समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि लैंडमाइन बिछाकर बस्तर के विकास का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। सचमुच ही माओवादी अगर बस्तर के विकास और खुशहाली के पक्षधर हैं तो उन्हें बारूद और बंदूक का रास्ता छोड़कर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर यकीन करना होगा । आज बस्तर नक्सलियों के बिछाए गए लैंडमाइन से लहू-लुहान है । विनाश छोड़कर उन्हें विकास का रास्ता अपनाना ही होगा। उपमुख्यमंत्री बीजापुर मे आईडी ब्लास्ट से एक मजदूर की मौत व एक अन्य के घायल होने…
Read MoreDay: April 13, 2024
भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ में करिश्मा किया है, प्रधानमंत्री श्री मोदी में कार्य करने की अद्भुत क्षमता है – राजनाथ सिंह
अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बातों को दुनियाभर के लोग ध्यान से सुनते हैं कांग्रेस ने पिछले पाँच वर्षों में छत्तीसगढ़ में लूट, भ्रष्टाचार, अनाचार की सीमाएँ लांघ दी समदर्शी न्यूज़, रायपुर/बालोद : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारतरत्न श्रद्धेय स्व. अटलजी के प्रधानमंत्रित्व काल में जब छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड राज्य के गठन पर चर्चा चल रही थी, तब यह प्रश्न खड़ा था कि इन राज्यों का विकास कैसे होगा? इनके पास इतने संसाधन कहाँ हैं? लोगों को के पास अपने राज्य को ऊँचाई देने और…
Read Moreप्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राहुल गांधी से पूछे सवाल, क्या अपने दौरे के पूर्व पीएम मोदी को गाली देने के लिए कांग्रेस नेताओं को दिया है टॉस्क ?
कवासी लखमा के मोदी मरेगा और महंत के प्रधानमंत्री के सिर फोड़ने वाले बयान पर क्या राहुल गांधी की रजामंदी थी ?- भाजपा क्या कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेसियों को राहुल ने पीएम मोदी को गाली देने के लिए निर्देश दिए हैं? – भाजपा राजनीतिक शुचिता को तार-तार करने वाले कांग्रेसी अपनी हार से बौखला कर मोदी जी पर अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं-भाजपा कांग्रेस मुद्दाविहिन हो गई है, इस बात को राहुल गांधी भी समझ रहे हैं-भाजपा समदर्शी न्यूज़, रायपुर :…
Read Moreजैसे दुनिया से डायनासोर लुप्त हो गया वैसे ही कांग्रेस पार्टी देश से लुप्त हो जाएगी – राजनाथ सिंह
दुनिया के मंचों पर भारत जब भी कुछ बोलता है तो उसे दुनिया कान खोलकर सुनती है आदिवासी हमारे लिए वोट बैंक नहीं हैं बल्कि गौरव का विषय है भ्रष्टाचार को भाषण देकर समाप्त नहीं किया जा सकता है समदर्शी न्यूज़, रायपुर/गीदम : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से परास्त होगी। यहां की जनता ने कांग्रेस पार्टी को समय दिया था 5 वर्षों का, लेकिन कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए कोई काम नहीं किया। हर छत्तीसगढ़िया की आवाज…
Read Moreधोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार, इंश्योरेंस का पैसा जमा ना कर कई कस्टमर्स से किया था धोखाधड़ी…. भेजा गया है न्यायिक रिमांड पर.
आरोपी पवन कुमार महानंद के विरूद्ध अपराध क्रमांक 206/2018 धारा 420, 201, भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया था. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा लंबित अपराधों के फरार आरोपियों की शीघ्र पतासाजी, गिरफ्तारी के दिये दिशा निर्देशों पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के फरार आरोपी पवन कुमार महानंद पिता सुरेन्द्र राम उम्र 48 वर्ष सा. गीतांजली सिटी फेस-2 गली नं. 04 शिव मंदिर के सामने बिलासपुर थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.) को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी करीब…
Read Moreकेदार कश्यप का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार : राहुल बताएं, आदिवासी नेता बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा के हत्यारों को संरक्षण क्यों दे रहे हैं ?
राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में फिर मूर्खता का नया अध्याय रच गए: केदार कश्यप आदिवासियों के हित की बात करने वाले राहुल गांधी बताएं, द्रोपदी मुर्मु जी राष्ट्रपति न बन पाए इसके लिए पूरी ताकत क्यो लगाई: केदार कश्यप छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद बनाने की बात आई तो किसी आदिवासी या पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को क्यों नहीं बनाया समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा सरकार में वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप ने राहुल गांधी पर बड़ा पलटवार करते हुए उनसे कई सवाल पूछे हैं केदार कश्यप ने कहा कि पहली बार आदिवासी…
Read Moreगद्दे में सोने वाले भ्रष्ट कांग्रेसी अब सो रहे हैं जेल की जमीन पर – विष्णु देव साय
प्रदेश में अब सुशासन की सरकार मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा भारत समदर्शी न्यूज़, रायपुर/मरवाही/जनकपुर : कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत अण्डी और जनकपुर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़…
Read Moreशादी का झांसा देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !
आरोपी रवि साहू उम्र 24 वर्ष निवासी भैसो थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा के विरूद्ध धारा 376 भादवि के अंतर्गत शिवरीनारायण पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चाम्पा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया दिनांक 13 अप्रैल 2024 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रवि साहू निवासी भैसो थाना पामगढ द्वारा शादी करने का झांसा देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण किया गया है। जिसकी रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण…
Read Moreलोकसभा निर्वाचन 2024 : ’’जाबो संगी मतदान करे बर’’ गीत की धुन के साथ 100 से ज्यादा किलोमीटर !! ढाई घण्टा से अधिक समय, हजार से ज्यादा बाइक और 7 मई !!
मतदाताओं को जागरूक करने निकली बाइक रैली शहर से शुरू हुई, रास्ते में 24 गांव में किया अधिक से अधिक मतदान का आग्रह आरंग में महिलाओं ने बनाया मानव श्रृंखला, रास्ते में विद्यार्थियों ने किया उत्साहवर्धन समदर्शी न्यूज़, रायपुर :’’जाबो संगी मतदान करे बर’’ गीत की धुन के साथ आज सुबह रायपुर लोकसभा के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप बाइक रैली कलेक्टोरेट से शुरू होकर आरंग पहुंची और वहां से अभनपुर होते हुए पुनः कलेक्टोरेट में पहुंची। इसके आगे-आगे स्वीप एक्सप्रेस चल रही थी। रैली में एक्सपेंडेचर ऑब्जर्वर…
Read More14 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने में थाना जांजगीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : आरोपी के विरुद्ध धारा 327 भादवि का अपराधिक प्रकरण न्यायालय में है लंबित, पेश किया गया है न्यायालय में.
पेशी पर उपस्थित नहीं होने से माननीय न्यायालय जांजगीर द्वारा जारी किया गया था स्थाई वारंट. समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विवेक शुक्ला के निर्देशन पर जिले के फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस जांजगीर द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने के लिए थाना स्तर पर टीम गठित किया गया, स्थाई वारंटी आरोपी की जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही…
Read More