समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय में गुरु के दर्शन के पश्चात गुरु दर्शन के लिए आए सारे लोगों के बीच पंगत में बैठकर भंडारा प्रसाद ग्रहण किया । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और आमजनों ने भी भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।
Read MoreDay: July 21, 2024
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का किया शुभारंभ : कहा- रक्तदान से मिलती है आत्मिक संतुष्टि
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 जुलाई 2024/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ किया। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा इसका आयोजन किया गया है। श्री साव ने मेगा ब्लड डोनेशन कैंप के आयोजन के लिए फाउंडेशन को बधाई और साधुवाद दिया। वे इस दौरान रक्तदान कर रहे लोगों से मिले और उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कैंप का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस तरह…
Read Moreकलेक्टर के निर्देश पर स्कूली बच्चों ने संभाली जन जागरूकता की कमान : गांवों में रैली के जरिए मलेरिया और डायरिया से बचाव का दे रहे संदेश
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 जुलाई 2024/ बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर स्कूली बच्चों ने जन जागरुकता की कमान संभाली ली है। गांवों में रैली निकाल कर मलेरिया और डायरिया से बचाव का संदेश दे रहे हैं। कोटा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में स्कूली बच्चों को प्रार्थना के समय जागरूक किया जा रहा है। बच्चे भी रैली के जरिए ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। बच्चों को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत डायरिया से बचाव और सुरक्षा हेतु स्कूल में भाषण और प्रेजेंटेशन के जरिए जागरूक किया जा रहा है।…
Read Moreजन भावनाओं के अनुरुप होगा गजराज बांध का विकास और सौंदर्यीकरण : अरुण साव
उप मुख्यमंत्री ने गुरूपूर्णिमा पर आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में गजराज बांध में लगाया पीपल का पौधा समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 जुलाई 2024/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज गुरूपूर्णिमा पर राजधानी रायपुर के बोरिया खुर्द में गजराज बांध में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में पीपल का पौधा लगाया। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 230 एकड़ में फैले गजराज बांध के चारों ओर अलग-अलग चरणों में 230 पौधे लगाए जाएंगे। इसके द्वितीय चरण में आज उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य और विधायक श्री मोती लाल साहू की…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय पाटेश्वर धाम में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव में हुए शामिल : पाटेश्वर धाम में ब्रम्हलीन गुरुदेव राम जानकी दास की समाधि निर्माण कराने की घोषणा
मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाईट लगाने एवं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए शेड निर्माण कराने की घोषणा प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास जुगेंरा की सीटें 50 से बढ़ाकर 100 करने की घोषणा समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड स्थित जामड़ी पाटेश्वर धाम आश्रम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां सत्संग स्थल कौशल्या धाम में संत योगी बालकदास से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर सांसद श्री भोजराज नाग सहित श्री देवलाल ठाकुर एवं अन्य…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मलेरिया से निपटने हरसंभव उपाय करने दिए निर्देश : बिलासपुर कलेक्टर ने वीसी के जरिए बैठक लेकर की समीक्षा
दो दिनों में पेयजलों के तमाम स्रोतों का क्लोरिनेशन करने दिए निर्देश सभी हैंडपंपों में 15 दिनों में बनाएं प्लेटफार्म निजी अस्पतालों और आईएमए से सहयोग करने की अपील समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मलेरिया और डायरिया से निपटने के लिए जिला प्रशासन को हरसंभव उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उनसे मिले निर्देश के बाद बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने आज रविवार के दिन वीसी के जरिए अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में मलेरिया और डायरिया के ताजा हालात की समीक्षा की।…
Read Moreबिग ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा अनुसार पंचायत सचिवों के शासकीयकरण हेतु समिति का हुआ गठन
समिति 30 दिनों के भीतर अपना प्रतिवेदन शासन को करेगी प्रस्तुत समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा पंचायत सचिव दिवस के अवसर पर प्रदेश पंचायत सचिव संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पंचायत सचिव संघ के शासकीयकरण की मांग पर घोषणा किया था कि इसके कियान्वयन के लिए समिति का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप पंचायत सचिवों की शासकीयकरण की मांग एवं इसके कियान्वयन के विचार हेतु समिति का गठन किया गया है। सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री…
Read Moreआयुष्मान कार्ड का गलत उपयोग करने वाले अस्पतालों पर की गई कार्रवाई : 48 अस्पतालों के विरुद्ध कार्यवाही, 11 अस्पतालों के विरूद्ध लगाया गया जुर्माना
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21जुलाई 2024। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आम जन के लिए एक अत्यंत ही महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत समस्त पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवायें प्रदाय की जा रही है। अपने आर्थिक लाभ की दृष्टि से कई अस्पताल नियमों की अवहेलना कर मरीजों के अधिकार (आयुष्मान कार्ड) का दुरूपयोग करते हुए शासन को गुमराह कर रहे हैं । इसी कारण शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के सुचारू रूप से क्रियान्यवन हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियम विरुद्ध कार्य कर रहे अस्पतालों पर लगातार कार्यवाही की जा…
Read More