बैठक एसडीएम श्रीमती श्याम पटेल ने ली। बैठक में उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों को वल्नरेबिलिटी मैपिंग हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने सेक्टर में आवंटित मतदान केंद्र में जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेने कहा जहां किसी प्रकार की अपराधिक घटना अथवा मतदाताओं को वोट देने से वंचित किए जाने के कारण संबंधित जानकारी निर्धारित प्रपत्र में प्रस्तुत करने निर्देशित किया । बैठक में तहसीलदार…
Read Moreमंडल संयोजक ने प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कांसाबेल का निरीक्षण किया, शैक्षणिक गतिविधि के संबंध में बच्चों से की चर्चा
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मंडल संयोजक संजय चंद्रा ने प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कांसाबेल का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में अध्यनरत छात्रों की उपस्थिति की जानकारी ली।बच्चो से शैक्षणिक गतिविधि के बारे में चर्चा किया।10 वी में 18 बच्चे और 8वी में 16 बच्चे है उन्हे प्रयास आवासीय विद्यालय के परीक्षा के बारे में बताया एव पूर्व वर्षो के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया । मंडल संयोजक श्री संजय चंद्रा ने बच्चों को नियमित पढ़ाई करने समझाइस दिया। बच्चो के आत्मरक्षा हेतु स्कूल में जूडो की ट्रेनिंग हो रहा है।
Read Moreमनोरा हाईस्कूल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बालिकाओं को कानूनी अधिकार की दी गई जानकारी
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आई सी पी एस और नवा बिहान के द्वारा स्वामीआत्मानंद हाईस्कूल मनोरा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के कानूनी अधिकार, सुरक्षा व संरक्षण से सम्बंधित प्रावधान, स्वास्थ्य, पोषण व भावी जीवन के लिये छात्र एवं छात्राओं को जागरूक किया गया । इसी तरह शासकीय उचतर माध्यमिक विद्यालय कोरना एवम विपतपुर में भी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत बालिकाओं को जागरूक किया गया।
Read More