समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को मुंगेली जिले के मद्कूद्वीप में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए। श्री साव ने इस मौके पर कहा कि मद्कूद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने वहां खेल परिसर बनाने की भी बात कही। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल से टीम वर्क और नेतृत्व की भावना बढ़ती है तथा जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। खेल से स्वस्थ शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन…
Read MoreDay: February 5, 2024
आग से झूलस कर,दिव्यांग हुई सुकांति का डीकेएस अस्पताल रायपुर में होगा इलाज : एंबुलेंस से रायपुर पहुंचा कर अस्पताल में किया गया भर्ती
जिले में अब तक 70 मरीजों के इलाज के लिए की गई है व्यवस्था समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर भोजन पकाने के दौरान आग से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हुई महिला सुकांति बाई का निःशुल्क उपचार रायपुर के मेडिकल कालेज में किया जाएगा। पीड़ित महिला को इलाज के लिए एंबुलेंस से जशपुर से रायपुर ले जा कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री कैम्प घोषित,बगिया स्थित सीएम निवास में आयोजित जनदर्शन में अपनी समस्या लेकर पहुंच रहे लोगों को,लगातार राहत मिल रही…
Read Moreछत्तीसगढ़ निर्माण के बाद अब तक की सबसे बड़ी धान खरीदी : किसानों से 144.92 लाख टन धान की हुई रिकॉर्ड खरीदी
24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों ने बेचा धान धान खरीदी के एवज में किसानों को 30 हजार 68 करोड़ रूपए का भुगतान समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर अब तक की सबसे बड़ी धान की खरीदी हुई है। एक नवंबर से 04 फरवरी तक चले इस अभियान में 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों से 144.92 लाख टन धान की खरीदी की गई है। छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद अब तक हुई यह सबसे बड़ी धान खरीदी है।…
Read Moreजशपुर : जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 02 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत मनोरा विकासखण्ड के ग्राम डुमरटोली निवासी स्व. विराज राम बांध के पानी में डूबने से 27 अगस्त 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता विनोद राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। इसी प्रकार ग्राम ढेंगनी, निवासी स्व.…
Read Moreजशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया हुई पूर्ण, 09 मतों से निर्वाचित होकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनी शांति भगत
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए जिला पचांयत जशपुर में 11 बजे निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शांति भगत और आरती सिंह उम्मीदवार थी। मतगणना में शांति भगत 09 मत और आरती सिंह को 04 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार 09 मतों से निर्वाचित शांति भगत जिला पंचायत अध्यक्ष बनी। उल्लेखनीय है कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत के जशपुर विधायक बनने से जिला पंचायत अध्यक्ष का पद रिक्त था। अध्यक्ष के रिक्त पद हेतु आज जिला पंचायत में…
Read Moreजशपुर : महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, योजना को लेकर जय हो के वालंटियर्स और स्कूली छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
महिलाओं को दी गई योजना की जानकारी, किया जागरूक समदर्शी न्यूज़, जशपुर : महतारी वंदन योजना के तहत सोमवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 20 फरवरी है। योजना के तहत पात्र हितग्राही महिलाओं को राज्य सरकार से प्रति माह एक हजार रुपए आर्थिक मदद मिलेगी। योजना का लाभ पहुंचाने हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही जोरों-शोरों से प्रचार-प्रसार और जन जागरूकता भी जारी है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन और युनिसेफ के संयुक्त तत्वधान में संचालित…
Read Moreजशपुर : 43 टॉपर्स विद्यार्थियों ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र का किया शैक्षणिक भ्रमण, भावी वैज्ञानिकों ने देखा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र
मिशन कमांड सेंटर, रॉकेट लॉन्च पैड के साथ स्पेस म्यूजियम में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के मॉडल और भारतीय स्पेस मिशन का किया अवलोकन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के द्वारा प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अनुसंधान के अध्ययन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले के 43 टॉपर्स विद्यार्थियों को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र का एक्सपोजर विजिट कराया गया है। सुबह 10ः00 बजे से शुरू हुए शैक्षणिक भ्रमण में सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष केंद्र के मिशन कमांड सेंटर का अवलोकन किया। कमांड सेंटर में देश…
Read Moreराष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के लिए बगीचा में प्रशिक्षण आयोजित, दी गई आवश्यक जानकारी
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के लिए बगीचा में प्रशिक्षण आयोजित कर बीपीएम श्री सूर्य गुप्ता द्वारा आवश्यक जानकारी दी गई। जिसमे शिक्षा विभाग से समस्त संकुल समन्वयक, महिला एवं बाल विकास विभाग से सेक्टर सुपरवाइजर, स्वास्थ्य विभाग से सेक्टर सुपरवाइजर तथा मितानिन के बीसी और एमटी उपस्थित हुए। प्रशिक्षण में सिकल टेस्ट, शिशु संरक्षण माह, आरकेएसके कार्यक्रम, महतारी वंदन योजना के बारे में बताया गया।
Read Moreमहतारी वंदन योजना हेतु आवेदनों का पंजीयन प्रारंभ, जशपुर जिले के सभी पंचायतों में भरवाए जा रहें है फार्म
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : महतारी वंदन योजना के तहत आवेदनों का पंजीयन जिले में आज से प्रारंभ हो गया है। सभी पंचायतों में शिविर चल रही है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मैदानी अमलों के माध्यम से घर-घर सर्वे कर ऑफलाइन आवेदन भरवा रहें है। इसके बाद सभी आवेदनों का ऑनलाइन पंजीयन किया जाएगा। सर्वे के दौरान आधार कार्ड, बैंक खाता आदि दस्तावेजों की कमी होने पर शिविर में बनवाए जा रहें है। जिले के जनपद पंचायतों में एसडीएम, तहसीलदार एवं जनपद सीईओ के द्वारा बैठक लेकर महतारी वंदन…
Read Moreसार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डो का नवीनीकरण 15 फरवरी तक होगा : जशपुर जिले के अब तक 84358 हितग्राहियों के राशन कार्ड का किया गया नवीनीकरण
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डो का नवीनीकरण 25 जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक किया जाना है। जिले में कुल 2,49,188 प्रचलन में है। अभी तक 2,49,188 के विरूद्ध 1,05,987 हितग्राहियों के राशनकार्डो का नवीनीकरण किया गया है। राशनकार्ड हितग्राहियों की सुविधा हेतु राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए हितग्राही संबंधित उचित मूल्य दुकान में जाकर FPS-APP से नवीनीकरण कराये। जिसमें अब तक 84358 हितग्राहियों के राशनकार्ड का नवीनीकरण किया गया है। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए हितग्राही स्वयं अपने…
Read More