अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमृतसरोवर में होगा योगाभ्यास

समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार-भाटापारा : कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम पंचायत में बनाएं गए 94 अमृत सरोवरों में ग्रामीणों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर योगाभ्यास किया जाएगा। इस दौरान मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के गुण सिखाते हुए अपने गांव में बने जल स्रोतों का सरंक्षण करते हुए आजीविका संवर्धन की गतिविधि को आगे बढ़ाने जैसे महत्त्वपूर्ण बिंदू पर प्रकाश डाला जाएगा। जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल ने बताया कि लोगों के बीच में योग के…

Read More

प्रधानमंत्री ने किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 17वीं किस्त की राशि का किया अंतरण

जिले के 1 लाख 24 हजार से अधिक किसानों को 25.43 करोड़ रूपये राशि का किया हस्तांतरण अपने खाते में राशि जमा होने से जिले के किसान हुए प्रसन्नचित, किसान हितैषी योजना की सराहना की समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार-भाटापारा : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तरप्रदेश राज्य के वाराणसी शहर में आयोजित समारोह के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के किसानों के खाते में 17वीं किस्त की राशि का अंतरण किया गया। इसके अंतर्गत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 1 लाख 24 हजार 27 किसानों के खातों में…

Read More

कलेक्टर ने ली टेलीकॉम ऑपरेटरों की बैठक, संवेदनशील क्षेत्रों में मोबाईल कनेक्टीविटी बढाने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार-भाटापारा : जिले में नेटवर्क कव्हरेज को बढ़ाने एवं नये स्वीकृत टाॅवरों को शीघ्र लगाने हेतु कलेक्टर दीपक सोनी ने विभिन्न टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ बैठक की। उन्होनें सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों को सख्त निर्देश देते हुए जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में मोबाईल कनेक्नेटीविटी को बढ़ानें के निर्देश दिए है। इसके साथ ही जिले में नवीन 130 मोबाईल टावर लगाने की स्वीकृति मिली है जिसे समय सीमा के भीतर ही कार्य को पूर्ण करने कहा गया है। उन्होनें कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया बहुत ही हावी है…

Read More

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना : किसान संतोष का मिला संबल, खेती हुई आसान

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को संबल मिल रहा है। योजना से लाभान्वित आरंग ब्लॉक के ग्राम बोधी के किसान श्री संतोष वर्मा बताते हैं कि उन्हें विगत पांच वर्ष से योजना का लाभ मिल रहा है। इस राशि का इस्तेमला वे कृषि में करते हैं। श्री वर्मा बताते हैं उनका कृषि ऋण पुस्तिका सयुंक्त रूप से हैं। जिसमें परिवार के छह सदस्य पंजीकृत हैं। सभी सदस्यों को योजना के तहत निरंतर राशि प्राप्त होता है। राशि प्राप्त होने पर खेती-बाड़ी में ही खर्च…

Read More

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से बदल रही तकदीर

जेठू को कर्ज लेने की नहीं पड़ती जरूरत, धान और सब्जी उत्पादन से बढ़ी आय समदर्शी न्यूज़, रायपुर : ये है रायपुर जिले के बकतरा गांव के श्री जेठू राम। श्री जेठूराम पेशे से किसान है और उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। वे बताते हैं कि योजना से प्राप्त राशि को खेती को आगे बढ़ाने के लिए इकट्ठे करते है। एक समय था, जब उन्हें फसल उगाने के लिए कर्ज लेने की जरूरत पड़ती थी, लेकिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू होने के…

Read More

जिले में अवैध रेत उत्खनन, रेत परिवहन एवं भंडारण पर हो रही लगातार कार्यवाही

तहसील क्षेत्र आरंग, नवापारा, मंदिरहसौद में की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा ज़िले में रेत के अवैध उत्खनन-परिवहन एवं भंडारण पर रोकथाम की कार्यवाही की गई। जाँच के दौरान ग्राम हरदीडीह तहसील आरंग से एक चैन मशीन जब्त किया गया, जिसे थाना आरंग में रखा गया। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्राम चम्पारण तहसील नवापारा में जाँच के दौरान मशीन चालक द्वारा मशीन को नदी की दूसरे छोर जो कि गरियाबंद ज़िले में आता है, में ले…

Read More

कलेक्टर धर्मेश साहू ने हरी झंडी दिखाकर सिकलसेल रथ को किया रवाना

भेड़वन में मनाया गया जिला स्तरीय विश्व सिकलसेल दिवस समदर्शी न्यूज़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में “होप थ्रू प्रोग्रेस एडवांसिंग ग्लोबल सिकल सेल एंड ट्रीटमेंट” थीम के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेड़वन में जिला स्तरीय विश्व सिकल सेल दिवस का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में आदिम जाति विकास विभाग द्वारा निर्मित सिकलसेल रथ का कलेक्टर श्री साहू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों में जाकर सिकलसेल बीमारी के बारे में प्रचार-प्रसार, इसके टेस्ट, उपचार और रोकथाम इत्यादि के…

Read More

नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने एवं मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

छेड़छाड़ करने से मना करने पर आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका एवं उसके भाई के साथ गाली गलौज कर मारपीट करते हुए, दिया गया जान से मारने की धमकी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट करने के 06 घंटे के भीतर विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबध्द कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार-भाटापारा : थाना गिधौरी पुलिस द्वारा क्षेत्र अंतर्गत शांति व्यवस्था बाधित करने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने एवं ऐसा करने से मना करने पर नाबालिक…

Read More

अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी : कार से 50 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत लगभग 10 लाख रुपये किया गया बरामद, आरोपी वाहन छोड़ कर मौक़े से हुआ फरार, प्रकरण के आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी.

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत’ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही. थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 402/24 धारा 20 (सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध किया गया पंजीबद्ध. कार्यवाही के दौरान प्रकरण का पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त मारुती अर्टिगा कार सीजी 10 बीक्यू 7587 की गई जप्त. सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त पर प्रभावी नियंत्रण करने हेतु चलाया जा रहा हैं अभियान. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर :…

Read More

जिला स्तरीय स्थानीय शिकायत समिति की बैठक संपन्न

समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 की धारा-06(1) अंतर्गत गठित जिला स्तरीय स्थानीय शिकायत समिति की बैठक श्रीमती तान्या अनुरागी पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में समिति के सदस्यगण श्रीमती रिशीकान्ता राठौर, श्रीमती नम्रता नामदेव, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल एवं संरक्षण अधिकारी श्रीमती अनुपमा सिंह कंवर (नवा बिहान) उपस्थित थे। बैठक में समिति के द्वारा प्राप्त शिकायत आवेदन पत्र में अग्रिम कार्यवाही करते हुए प्रार्थिया के शिकायत आवेदन पत्र का अवलोकन किया गया। जिसमें प्रार्थिया…

Read More