मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के विकास पर की चर्चा

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 जुलाई 2024/ मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजभवन में मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मनोनीत राज्यपाल श्री डेका से प्रदेश के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मनोनीत राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानन्द भी उपस्थित थे।

Read More

पीएम आवास योजना शहरी की राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 जुलाई 2024/ मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वीकृत परियोजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत आवास के निर्माण की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों को हितग्राहियों को स्वीकृत आवासों का आबंटन करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत क्रियान्वित परियोजनाओं हेतु भारत सरकार…

Read More

जनसमस्या निवारण शिविरों में मिल रहे आवेदनों को निराकृत करने बनाएं प्रभावी व्यवस्था – उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश

जन अपेक्षाओं के अनुरूप करें काम, समस्याओं के निदान के लिए व्यापक हित में बनाएं योजना आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को शिविरों में सकारात्मक परिणाम के लिए दी बधाई जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के पहले तीन दिनों में ही मिले 19598 आवेदन, 40 प्रतिशत आवेदन मौके पर ही निराकृत  समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 जुलाई 2024/ उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से शुरू हुए जनसमस्या निवारण पखवाड़ा की समीक्षा…

Read More

मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका का छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत

छत्तीसगढ़ तेजी से उभरता प्रदेश, विकास को नई ऊंचाइयां देंगे पारंपरिक लोकनृत्यों और लोक धुनों के साथ हुआ मनोनीत राज्यपाल का स्वागत शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को सवा दस बजे राजभवन के दरबार हाल में समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 30 जुलाई 2024/ प्रदेश के मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्टेट हेंगर में आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर मनोनीत राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ विकास के परिदृश्य में तेजी से उभर रहा…

Read More

जनसमस्या निवारण पखवाड़ा : जशपुर जिले के नगरीय निकायों में शिविर का आयोजन, समस्याओं का मौके पर ही हो रहा समाधान, 10 अगस्त तक चलेगा पखवाड़ा

जशपुर में वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में लगा शिविर जनप्रतिनिधि-अधिकारियों ने नागरिकों की सुनी समस्याएं समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 जुलाई  2024 / नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छ०ग० शासन के निर्देशानुसार नगरपालिका परिषद् जशपुरनगर के वार्ड क्रमांक ३ एवं 4 के नागरिकों की जन समस्या के निराकारण किये जाने हेतु वशिष्ट कम्युनिटी हॉल में जनसमस्या निवारण पखवाडा का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से 3.00 बजे तक किया गया। शासन के द्वारा चलाई जा रही जन समस्या निवारण पखवाड़ा के संदर्भ में प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, धनवंतरी योजना,…

Read More

जशपुर जिले के जनजातीय समाज पर समाज शास्त्र के विद्यार्थियों ने अच्छा कार्य किया – डॉ.विजय रक्षित

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 जुलाई 2024/ शासकीय राम भजन राय एनईएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर, समाजशास्त्र विभाग के एम. ए.चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय रक्षित को लघु शोध प्रबन्ध सौंपा, इस लघु शोध प्रबंधन के बाह्य परीक्षक के रूप में डॉ. सुशील कुमार टोप्पो शासकीय श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय सीतापुर से आये थे। छात्र-छात्राओं ने अपने लघु शोध प्रबंध कार्य में जशपुर जिले के शारदा धाम में समाजशास्त्र के छात्र-छात्राएं सामाजिक समरसता का अध्ययन कर लघु शोध प्रबंध तैयार किए  ग्रामीण समस्याओं, उनके रहन-सहन व विभिन्न…

Read More

कन्या महाविद्यालय जशपुर के छात्रों को छ.ग.शासन की योजनाओं से संबंधित जनमन पत्रिका का किया गया वितरण

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 जुलाई 2024/ राजा विजय भूषण देव कन्या महाविद्यालय जशपुर के छात्रों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित पत्रिका जनमन, सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने कहा कि पत्रिका का अध्ययन सभी छात्रों के लिए लाभप्रद है। पत्रिका में ग्रामीणों, किसानों, सहित बेरोजगारों को स्वावलंबी बनाने के लिए शासन द्वारा संचालित अनेक योजनाएं की जानकारी शामिल है। पत्रिकाओं के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक समसामयिक घटनाओं एवं सामान्य ज्ञान की जानकारी भी मिलती…

Read More

जशपुर : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु 2 से 8 अगस्त तक होगी काउंसलिंग

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, रायपुर द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा 18 मई 2024 को परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। उक्त परीक्षा के आधार पर मेरिट सूची राज्य कार्यालय द्वारा जारी की गई है। चयनित विद्यार्थियों की मेरिट सूची विभागीय वेबसाईट  eklavya.cg.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है। प्रतिक्षा सूची के विद्यार्थियों हेतु स्थान रिक्त होने पर पृथक से सूचना दी जायेगी। चयनित विद्यार्थियों…

Read More

जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि, प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 जुलाई 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम डुडूंगजोर निवासी दिलचंद का सर्पदंश से 08 अप्रैल 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के माता बुटकी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर जिले में 01 जून से अब 362.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 30 जुलाई 2024/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 362.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 30 जुलाई तक औसत वर्षा 490.3 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 10.8 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 304.1 मिमी, मनोरा में 517.9 मिमी, कुनकुरी में 470.1 मिमी, दुलदुला में 394.4 मिमी, फरसाबहार में 235.8 मिमी, बगीचा में 441.9 मिमी, कांसाबेल में 420.1 मिमी, पत्थलगॉव में…

Read More