मुख्यमंत्री के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन की बड़ी कार्रवाई : जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर 6 ईई निलंबित, 4 को नोटिस

जल जीवन मिशन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, अधिकारी गंभीरता से करें काम, समय पर पूर्ण हों निर्धारित लक्ष्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – उप मुख्यमंत्री अरुण साव समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 जुलाई 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश के बाद आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने छह कार्यपालन अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। साथ ही चार जिलों के कार्यपालन अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस…

Read More

चिर्रा से श्यांग, पूरी होगी सड़क की मांग : डीएमएफ से किया गया 12 करोड़ का प्रावधान

वनांचल क्षेत्रों के दर्जनों गांव के लोगों को मिलेगा बेहतर आवागमन समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 जुलाई 2024/ खनिज बहुल छत्तीसगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने में डीएमएफ फंड का प्रभावी इस्तेमाल किया जा रहा है। कोरबा जिले में, जहां दुनिया की दो बड़ी कोयला खदानें गेवरा और कुसमंडा स्थित हैं, वहां कोरबा विकासखण्ड के वनांचल क्षेत्र में चिर्रा से श्यांग तक कच्ची और जर्जर सड़क को डीएमएफ फंड की राशि से पक्की बनाया जाएगा। ग्रामीणों द्वारा वर्षों से इस सड़क को बनाने की मांग की…

Read More

22 जुलाई गुरू पूर्णिमा के दिन विद्यालयों में होंगे विविध आयोजन : गुरूजनों एवं शिक्षकों का होगा सम्मान

गुरू पूर्णिमा के महत्व एवं पारंपरिक गुरू शिष्य संस्कृति पर व्याख्यान समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 जुलाई 2024/ राज्य के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 22 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गुरू पूर्णिमा उत्सव का गरिमामय आयोजन होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक में गुरू पूर्णिमा उत्सव के आयोजन के संबंध में दिए गए निर्देश के परिपालन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा सभी कलेक्टरों…

Read More

जनजातीय संस्कृति और रीति-रिवाज को ध्यान में रख कर बनाया जाए पीएम आवास : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम जनमन योजना की समीक्षा की 

विशेष पिछड़ी जनजाति के बसाहटों का सत्यापन 31 अगस्त के पहले करने के निर्देश 01 से 15 नवम्बर तक चलेगा पीवीटीजी पखवाड़ा समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 जुलाई 2024/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर पीएम जनमन योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में श्री बोरा ने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (पीवीटीजी) की संस्कृति और रीति-रिवाज को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष रूप से कमज़ोर…

Read More

मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय : मोवा बाजार चौक रायपुर का नामकरण शहीद भरत लाल साहू चौक करने का निर्णय

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 जुलाई 2024 । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने शहीद भरत लाल साहू की स्मृति को अक्षुण्ण रखते हुए मोवा बाजार चौक रायपुर का नामकरण उनके नाम से शहीद भरत लाल साहू चौक करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि एसटीएफ के आरक्षक भरत लाल साहू 17 जुलाई को बीजापुर जिले के मंडीमरका के जंगल में सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने की वजह से शहीद हो गए थे। शहीद श्री भरत लाल साहू रायपुर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित : लिए गए निर्णय

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 जुलाई 2024 । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – #        मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रथम अनुपूरक अनुमान वर्ष 2024-2025 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। साय सरकार का किसानों के हित में एक और बड़ा फैसला #        किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य प्राप्त हो, इसके लिए छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम में संशोधन किए जाने…

Read More

कृषि मंत्री और वन मंत्री छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोड़ महासभा में हुए शामिल

सबकी सहभागिता से होगा समाज का विकास : मंत्री रामविचार नेताम सर्व आदिवासी हित में काम करने की जरूरत : मंत्री केदार कश्यप समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 जुलाई 2024/ आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि वर्तमान परिवेश में सबकी सहभागिता से ही समाज का विकास होगा। आदिवासी समाज की समृद्ध इतिहास और परंपरा है, उनके रीति-रिवाज और दैनिक-दिनचर्या व रहन-सहन है। इस समृद्ध, संस्कृति और परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ ही नई पीढ़ियों को समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराना होगा। उन्होंने कहा कि…

Read More

जलजीवन मिशन ने बदली भुईगांव के ग्रामीणों की जिंदगी : पेयजल की समस्या से मिली निजात, ग्रामीणों की आजीविका में हुआ सुधार

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 जुलाई 2024/ ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र शासन द्वारा शुरू की गई योजना जल जीवन मिशन से कई गांवों में पेयजल की समस्या दूर हो रही है। इससे न केवल शुद्ध पेयजल मिल रहा है बल्कि ग्रामीण जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन का कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर बस्तर कांकेर जिले के चारामा विकासखण्ड के ग्राम भुइगांव…

Read More

न्यूज पोर्टल्स के इम्पेनलमेंट हेतु फर्जी मैसेज करने वाले के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज

जनसम्पर्क संचालनालय ने राखी थाने में कराया एफआईआर समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 जुलाई 2024/ जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा न्यूज पोर्टल्स एवं न्यूज वेबसाईट के इम्पेनलमेंट के लिए आवेदकों को फर्जी मैसेज भेजने वाले के खिलाफ राखी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करायी गई है। दरअसल जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा न्यूज पोर्टल्स एवं न्यूज वेबसाइट के इम्पेनलमेंट के लिए 27 जून से 18 जुलाई 2024 तक ऑनलाईन आवेदन-पत्र आंमत्रित किए गए थे। इस दौरान 16 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति द्वारा रबिक प्राईवेट लिमिटेड के नाम पर आवेदकों को व्हाटसअप मैसेज भेजकर यह कहा…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशानुसार कोरिया जिला कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

स्वास्थ्य अधोसंरचना को बढ़ावा देने के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करना हम सबकी जिम्मेदारी – कलेक्टर श्री लंगेह समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 19 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मौसमी बीमारियो को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के परिपालन में कोरिया जिला पंचायत के मंथन कक्ष में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की है। श्री लंगेह ने स्वास्थ्य अधोसंरचना को बढ़ावा देने के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य के विभाग…

Read More