देश की न्याय प्रणाली के लिए आज ऐतिहासिक दिन – अरुण साव

आज लागू हुए तीन नए कानूनों के संबंध में जागरुकता कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री अरुण साव ने कहा कि आज देश की न्याय प्रणाली के लिए ऐतिहासिक दिन है। पुराने कानून को समाप्त करके नया कानून लागू किया गया है। जब कोई कानून बनाया जाता है, तो उसमें कानून बनाने वाले की सोच क्या है, उद्देश्य क्या है, ये बड़ा महत्व रखता है। कोई पीड़ित दंड नहीं, न्याय चाहता है। आज से प्रभावी हो रहे तीनों…

Read More

सेवानिवृत्त हुये तीन पुलिसकर्मियों को दी गई ससम्मान विदाई… सेवानिवृति के बाद जीवन की नई पारी की शुरुआत के लिए दी गई शुभकामनाएं !

पुलिस अधिकारियों द्वारा शाल, श्रीफल, मोमेंटो व पुष्प माला के साथ स्वागत करते हुए, उनके भविष्य के लिये की गयी मंगल कामना. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : दिनांक 30 जून 2024 को जिला पुलिस में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक बालकृष्ण डनसेना थाना भूपदेवपुर, प्रधान आरक्षक दौलत सिंह सिदार रक्षित केंद्र और आरक्षक फुलजेंस एक्का रक्षित केंद्र रायगढ़ अपनी 62 वर्ष अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए, जिन्हें आज पुलिस सामुदायिक भवन में आयोजित “क्रियान्वयन उत्सव” कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा शाल, श्रीफल, मोमेंटो व पुष्प माला के साथ स्वागत करते…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप में हजारों युवाओं को मिला रोजगार  

दिव्यांग सनी कुर्रे को भी मिली नौकरी, सपने होंगे पूरे समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप से कई युवाओं को रोजगार मिल गया है। सालों से रोजगार की तालाश में भटक रहे बेरोजगारों के लिए प्लेसमेंट कैंप ने नई दिशा दिखाई है। इस कैंप के जरिए युवाओं और उनके परिवारों ने आंखों में जो सपने संजोए थे वे पूरे होने लगे है। इन्हीं युवाओं में भारतीय नगर निवासी दिव्यांग श्री सनी कुमार कुर्रे भी शामिल है। 25 वर्षीय श्री…

Read More

विकास में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

श्रम मंत्री ने दिलाई कोरबा प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अथिति के रूप में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरबा प्रेस क्लब ने अपनी अलग पहचान बनाई है। चुनाव एक मात्र प्रक्रिया होती है। हर संगठन को चलाने के लिए मुखिया की जरूरत होती है। चुनाव में जीत-हार लगी रहती है। प्रेस जनता का आईना होता है। मीडिया सरकार…

Read More

नोनबिर्रा में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का किया गया आयोजन : शिक्षा हमारे जीवन की सबसे बड़ी धरोहर है – मंत्री लखन लाल देवांगन

नव प्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया अभिनंदन और दी गई पाठ्य सामग्री समदर्शी न्यूज़, रायपुर : वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम नोनबिर्रा में शाला प्रवेश उत्सव समारोह में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित बच्चों को देश का बेहतर नागरिक बनने और प्रतिदिन स्कूल आकर पढ़ाई करने का आव्हान किया। श्री देवांगन ने कहा कि शासन की मंशा है कि सभी विद्यार्थी शिक्षा अर्जन कर बेहतर नागरिक बनें। शिक्षा हमारे जीवन की सबसे बड़ी धरोहर है, जिसका बंटवारा नहीं किया जा…

Read More

नगरीय प्रशासन विभाग ने 166 निकायों को जारी की राशि : नगरीय निकायों को 65.72 करोड़ रुपए की पार्षद निधि आबंटित

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 166 नगरीय निकायों को चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत कुल 65 करोड़ 72 लाख 24 हजार 500 रुपए की पार्षद निधि आबंटित की है। विभाग द्वारा राज्य की 14 नगर निगमों को 21 करोड़ 96 लाख रुपए, 44 नगर पालिकाओं को 19 करोड़ 46 लाख 24 हजार 500 रुपए और 108 नगर पंचायतों को 24 करोड़ 30 लाख रुपए जारी किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद…

Read More

दंड संहिता से न्याय संहिता की ओर : खरसिया ऑडिटोरियम में नवीन आपराधिक कानून पर आधारित सेमिनार का हुआ आयोजन…..!

अधिवक्ताओं द्वारा नवीन कानून के संबंध में कार्यक्रम में उपस्थित नगरवासियों को विस्तार से जानकारी दी गई और नवीन कानून में नागरिकों के अधिकार के बारे में अवगत कराया गया. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री रामगोपाल करियारे, एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर खरसिया पुलिस द्वारा आज दिनांक 01 जुलाई 2024 को स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम ठाकुरदिया खरसिया में नवीन आपराधिक कानून 2023 पर आधारित सेमिनार “दंड संहिता से न्याय संहिता की…

Read More

छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में प्रभारी सचिव नियुक्त : योजनाओं और विकास कार्यों की करेंगे मॉनिटरिंग

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी सचिव नियुक्त किए गए हैं। राज्य शासन द्वारा राज्य के सभी 33 जिलों के लिए अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, संचालक, विशेष सचिव को जिले का प्रभार दिया गया है। संबंधित जिले के प्रभारी सचिव, जिले में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की सतत् मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके। प्रभारी सचिव अपने भ्रमण के संबंध में एक…

Read More

मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने उच्च न्यायालय भवन स्थित एसबीआई शाखा का किया अवलोकन

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की उच्च न्यायालय भवन में स्थित शाखा का अवलोकन किया गया। उल्लेखनीय है कि 01 जुलाई 1955 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई थी जिसके उपलक्ष्य में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से डिप्टी जनरल मैनेजर श्री आलोक रंजन द्वारा पुष्प गुच्छ से मुख्य न्यायाधिपति श्री सिन्हा का स्वागत किया गया। हाल ही में उच्च न्यायालय स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में नवीन साज-सज्जा की गई है…

Read More

जिले के थाना जूटमिल में नवीन आपराधिक कानून की धाराओं के अंतर्गत दर्ज किया गया पहला अपराध…भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में एक्सीडेंट करने वाले बाइक चालक पर अपराध हुआ दर्ज…..!

लैलूंगा और कापू में आकस्मिक मृत्यु की सूचना पर धारा 194 बीएनएसएस (BNSS ) के अंतर्गत दर्ज किया गया मर्ग प्रकरण. पुसौर पुलिस ने घर पर उत्पात मचाने वाले युवक की शिकायत पर की बीएनएसएस (BNSS ) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : 01 जुलाई 2024 से लागू नवीन आपराधिक कानून की धाराओं के अंतर्गत रायगढ़ जिले के थाना जूटमिल में प्रथम अपराधिक मामला सड़क दुर्घटना का दर्ज किया गया है। प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह रिपोर्टकर्ता सुनील भास्कर पिता…

Read More