जन्मदिन की खुशियां बनीं खूनी विवाद की वजह! युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी और 2 नाबालिग पकड़े गए, हथियार व बाइक जब्त!

तात्कालिक विवाद को लेकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपी एवं विधि से संघर्षरत 02 बालक सहित कुल 05 गिरफ्त में

आरोपियों/अपचारियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटर सायकल जप्त

एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट एवं थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

रायपुर : प्रार्थी वेन्कट पिल्ले ने थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 22.10.2026 को उसके दोस्त रूपांशु यादव का जन्मदिन होने के कारण वह एवं उसका साथी खिलेंद्र साहू केक खरीदने गए थे। वापस लौटने पर देखे कि उसके होटल के सामने रूपांशु यादव को दो मोटरसाइकिलों में सवार चार अज्ञात व्यक्ति मारपीट कर रहे थे। आरोपियों ने प्रार्थी एवं उसके साथी को भी दौड़ाया, जिसके बाद वे वहां से भाग गए। वापस लौटने पर देखे तो रूपांशु यादव के शरीर के विभिन्न भाग में धारदार हथियार से मारकर गंभीर चोट पहुंचायी गयी थीं। जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना डी डी नगर में अपराध क्रमांक 675/26 धारा 109(1), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी, उसके साथियों एवं आहत से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा मुखबिर लगाये गए। घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन के संबंध में जानकारी एकत्रित कर तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान टीम को अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए, जिसके आधार पर प्रकरण में संलिप्त आरोपी मयंक ठाकुर, अंकित ध्रुव, ओम कुमार सागरवंशी एवं विधि से संघर्षरत 02 बालकों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपियों एवं अपचारियों द्वारा तात्कालिक में हुये विवाद को लेकर उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

सभी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू एवं मोटर सायकल को जप्त कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. मयंक ठाकुर पिता ईश्वर ठाकुर उम्र 21 वर्ष निवासी तिरंगा चौक कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

02.  अंकित ध्रुव पिता देवकुमार ध्रुव उम्र 19 वर्ष निवासी तिरंगा चौक चेतन पान ठेला के पास कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

03.  ओम कुमार सागरवंशी पिता विजय सागरवंशी उम्र 19 वर्ष निवासी बांसटाल खल्लारी चौक थाना डी.डी. नगर रायपुर।

04. विधि से संघर्षरत 02 बालक।

Related posts