पूंजीपथरा पुलिस ने गुम हुए बालक को परिजनों के सुपुर्द कर लौटाई माता पिता की खुशियां…!

थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 07/2024 धारा 363 आईपीसी के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही थी विवेचना. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : पूंजीपथरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से लापता हुए बालक को काफी प्रयास से ढूंढ निकाला और आज उसे परिजनों के सुपुर्द कर परिवार की खुशियां लौटाई है। गुम बालक का परिवार मूलत: ओडिशा के रहने वाले हैं, पिता प्लांट में काम करता है, बालक के रायगढ़ में अचानक लापता हो जाने से पूरा परिवार काफी परेशान था। प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के…

Read More

उप संचालक कृषि ने किया सहकारी समितियों का निरीक्षण : सहकारी समिति में अनियमितता पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी

समदर्शी न्यूज़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देश पर कृषि विभाग के दल द्वारा विकासखंड बरमकेला के सहकारी समिति लोधिया, गोबरसिंहा, साल्हेओना का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव के साथ ही  जयप्रकाश गुप्ता (ए.डी.ओ.), निलेश राव (ग्रा.कृ.वि.अधि.) तालेश्वर पटेल (ग्रा.कृ.वि.अधि.) उपस्थित थे। सहकारी समिति लोधिया में रासायनिक खाद यूरिया 203.400 मे.टन, डी.ए.पी. 60 मे.टन पोटाश 20 मे.टन एवं धान बीज स्वर्णा 210.80 क्विंटल भंडारण हुआ है, जिसमें यूरिया 60.300 मे.टन, डी.ए.पी. 53.800 मे.टन, पोटाश 0.650 मे.टन एवं धान बीज 20 क्विंटल वितरण किया गया…

Read More

खनिज टीम ने अवैध खनन,परिवहन और भंडारण पर लगाया एक लाख 54 हजार का अर्थदंड

समदर्शी न्यूज़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ : मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ एवं कलेक्टर श्री धर्मेश साहू के निर्देश के पालन में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए स्थानीय रुप में उडनदस्ते का गठन किया गया है। साथ ही अवैध उत्खनन परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए उपाय किए जा रहे है। माह अप्रैल-मई 2024 दौरान दिनांक 18 अप्रैल 2024 को कोयले के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन को जप्त कर थाना सरसीवा के सुरक्षार्थ में रखा और अर्थदण्ड की…

Read More

भाजपा की यह जीत छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के अभियान पर जनादेश की मुहर – विकास मरकाम

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि भाजपा की यह जीत छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के अभियान पर जनादेश की मुहर है। कांग्रेस के कुशासन , धर्मांतरण, नक्सलवाद और अपराध-भ्रष्टाचार ने आदिवासी समाज के साथ घोर अन्याय किया है। भाजपा की केंद्र सरकार ने आदिवासी समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण का काम किया। श्री मरकाम ने कहा कि इसी प्रकार “विरासत भी और विकास भी“ का दृष्टिकोण एक ऐसे भविष्य…

Read More

इंडी गठबंधन के सभी राजनीतिक दल मिलाकर भी सीटो में भाजपा से पीछे रह गए – शिवरतन शर्मा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा और भाजपानीत राजग की प्रचंड जीत इस बात पर जनता की मुहर है कि यूपीए सरकार के मुकाबले मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में देश में विकास नए आयाम गढ़े है। श्री शर्मा ने कहा कि इंडी गठबंधन के सभी राजनीतिक दलों की सीटे मिलाकर भी भाजपा से कम है यह प्रमाण है की जनता ने इंडी गठबंधन को पूरी तरह ठुकरा…

Read More

छत्तीसगढ़ की प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं और जनता को समर्पित : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 11 में से 10 कांग्रेस प्रत्याशियों का हारना मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन पर मुहर – किरण देव

डबल इंजिन की सरकार करेगी राज्य का तेज विकास – किरण देव समदर्शी न्यूज़, रायपुर :  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिले पूर्ण बहुमत को ऐतिहासिक जनादेश बताते हुए अपनी विजय को पूरी विनम्रता से शिरोधार्य करते हुए इसे भारत के 140 करोड़ देशवासियों की जीत बताया है। पार्टी के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त कर ‘विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने और विश्व मंच पर…

Read More

पंडरीपानी में सजा श्री श्याम दरबार : श्री खाटू श्याम महोत्सव में बिखरे श्रद्धा व भक्ति के रंग !

मधुर भक्ति गीतों पर आनंदित होते हुए कई श्रद्धालु अपने स्थान पर खड़े होकर करने लगे नृत्य. श्याम भक्त अग्रवाल परिवार ने सभी भजन प्रवाहकों को सम्मानित कर किया अभिनंदन. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी में सोमवार को नया बस स्टैण्ड में श्री श्याम महोत्सव के अंतर्गत श्री खाटू श्याम बाबा का दरबार सजा और जहां भक्तिमय भजन-कीर्तन के साथ ‘एक शाम, संवारे सलोने के नाम’  कार्यक्रम के साथ श्रद्धा और भक्ति के रंग बिखरे। श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के भक्ति-गीतों से अध्यात्म…

Read More

400 पार का दंभ भरने वाली भाजपा और नरेंद्र मोदी अपने दम पर बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाये – लोकसभा चुनाव परिणाम पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने दी प्रतिक्रिया

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : लोकसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 400 पार का दंभ भरने वाली भाजपा और नरेंद्र मोदी अपने दम पर बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाये। 10 साल के तानाशाही और गैर प्रजातांत्रिक चरित्र वाली मोदी सरकार की विदाई देश की जनता ने सुनिश्चित कर दिया है। पूरा भरोसा है प्रजातांत्रिक मूल्यों को समर्पित तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा को प्रतिबद्ध समान विचारधारा वाले गैर भाजपाई दलों के साथ देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन…

Read More

पुलिस अधीक्षक डायल-112 ने कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : डायल 112 के द्वारा छ0ग0 में अपराध नियंत्रण, जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा के ट्टष्टिकोण से कार्य किया जा रहा है। सेन्ट्रलाईज्ड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर डायल 112, सिविल लाईन रायपुर में  कार्यरत काॅल टेकर जिनके द्वारा लगातार सूचना प्राप्त कर जन सामान्य को त्वरित सहायता पहुॅचाकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले काॅल टेकर्स को उत्सावर्धन हेतु पुलिस मुख्यालय (योजना प्रबंध एवं तकनीकीय सेवायें) द्वारा प्रशस्ति पत्र जारी कर सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में  डायल 112 सी-4 सिविल लाईन रायपुर में कार्यरत काॅल टेकर सुष्मिता प्रधान,…

Read More

आंधी-तूफान से बाधित बिजली आपूर्ति बहाल करने रायगढ़ में युद्धस्तरीय उपाय : 100 पेड़, 73 खंभे, 50 से अधिक फीडर, लाइनें हुए थे ध्वस्त

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : 1 जून तथा 2 जून की शाम रायगढ़ में आए आँधी-तूफान-बारिश की वजह से विद्युत वितरण तंत्र को काफी नुकसान पहुंचा। इस प्राकृतिक आपदा में 100 से अधिक पेड़ गिरे, 73 बिजली के खंभे गिरे, तार टूटे, ट्रांसफॉर्मर जले, जिसके कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी रायगढ़ क्षेत्र के अधिकारियों-कर्मचारियों ने 2 दिन-रात जागकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जल्दी से जल्दी विद्युत आपूर्ति बहाली हेतु कार्य किया गया जिसके लिए उन्होंने विद्युत कर्मियों की…

Read More