जिला प्रशासन द्वारा रोका गया बाल विवाह

समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से दो बाल विवाह से रोका गया। बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व में टीम तैयार कर एवं पुलिस विभाग के सहयोग से दो बाल विवाह से रोका गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण ईकाई महिला एवं बाल विकास ने बताया कि 30 मार्च 2024 को…

Read More

लोकसभा निर्वाचन 2024 : मतदाताओं को जागरूक करने पीथमपुर मेला में लगाया स्टॉल, नागरिकों ने ली सेल्फी

विभिन्न जनपद पंचायतो में शत प्रतिशत मतदान के प्रति स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा जागरूक समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन के तहत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने पीथमपुर मेला में स्टाल लगाया गया। स्टॉल के माध्यम से आगामी लोक सभा में मतदाताओं को मतदान से संबंधित जानकारी से अवगत कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं सहित विभिन्न नागरिकों ने स्टॉल में लगाये गये…

Read More

लोकसभा निर्वाचन 2024 : कलेक्टर ने किया मतदान दलों के प्रशिक्षण का अवलोकन, प्रशिक्षण की बारीकियों को गंभीरता से समझने के दिए निर्देश

मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रथम चरण का प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान दल का प्रथम प्रशिक्षण 01 से 04 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने बलौदा विकासखंड के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलौदा एवं अकलतरा विकासखंड के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अकलतरा में मतदान प्रक्रिया के संबंध में दिए जा रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया। इस अवसर…

Read More

महाराष्ट्र के आदिवासी किसान 02 से 06 अप्रैल तक रहेगें जशपुर जिले के प्रवास पर : ‘जश प्योर‘ महुआ, मिल्लेट्स और अन्य स्थानीय उत्पादों के उत्पादन एवं प्रसंस्करण के बारे में लेगें जानकारी

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुंबई स्थित शॉप फॉर चेंज फेयर ट्रेड एनजीओ एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में महाराष्ट्र राज्य के आठ आदिवासी किसान 02 से 06 अप्रैल 2024 तक जशपुर जिले में प्रवास पर रहेंगें। जय जंगल फार्मर्स प्रोडूसर कंपनी की मदद से जव्हार के आठ आदिवासी किसान को जशपुर जिले की दौरा कराया जाएगा। किसानों को बालाछापर में ढेकी कुटा प्रोसेसिंग और महुआ स्टोरेज, जशपुर मुख्यालय में स्थित फुड लैब, सी-मार्ट, गम्हरिया में महुआ प्रोसेसिंग, केन्दापानी में महुआ उत्पादन क्षेत्र का अवलोकन कराया जाएगा। किसानों के यात्रा…

Read More

आपसी झगड़े के बीच महिला ने अपने चार माह के शिशु को जमीन पर पटका, घटना में शिशु की हुई मौत….पुलिस ने शिशु की हत्या के अपराध में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर…..!

अपराध को दुर्घटना का रूप देने के लिए लिखाई गई थी भ्रामक रिपोर्ट, लैलूंगा पुलिस की विवेचना में हुआ खुलासा. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : लैलूंगा पुलिस ने चार माह के शिशु की हत्या के अपराध में शिशु की निर्दयी मां और आरोपिया की सगी बड़ी बहन को गिरफ्तार किया गया है। अपराध को छिपाने घरवालों ने शिशु के उसकी मां के हाथ से गिर जाने से सिर में आई चोट की झूठी और मनगढ़ंत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पीएम रिपोर्ट में शिशु के सिर पर आई चोट किसी…

Read More

लोकसभा चुनाव 2024 : जशपुर जिले में विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 03 अप्रैल को

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा चुनाव 2024 हेतु समस्त विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 03 अप्रैल 2024 को आयोजित किया गया है। उप जिला  निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र विधानसभा क्रमांक 12 जशपुर, 13-कुनकुरी एवं 14-पत्थलगांव के समस्त विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 03 अप्रैल को जिला पचंायत के सभाकक्ष में प्रातः 10.30 से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की गई है। प्रशिक्षण में समस्त विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही…

Read More

प्रधान आरक्षक महेन्द्र कुमार जाट 11वीं वाहिनी छसबल पुटपुरा जांजगीर-चाम्पा के सेवानिवृत होने पर दी गयी भावभीनी विदाई

समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : दिनांक 31.03.2024 को प्रधान आरक्षक महेन्द्र कुमार जाट को राजेश कुमार अग्रवाल (भा०पु०से०), सेनानी, 11वीं वाहिनी, छसबल, पुटपुरा, जांजगीर-चाम्पा द्वारा शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। बटालियन मुख्यालय प्रशासनिक भवन के सभाकक्ष में राजेश कुमार अग्रवाल (भा०पु०से०), सेनानी, 11वीं वाहिनी, छसबल, पुटपुरा, जांजगीर-चाम्पा, मनोज राजपूत, सहायक सेनानी, रामलाल जांगडे, कंपनी कमाण्डर, प्यारे लाल सूर्यवंशी, सूबेदार-अ, अनुप सिंह, बटा०-सूबेदार, मनोहर लाल, उनि-एमटी, श्रीमती सीता यादव, साथी प्रधान आरक्षक, आरक्षक के उपस्थिति में प्रधान आरक्षक महेन्द्र कुमार जाट…

Read More

अवसर को भुनाकर अपने सपने को करें साकार : कलेक्टर विजय दयाराम के.

ज्ञानगुड़ी में एनईईटी परीक्षा के लिए एक माह का क्रेश कोर्स प्रारंभ निशुल्क कोचिंग सुविधा के लिए विद्यार्थियों ने किया जिला प्रशासन का आभार समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर : कलेक्टर विजय दयाराम के. ने एनईईटी की तैयारी कर रहे बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए मिल रही सुविधा और अवसर को भुनाकर अपने सपने को साकार करें। प्रतिभागी अपने आत्मविश्वास से भविष्य को निर्धारित कर सकते हैं, व्यक्ति स्वयं अपना भाग्य विधाता बने। प्रशासन आवश्यकता वाले लोगों के सपने को पुरा करवाने हेतु सुविधाएं…

Read More

नियमों के अनुसार मतदान करवाने के लिए प्रशिक्षण के सभी बिंदुओं को समझें – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के.

मतदान दलों के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन कलेक्टर ने कर्मियों को किया प्रोत्साहित समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. ने मतदान दलों के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन मतदान कर्मियों को  प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में जितना मेहनत करेंगें, मतदान कार्य उतने सहजता से संपन्न होगा। नियमों के अनुसार मतदान करवाने के लिए प्रशिक्षण के सभी बिंदुओं को अच्छे से समझें, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो। उन्होंने पीठासीन, मतदान अधिकारी एक,…

Read More

अवैध शराब बेचने वाले आरोपियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार : 2 प्रकरण में 2 आरोपीयों के कब्जे से कुल 255 लीटर  महुआ शराब जप्त

अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध के लगातार कार्यवाही जारी समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस लगातार नशे  के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार शराब/गांजा/नशीली पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 31.03.2024 के शाम को थाना प्रभारी कोटा रजनीश सिंह को सूचना मिली की सुदनपारा कोटा में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बनाया जा रहा है। सूचना पर कोटा…

Read More