समदर्शी न्यूज़, जशपुर : विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12.30 बजे वर्चुअल कार्यक्रम में जिले के हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जिले के तीनों विधान सभा में 24 फरवरी 2024 को प्रातः 9.30 बजे से वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वर्चुअल कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र जशपुर में शास. विजय भूषण सिंह देव कन्या महाविद्यालय ग्राउण्ड जशपुर, विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में मिनी स्टेडियम सलियाटोली कुनकुरी और विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव में हाईस्कूल ग्राउण्ड पत्थलगांव में आयोजित है। आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिला प्रशासन…
Read MoreDay: February 23, 2024
जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम कुर्रोग निवासी सुरेश राम का कुऑ के पानी में डुबने से 30 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी देववती बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर ने स्वास्थ्य केन्द्र बगीया एवं दोकड़ा का किया निरीक्षण : अनियमितता पाये जाने पर पीएचसी कांसाबेल के खण्ड चिकित्सा अधिकारी को अनियमितता के संबंध में प्रतिवेदन देने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीया एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दोकड़ा के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने के संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल के खण्ड चिकित्सा अधिकारी को तीन दिवस के अंदर अपना प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर द्वारा 17 फरवरी 2024 को रात्रि 7.45 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीया एवं रात्रि 8.45 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दोकड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीया मे ड्यूटी रोस्टर…
Read Moreजशपुर जिले के पमशाला में व्यसन और मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय सेमिनार का किया गया आयोजन : पारंपारिक आस्था चिकित्सकों, धार्मिक विद्वानों, जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
मानसिक विकारों के कारण, पूर्वाग्रह, भेदभाव और रूढ़िबद्ध रवैया सहित अन्य विषयों पर दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के धर्मपत्नी एवं जिले के प्रथम महिला श्रीमती कौशल्या देवी मार्गदर्शन और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ग्राम पमशाला ब्लॉक फरसाबहार में पारंपारिक आस्था चिकित्सकों, धार्मिक विद्वानों, जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए व्यसन और मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में लगभग 6 से 7 सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। पारंपारिक आस्था चिकित्सक…
Read Moreपुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज की गरिमामयी उपस्थिति में अंतर जिला खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह किया गया आयोजित, प्रतियोगिता में ओवर आल चैंपियन जिला बलरामपुर टीम को किया गया घोषित.
दिनांक 19 फरवरी से 21 फरवरी 2024 तक रक्षित केंद्र स्थित पुलिस ग्राउंड में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया था आयोजन. चयनित प्रतिभागियों को आगामी प्रतियोगिता हेतु बेहतर प्रदर्शन करने दी गई शुभकामनायें. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा आज दिनांक को रक्षित केंद्र स्थित पुलिस ग्राउंड में अंतर जिला खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग, जिला कलेक्टर श्री भोसकर विलास संदीपान, पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री विजय अग्रवाल, संभागीय आयुक्त नगर सेना श्री राजेश पाण्डेय, नगर सेना कमांडडेंट श्री शिवकुमार…
Read Moreसरगुजा पुलिस द्वारा माननीय उच्च न्यायालय से जारी दिशा निर्देशों का पालन कराने के क्रम में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीजे संचालकों की बैठक की गयी आयोजित, सामाजिक, धार्मिक एवं व्यक्तिगत कार्यक्रमों में लोक परिशांति को ध्यान में रखकर डीजे संचालन करने की दी गई समझाईश.
बैठक में डीजे संचालकों को विधिवत अनुमति प्राप्त कर निर्धारित मानकों के आधार पर डीजे संचालन करने हेतु दिए गए दिशा निर्देश. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के सम्बन्ध में माननीय उच्च न्यायालय से जारी दिशा निर्देशों का सख़्ती से पालन कराने हेतु बीते दिनांक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नायब तहसीलदार के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों की पढ़ाई, वृद्धिजन, निःशक्त जनों, रोगियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के परित्रास तथा लोक…
Read Moreउपेक्षापूर्ण कार्य से मृत्यु कारित होने के मामले में सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही : मामले में आरोपी के विरुद्ध की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही.
थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 51/24 धारा 304 (ए) भा.द.वि. का अपराध किया गया दर्ज. थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई त्वरित कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि सूचक अमृतराम उम्र 50 वर्ष साकिन कोट सीतापुर द्वारा थाना सीतापुर आकर सूचना दी गई थी कि सूचक की लड़की गणेश फ्लाइ एश में काम करती थी, जो दिनांक 14 फरवरी 24 को सूचक की लड़की मिक्सचर मशीन साफ करते समय…
Read Moreलोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण के लिए 36.61 करोड़ रुपए मंजूर : उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद 18 कार्यों के लिए मिली प्रशासकीय स्वीकृति
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा मुंगेली, रायगढ़ राजनांदगांव, रायपुर, जशपुर, बस्तर और सूरजपुर जिले में विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए 36 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने 18 कार्यों के लिए कुल 39 करोड़ 58 लाख 99 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। लोक निर्माण विभाग द्वारा मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड में रहंगी नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के…
Read MoreRajim Kumbh 2024 : राजिम कुंभ में इस बार नया क्या ? जाने सब कुछ..
समदर्शी न्यूज़, रायपुर. छत्तीसगढ़ में राजिम कुंभ कल्प के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरणों में है. धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी दी कि,राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ 24 फरवरी से होने वाला है, जो 8 मार्च तक चलेगा. इस भव्य आयोजन में हरिद्वार, काशी, मथुरा, अयोध्या, चित्रकुट समेत देशभर के कई स्थानों से साधु-संत, पीठाधीश्वर, मठाधीश, महात्मा और शंकराचार्य शामिल होने वाले हैं. इस बार कुंभ की थीम अयोध्या धाम होगा, यही कारण है कि कुंभ का मुख्य मंच प्रभु श्री राम के अयोध्या मंदिर की…
Read Moreसरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर सख़्ती के साथ की जा रही लगातार कार्यवाही : यातायात पुलिस टीम द्वारा बिना हेलमेट, तीन सवारी के कुल 44 प्रकरण दर्ज कर 20,400/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल.
सरगुजा पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान आगे भी निरंतर रहेगा जारी, आम नागरिकों से सरगुजा पुलिस की अपील यातायात नियमों का करें पालन. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क हादसों को कम करने एवं सड़क पर यातायात नियमों की अवहेलना करने से जानमाल के नुकसान को कम करने के उद्देश्य से लगातार सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सख़्ती के साथ कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में आज दिनांक को यातायात पुलिस टीम द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले व्यक्तियों एवं तीन सवारी वाहन चालकों के…
Read More