श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) के लिए 850 तीर्थयात्री दुर्ग से स्पेशल ट्रेन से हुए रवाना : छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय सियाराम जय सियाराम की सुमधुर ध्वनि से गुंजायमान हुआ रेल्वे प्लेटफार्म

तीर्थयात्रियों ने कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की श्री रामलला अयोध्याधाम दर्शन योजना से ननिहाल के निवासियों को अपने भांचा के दर्शन का मिल रहा शुभ अवसर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अयोध्याधाम जा रहे तीर्थयात्रियों को दी शुभकामनाएं श्री रामलला के दर्शन करने तीर्थयात्री उत्साहित समदर्शी न्यूज़, रायपुर : अयोध्या में श्री रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण के पश्चात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भांचा राम के दर्शन के लिए अयोध्या धाम ले जाने श्री रामलला दर्शन योजना की शुरूआत की। आज इस योजना के अंतर्गत दुर्ग संभाग…

Read More

समस्याओं का समाधान और जनता से संवाद होगा आसान : मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम जनता से जुड़ने का है सशक्त माध्यम

आम जनमानस में बढ़ेगा सरकार के प्रति विश्वास समदर्शी न्यूज़, रायपुर : जनदर्शन कार्यक्रम महज जनता से भेंट करने का माध्यम ही नहीं है, यह एक ऐसा विश्वास का सेतु है, जिसमें संवाद भी है और समस्याओं के समाधान के साथ प्रदेश का विकास भी समाहित है। अरसे बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम प्रारंभ होने जा रहा है। इस जनदर्शन कार्यक्रम का लोगों को बेसब्री से इंतजार भी था। वे अपने मुखिया से मिलकर अपना सुख-दुख साझा तो करते ही है, इसके साथ ही संवाद के…

Read More

मुख्य सचिव ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन विधानसभा भवन के कार्यों की समीक्षा की

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशानुसार आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में नवा रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन के कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने निर्माणाधीन भवन के कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा विभाग, क्रेडा, उद्यानिकी विभाग, संस्कृति विभाग, एनआरडीए और कलेक्टर रायपुर को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों को आपसी समन्वय से गुणवत्ता के साथ त्वरित गति से पूर्ण कराएं। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस से विधानसभा सचिवालय के अधिकारी…

Read More

बच्चों को शिक्षा और संस्कार से करें परिपूर्ण : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा बलौदाबाजार जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में हुए शामिल

नवप्रवेशित नन्हे मुन्नो का तिलक लगाकर किया अभिनन्दन, वितरित किया गया निःशुल्क गणवेश प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत छात्राओं को किया सायकल वितरण समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा आज जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट एमडीव्ही  विद्यालय में आयोजित  जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्स्व में बतौर मुख्य  अतिथि शामिल हुए।  इस अवसर पर श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री क़े सन्देश का वाचन किया और नव प्रवेशित नन्हे मुन्ने बच्चों का  तिलक लगाकर एवं…

Read More

सियान जतन कार्यक्रम से राज्य के वृद्धजनों को मिल रहा है लाभ, अब तक 12.85 लाख से अधिक वृद्धजन हो चुके हैं लाभांवित

सप्ताह के प्रति गुरूवार को निःशुल्क पंजीयन, उपचार एवं औषधि वितरण समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना “सियान जतन क्लीनिक” के तहत आयुष विभाग द्वारा वृद्धजनों (60 वर्ष) का सप्ताह के प्रति गुरूवार को निःशुल्क पंजीयन, उपचार औषधि वितरण किया जा रहा है। साथ ही पंचकर्म चिकित्सा की आवश्यकता वाले वृद्धजन को पंचकर्म चिकित्सा की सुविधा दी जा रही है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष काढ़ा का वितरण किया जा रहा है। वृद्धजनों को स्वस्थ रहने के तौर तरीके बताने का काम आयुष चिकित्सकों के…

Read More

लोकतंत्र सेनानियों के त्याग और तपस्या को कभी भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आपातकाल स्मृति दिवस पर अपने निवास पर लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

सेनानियों के परिवारजनों को भी सम्मान समारोह में किया गया आमंत्रित लोकतंत्र सेनानी संघ ने किया मुख्यमंत्री को सम्मानित पिछले पांच वर्षों से रोकी गई सम्मान निधि की राशि देने और सम्मान निधि फिर से शुरू करने के लिए किया सम्मान समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोकतंत्र सेनानियों का त्याग-तपस्या और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्हें सम्मान देने के लिए राज्य सरकार द्वारा सम्मान निधि देना फिर से शुरू कर दिया गया है और…

Read More

महिला से बलात्कार के आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार : आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल !

महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : महिला संबंधी अपराधों में बिलासपुर पुलिस आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 25 जून 2024 को प्रार्थिया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात्रि करीबन 2:30 बजे प्रार्थिया जब लघुशंका के लिए निकली थी, उसी दौरान गांव का देवेंद्र सिंह ध्रुव पहले से ही वहाँ मौजूद था। उसने जबरदस्ती महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया। रिपोर्ट…

Read More

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में शासन का बेहतर प्रयास, बेसहारा कलेसरी का सहारा बनी शासन की योजनाएं

प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्जवला और महतारी वंदन योजना से मिली सर को छत, धुएं से राहत और आर्थिक स्वावलंबन समदर्शी न्यूज़, रायपुर : केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं से प्रदेश की महिलाओं की जिंदगी बदल रही है। उन्हें सर छिपाने के लिए अपना आशियाना, लकड़ी के चूल्हे से होने वाली धुएं से आजादी और आर्थिक सशक्तिकरण भी मिल रहा है। विकासखण्ड बलरामपुर की ग्राम पंचायत पस्ता की रहने वाली श्रीमती कलेसरी जो विधवा और बेसहारा महिला है बताती हैं अपने पुराने मिट्टी के घर में रहती…

Read More

हत्या के मामले में आरोपी को चंद घंटे में किया गया गिरफ्तार, आरोपी पुत्र द्वारा आवेश में आकर अपने पिता को ईंट, डंडे और लात से गंभीर चोट पहुँचा कर की गई थी हत्या, वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में !

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई त्वरित कार्यवाही. मृतक द्वारा घरवालों से अक्सर मारपीट करने की घटना से नाराज होकर आरोपी पुत्र द्वारा आवेश में आकर मृतक को ईंट, डंडे और लात से गंभीर चोट पहुँचा कर की गई थी हत्या, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईंट एवं डंडा किया गया जप्त. थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 221/24 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान…

Read More

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शाला प्रवेश उत्सव में हुई शामिल

27 जून को सूरजपुर ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव समदर्शी न्यूज़, रायपुर : शाला प्रवेश उत्सव के प्रथम दिवस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने सूरजपुर जिले के अपने गृह ग्राम बीरपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में बच्चों के साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाया। जहां उन्होंने स्कूल के बच्चों का तिलक लगाकर और उन्हें मिठाई खिलायी और उनका हाथ पकड़कर उनकी कक्षा में प्रवेश दिलायी। उन्होंने बच्चों को पाठ्य पुस्तकों के साथ-साथ शाला गणवेश का वितरण भी की।…

Read More