मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश की 70 लाख माता-बहनों को जगदलपुर से देंगे रक्षाबंधन का तोहफा : महतारी वंदन योजना की 6 वीं किश्त में महिलाओं को मिलेगी एक-एक हजार रूपए की राशि

महतारी वंदन एप का भी होगा शुभारंभ एक पेड़ मां के नाम अभियान का भी होगा शुभारंभ 3061 महिला स्व-सहायता समूहों को वितरित करेंगे 100 करोड़ रूपए का ऋण बस्तर जिले को 9.31 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 31 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर प्रवास के दौरान 01 अगस्त को वहां आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000-1000 रूपए की 6 वीं किश्त जारी कर राखी त्यौहार का उपहार देंगे। इस…

Read More

विशेष लेख : महतारी वंदन का उपहार, हर महीने खुशियों का रिचार्ज

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 31 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ में अन्य कामों के शुभारंभ के लिए भले ही श्री गणेश जी की आराधना की जाती है लेकिन अब महीने की पहली तारीख माँ की वंदना अर्थात महतारी वंदन के साथ हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महीने की पहली तारीख को क्लिक कर प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि जो अंतरित करते हैं। यह राशि पहली तारीख को इसलिए दी जाती है क्योंकि यह दिन नये महीने की बजट की शुरुआत का होता…

Read More

विशेष लेख : एक पेड़ मां के नाम यानि हरे-भरे स्वच्छ भविष्य का निर्माण

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 31 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और घने जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में ’एक पेड़ मां के नाम’ एक अनूठा वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व का सम्मान, हरे-भरे परिदृश्य को और अधिक हराभरा बनाना है। इस अभियान के तहत हर व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस विचार के पीछे एक गहरा भावनात्मक तत्व है, जो…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 01 अगस्त को रहेंगे बस्तर जिले के प्रवास पर

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 31 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 01 अगस्त को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 01 अगस्त पूर्वान्ह 11.20 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से राजकीय विमान द्वारा बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर के लिए रवाना होकर 12.05 बजे मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री जगदलपुर में दोपहर 12.10 बजे राजस्व कार्यालय परिसर जगदलपुर का लोकार्पण एवं महारानी अस्पताल में अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ करेंगे। श्री साय दोपहर 12.40 बजे शहीद गुण्डाधूर कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री श्री नेताम के शासकीय आवास में गृह प्रवेश कार्यक्रम में हुए शामिल

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 31 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम को नवा रायपुर में आबंटित शासकीय आवास में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मंत्री श्री नेताम के साथ उनके नए आवास में पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्री नेताम को नए आवास में प्रवेश के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय पूरे आवास का अवलोकन किया और परिसर में पारिजात का पौधा लगाया। गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम को नवा रायपुर के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में नवनिर्मित मुख्यमंत्री निवास का किया अवलोकन

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 31 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर के सेक्टर 24 में नवनिर्मित मुख्यमंत्री निवास का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने नए सीएम हाउस परिसर का अधिकारियों के साथ भ्रमण कर निवास कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने मुख्यमंत्री को नक्शे के माध्यम से नए सीएम हाउस में हुए सभी निर्माण कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री…

Read More

आबकारी टीम ने सरायपाली इलाके में 235 लीटर कच्ची शराब और दो स्कूटी की जब्त

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 31 जुलाई 2024/ महासमुंद जिले में मदिरा के अवैध परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के उद्देश्य से संचालित सघन जांच-पड़ताल के अभियान के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने सरायपाली इलाके में दो अलग-अलग मामलों में 235 लीटर कच्ची महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त दो स्कूटी को जब्त किया है। जब्त दोनों स्कूटी की कीमत लगभग एक लाख 67 हजार रूपए है। सरायपाली वृत्त की आबकारी टीम ने ग्राम बेलमुंडी में गश्त दौरान बेलमुंडी गौठान के पास रोड में स्कूटी सवार गूंज राम खूंटे एवं…

Read More

राज्यपाल श्री डेका कृषि मंत्री श्री नेताम के गृह प्रवेश कार्यक्रम में हुए शामिल

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 31 जुलाई 2024/ राज्यपाल श्री रमेन डेका आज आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम के सेक्टर-24 नया रायपुर स्थित निवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने निवास परिसर में रूद्राक्ष का पौधा भी लगाया। उनके साथ प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।

Read More

राज्यपाल श्री रमेन डेका नई दिल्ली में राज्यपालों के सम्मेलन में शामिल होंगे : शपथ ग्रहण के बाद नई दिल्ली हुए रवाना

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 31 जुलाई 2024/ राज्यपाल श्री रमेन डेका शपथ ग्रहण के बाद आज दोपहर 02ः55 बजे नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे वहां राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की अध्यक्षता में राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राज्यपालों के तीन दिवसीय सम्मेलन में शामिल होंगे। यह सम्मेलन 1 से 3 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है।

Read More

श्री रामलला दर्शन के लिए 38 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 31 जुलाई 2024/ रामलला दर्शन के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से 38 श्रद्धालुओं का चयन किया गया, जो आज सुबह जनपद पंचायत परिसर महासमुंद से 38 तीर्थ यात्रियों का दल श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। रायपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन द्वारा श्री रामलला दर्शन की यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राम भक्तों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा राज्य के राम भक्तों के लिए निःशुल्क अयोध्या…

Read More