8 आरोपियों पर नामजद अपराध दर्ज, देर रात पुलिस की जारी रही छापेमारी, शांति भंग करने वालों पर आगे भी होगी सख्त कार्रवाई…. समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : कल दिनांक 27/04/2024 की रात्रि करीब 10:30 बजे थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को पंजरी प्लांट मरीन ड्राइव के पास कुछ शरारती किस्म के युवकों द्वारा झगड़ा-लड़ाई, हुड़दंग करने की सूचना मिली । थाना प्रभारी द्वारा तत्काल क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे पेट्रोलिंग पार्टी को मरीन ड्राइव पहुंचने निर्देशित कर अतिरिक्त बल लेकर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे ।…
Read MoreDay: April 28, 2024
कांग्रेस की सरकार लोकतंत्र की स्थापना नहीं करती तो भाजपा का नामोनिशान नहीं होता – धनंजय सिंह ठाकुर
कांग्रेस के बनाये लोकतंत्र के चलते ही बाजपेयी मोदी प्रधानमंत्री बने भाजपा अब उसी लोकतंत्र को खत्म करना चाहती हैं मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में घोषित आपातकाल चल रहा सरकार पर कोई उंगली नहीं उठा सकता समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा के प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार लोकतंत्र की स्थापना नहीं करती तो भाजपा का नामोनिशान नहीं होता. कांग्रेस के द्वारा स्थापित लोकतंत्र के कारण ही वाजपेयी और मोदी…
Read Moreएक मई को पंडरापाठ में चुनावी सभा लेगें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : 1 मई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,जशपुर विधानसभा क्षेत्र के पंडरापाठ में चुनावी सभा लेगें। मुख्यमंत्री की इस सभा की तैयारी के सिलसिले में भाजपा के बिलासपुर संभाग के कलस्टर प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने सन्ना और सोनक्यारी मंडल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होनें कार्यकर्ताओं को बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 1 मई को पंडरापाठ पहुंच रहें हैं। यहां वे एक चुनाव सभा में शामिल होगें। इस चुनावी सभा को ऐतेहासिक बनाने के लिए,कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए,राय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,जशपुर…
Read More2 लाख 38 हजार मूल्य का शराब और लाहन आबकारी टीम ने किया जप्त
समदर्शी न्यूज़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ : लोकसभा आदर्श आचरण संहिता के दौरान जिला आबकारी अधिकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन में 48 हजार मूल्य का शराब और 1 लाख 90 हजार मूल्य का लाहन कुल लगभग 238000 रुपए का सामग्री जप्त किया गया। आबकारी विभाग वृत्त सारंगढ़ को सूचना मिली की ग्राम शांतिनग़र चौकी कनकबीरा में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण किया जाता है, जिसे गांव के बाहर एवम आसपास के क्षेत्रों में इसको विक्रय किया जाता है l सूचना की पुष्टि होने पर टीम के साथ बताए गए…
Read Moreसरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत जिले भर में यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले 162 वाहन चालकों से कुल 88,200/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल, सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों से की है, यातायात के नियमों का पालन करने की अपील !
वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन पर बात करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 48 वाहन चालकों से कुल 14400/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल. वाहन चालकों द्वारा मौक़े पर वाहनों के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के 22 वाहन चालकों से 600/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल. रेड सिग्नल जम्प कर वाहन चलाने वाले वाले 06 वाहन चालकों से कुल 1800/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल. दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने के मामलों में 03 वाहन चालकों से 1500/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल. लापरवाही पूर्वक…
Read Moreविगत 2 दिवस में अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 3 वाहन व 1 चेनमाउंटेन मशीन जप्त
समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल खनिज विभाग, राजस्व तथा पुलिस विभाग जिला जांजगीर चांपा के द्वारा संयुक्त रूप से बलौदा, नवापारा क्षेत्र में खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण करने वाले वाहनो, स्थानो का औचक जॉच किया गया। खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा जॉच के दौरान जिले के नवापारा क्षेत्र में खनिज रेत का अवैध उत्खनन करते पाए जाने के कारण 01 चैन माउंटेन मशीन को जप्त किया गया है तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज…
Read Moreडबल इंजन की सरकार के संरक्षण में महादेव एप आज भी चल रहा – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महादेव एप पर एक फिल्म अभिनेता की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के संरक्षण में महादेव एप आज भी चल रहा। भाजपा महादेव एप को बंद नहीं करना चाहती। छिटपुट कार्यवाहियाँ कर के भाजपा के नेता बयानबाजी करते है हकीकत यह है कि आज भी महादेव एप चालू है। उसको केन्द्र, राज्य का संरक्षण मिला हुआ है। केन्द्र के संरक्षण से महादेव सट्टा एप चल रहा है। प्रदेश में…
Read Moreभाजपा संविधान बदलना, आरक्षण खत्म करना चाहती है, छत्तीसगढ़ में भी वंचित वर्ग का आरक्षण भाजपा ने रोका है – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा नेताओं और नरेंद्र मोदी के करीबियों के बयानों से अब साफ हो गया है कि उनका उद्देश्य है – संविधान बदल कर देश का लोकतंत्र तबाह कर देना। दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण छीन कर देश चलाने में उनकी भागीदारी खत्म करना। लेकिन संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए कांग्रेस चट्टान की तरह भाजपा की राह में खड़ी है। जब तक कांग्रेस है – वंचितों से उनका आरक्षण दुनिया की कोई ताकत नहीं छीन सकती। केन्द्र…
Read Moreलोकसभा चुनाव 2024: जशपुर जिले में आज से शुरू हुई होम वोटिंग : बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग कर लोकतंत्र में निभाई अपनी सहभागिता
85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा समदर्शी न्यूज़, जशपुर : रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जशपुर जिले में तीसरे व अंतिम चरण में 7 मई को मतदान होना है। इससे पहले आज से होम वोटिंग शुरू हो गई है। होम वोटिंग को लेकर बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देश के हर एक नागरिक को मतदान में शामिल होने एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित…
Read More“घर आजा संगी” अभियान के अंतर्गत 100 से अधिक प्रवासियों को किया गया कॉल : जशपुर जिले के मतदाताओं को मतदान करने दिया गया निमंत्रण
मतदाता जागरूकता के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। स्वीप कार्यक्रम के तहत भी विभिन्न गतिविधियाँ जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर प्रवासी मजदूरों, युवाओं सहित जिले के अन्य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। “घर आजा संगी” अभियान के तहत विकासखंड कांसाबेल, पत्थलगांव, दुलदुला,कुनकुरी, मनोरा एवं बगीचा विकासखंड प्रवासियों और पलायन करता परिवार के सदस्यों से फोन से बातचीत…
Read More