भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री जगदीश रोहरा ने कहा : पूर्व मुख्यमंत्री बघेल और उनके मंत्रियों ने अनेक योजनाओं को अपनी और कांग्रेस पार्टी की काली कमाई का जरिया बना रखा था

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने कांग्रेस शासनकाल की फिजूल और भ्रष्टाचार की प्रतीक बन चुकीं योजनाओं को उनकी समीक्षा करने के बाद उनकी अनुपयोगिता को देखते हुए बंद करने की मांग की है। श्री रोहरा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रियों ने अनेक योजनाओं को अपनी और कांग्रेस पार्टी की काली कमाई का जरिया बना रखा था। भाजपा शुरू से ही यह कहती आ रही है कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का एटीएम बना रखा था। इसलिए अब घपले-घोटालों की सहायक बनी ऐसी योजनाओं से प्रदेश को मुक्त किया जाए।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री श्री रोहरा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में चहुँओर भ्रष्टाचार और घोटालों की ही गूंज रही है। सरकार की तमाम योजनाएँ इस काली कमाई की सहायक सिद्ध हुई थीं। गौठान से लेकर गोबर तक, कोयला से लेकर शराब तक, प्रधानमंत्री श्रीअन्न से लोकर पीडीएस में चावल घोटाले तक और पीएससी परीक्षा से लेकर तबादलों और पदस्थापनाओं तक कांग्रेस की पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार ने सरकारी खजाने में खुली लूट मचा रखी थी। श्री रोहरा ने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार के लोग घोटालों में लिप्त थे और दूसरी तरफ प्रदेश आधारभूत संरचनाओं के काम के लिए तरसता रहा। विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं रखने वाली कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने रोजगार के नाम पर शिक्षित युवकों को शराब के गोरखधंधे में डिलीवरी ब्वॉय बना दिया। योजनाओं का हंगामा करके कांग्रेस ने पूरे शासनकाल में प्रदेश के हर वर्ग को कदम-कदम पर ठगने और अपमानित करने का काम किया। श्री रोहरा ने कहा कि प्रदेश पर 53 हजार करोड़ रुपए के कर्ज का लादने वाली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को रसातल में पहुँचा दिया था। श्री रोहरा ने कहा कि जब भ्रष्टाचार पर कार्रवाई शुरू हुई तो कांग्रेसी राजनीतिक प्रतिशोध का प्रलाप कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस नेताओं, सरकारी अफसरों और दलालों की गिरप्तारी हुई है और अब तक उनको जमानत तक के लाले पड़े हुए हैं। भाजपा की प्रदेश सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार पर कड़ाई से अंकुश लगना तय है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!