सहारा इंडिया धोखाधड़ी मामले में सहारा इंडिया के पूर्व रीजनल मैनेजर को कोतवाली पुलिस ने बिलासपुर से किया गिरफ्तार…..

आरोपी से स्वीफ्ट डिजायर कार की जब्ती, आरोपी गया जेल….. समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ । गत दिनों पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर डॉ0 संजीव शुक्ला द्वारा गंभीर मामलों की समीक्षा कर सहारा इंडिया से संबंधित थाना कोतवाली रायगढ़ के अपराध में फरार चल रहे आरोपियों की शीघ्र पतासाजी का निर्देश दिए गये थे । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा फरारी में चालान पेश किये आरोपियों का नये सिरे से शीघ्र पतासाजी, गिरफ्तारी के निर्देश दिया गया जिस पर एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के सुपरविजन पर कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा…

Read More

क्राईम मीटिंग : संपत्ति संबंधी अपराधों में फोकस करें थाना प्रभारी, इटेलीजेंस बढावें – एसपी दिव्यांग पटेल

एसपी ने क्राईम मीटिंग पर अपराधों की समीक्षा कर लंबित अपराधों, शिकायतों के निराकरण के दिए निर्देश…. सक्रिय बदमाशों पर कार्रवाई और जिला बदर की फाइल तैयार करने के दिए निर्देश….. दिगर प्रांत से फरार आरोपियों को पकड़ लाये जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर किये प्रोत्साहित….. प्रत्येक सप्ताह थानाक्षेत्र में थाना प्रभारी आयोजित करेंगे साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम….. क्राइम मीटिंग के बाद वृक्षारोपण में शामिल हुये पुलिस अधीक्षक और सभी पुलिस अधिकारी, लगाये फलदार वृक्ष….. समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं…

Read More

झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा कसने का अभियान जारी : जिले में अवैध रूप से संचालित 8 क्लीनिकों पर प्रशासन ने जड़ा ताला, दस क्लीनिक संचालकों को नोटिस

समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर । बस्तर में जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों एवं बिना पंजीयन क्लीनिक चलाने वालों के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई का अभियान जारी है। आकस्मिक जांच के दौरान अवैध रूप से संचालित 8 क्लीनिकों को जिला प्रशासन की टीम ने सील कर दिया है। बिना पंजीयन क्लीनिक का संचालन करने वाले 10 क्लीनिक संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई बस्तर जिले में झोलाछाप डॉक्टरों अवैधानिक तरीके से क्लीनिक का संचालन तथा गांव-गांव घूमकर मरीजों का इलाज करने…

Read More

मरीन ड्राइव पर गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने रेड कर पकड़ा, आरोपी से 1 किलो गांजा और अपाचे बाइक जब्त…… न्यायिक रिमांड पर पेश कर भेजा गया जेल.

थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 421/2024 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ | एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर सिटी एसपी श्रीआकाश शुक्ला द्वारा मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने पर्यवेक्षण थाने के थाना प्रभारीगण एवं स्टॉफ को ब्रीफ कर मुखबीर लगाकर कार्यवाही का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में कल शाम टीआई कोतवाली सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शनि मंदिर रोड मरीन ड्राइव पंप हाउस के पास एक युवक थैले में…

Read More

सिम्स में किया गया सुविधाओं का विस्तार : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने किया लोकार्पण 

अतिरिक्त ओपीडी कक्ष और बारह बिस्तरों की आपातकालीन सुविधा होगी उपलब्ध, उद्यान का किया गया लोकार्पण  समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरूण साव द्वारा आज सिम्स में मरीजों की सुविधा के लिए बनाए गए बाहर बिस्तरों के आपातकालीन सेवा, अतिरिक्त ओपीडी कक्ष और उद्यान का लोकार्पण किया। इन सुविधाओं के विस्तार से मरीजों को स्वास्थ सेवाएं शीघ्रता और सुगमता से उपलब्ध हो पाएंगी। संभाग के सबसे बड़े अस्पताल सिम्स में सुविधाओं का विस्तार करते हुए अतिरिक्त ओपीडी कक्ष बनाया गया है जिसकी लागत…

Read More

पुलिस ने लोहे का ऐंगल, चैनल चुराने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से भारी मात्रा में लोहा एंगल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पिक-अप वाहन जप्त……जेल वारंट जारी होने पर भेजा गया जेल.

ऐश पाइपलाईन के लिए बनाए कालम, बीम में लगे लोहे की करते थे चोरी. थाना तमनार में अपराध क्रमांक 181/2024 धारा 379 आईपीसी के अंतर्गत अपराध अज्ञात आरोपी पर पंजीबद्ध कर की जा रही थी विवेचना. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ | थाना तमनार क्षेत्र अंतर्गत जेपीएल से गारे पलमा IV/1 कोयला खदान तक ऐश परिवहन के लिये ऐश पाइपलाईन का निर्माण किया जा रहा है। इस पाइपलाईन को बिछाने गांव में आरसीसी कॉलम, बीम बनाये गये हैं, इन कॉलम बीम को तोड़ कर उसके लोहे का ऐंगल और चैनल की…

Read More

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ मिलेगी व्यावसायिक शिक्षा भी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्थानीय भाषाओं में प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर दिया जोर सरकारी स्कूलों में अब हर साल ग्रीष्मकालीन शिविर होंगे आयोजित : मुख्यमंत्री ने की घोषणा समदर्शी न्यूज़, रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ राजधानी रायपुर के बजाय राज्य के सुदूर सीमावर्ती जशपुर जिले के आदिवासी बहुल गांव बगिया से करके न सिर्फ वर्षो से चली आ रही परंपरा को बदला है बल्कि इसके माध्यम से उन्होंने राज्य के सुदूर कोने तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई…

Read More

डॉ. मुखर्जी शुरू से धारा 370 के विरोधी थे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भारतमाता की सामूहिक आरती कार्यक्रम में शामिल समदर्शी न्यूज़, रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में संकल्प फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित भारतमाता की सामूहिक आरती एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 लागू थी, जिसके तहत वहां अलग से दो निशान, दो विधान और दो प्रधान…

Read More

जर्जर शाला भवनों में किसी भी स्थिति में कक्षाएं संचालित न हों – स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने स्कूलों का निरीक्षण और शाला भवनों की मरम्मत के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़, रायपुर । स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि जर्जर शाला भवनों में किसी भी स्थिति में कक्षाओं का संचालन न किया जाएं। उन्होंने इस संबंध में कलेक्टरों को प्रेषित अपने पत्र में इस बात का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि ऐसे शाला भवन जो जर्जर है, उन स्कूलों की कक्षाओं के संचालन के लिए फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के…

Read More

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की मुलाकात

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने गांधीनगर में स्वर्णिम संकुल-2 में टेक्नोलॉजी के प्रयोग का किया अध्ययन समदर्शी न्यूज़, रायपुर । छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान आज गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से सीएम सचिवालय में मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से शुभकामनांए और उन्हें छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को करने के लिए छत्तीसगढ़ में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ में…

Read More