मैं भाग्यशाली कि पति के साथ रामलला दर्शन का मौका मिला : रामाबाई ने किया रामलला का दर्शन

रायपुर 11 दिसम्बर 2024/खेती-किसानी में उलझे द्वारिका पटेल ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन उन्हें भी मुफ्त में तीर्थ यात्रा का मौका मिलेगा। उनकी पत्नी रामाबाई को भी कभी लगता नहीं था कि वह अपने पति के साथ रामलला का दर्शन करने अयोध्या जा पाएगी। जब से अयोध्या में मंदिर बना और रामलला विराजमान हुए तब से रामाबाई की इच्छा थी कि वह भी भगवान राम का दर्शन करें। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तीर्थ यात्रियों का चयन किए जाने के लिए आवेदन मंगाए जाने पर पटेल दम्पति ने…

Read More

अपंजीकृत निर्माणी श्रमिकों को भी कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर मिलेगी 1 लाख की सहायता राशि : विष्णुदेव साय सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग देने जा रहा बड़ी राहत

रायपुर 11 दिसंबर 2024/ प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूर्ण होने पर निर्माणी श्रमिकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अपंजीकृत निर्माणी श्रमिक की कार्यस्थल पर दुर्घटना से मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रितों को एक लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि ऐसे निर्माणी श्रमिक जो कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हैं, लेकिन किसी कारणवश जिनका पंजीयन नहीं हो पाया है, उनकी कार्यस्थल में मृत्यु होने पर श्रमिक के आश्रितों को…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई सिकल सेल संस्थान के संचालक मंडल की 10वीं बैठक

सिकल सेल संस्थान छत्तीसगढ़ का सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में होगा उन्नयन रायपुर, 11 दिसंबर 2024/स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, नवा रायपुर में सिकल सेल संस्थान के संचालक मंडल की 10वीं बैठक आयोजित की गयी । बैठक में राज्य में सिकल सेल संस्थान छत्तीसगढ़ को सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में उन्नयन किए जाने पर विस्तार से चर्चा की गयी। स्वास्थ्य मंत्री ने संचालक मंडल के सदस्यों से उच्च स्तरीय लैब निर्माण कार्य की वस्तुस्थिति को जाना। श्री जायसवाल ने सिकल सेल मरीजों…

Read More

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हरदीभाटा ग्राम पंचायत को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार – 2024

नई दिल्ली 11 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के हरदीभाटा ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार – 2024 समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों हरदीभाटा के सरपंच श्री मुनेन कुमार ने पुरस्कार ग्रहण किया। पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा विभिन्न श्रेणियों में हर साल पुरस्कार…

Read More

प्रदेश के पर्यटन को मिली नई पहचान : मधेश्वर पहाड़ को मिला शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति होने का गौरव

’लार्जेस्ट नेचुरल शिवलिंग’ के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएँ रायपुर 11 दिसंबर 2024 /छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित मधेश्वर पहाड़ को शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता मिली है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। रिकॉर्ड बुक में ’लार्जेस्ट नेचुरल फैक्सिमिली ऑफ शिवलिंग’ के रूप में मधेश्वर पहाड़ को दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई…

Read More

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: किसानों के हित में धान खरीदी और कस्टम मिलिंग पर अहम निर्णय, युवाओं के लिए पुलिस भर्ती में छूट, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा

रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –       मंत्रिपरिषद द्वारा द्वितीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2024-2025 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक, 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।       मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं के छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई और सीना के निर्धारित मापदण्ड में एक बार के लिए छूट प्रदान करने का निर्णय लिया।…

Read More

ठगी के मामले में जशपुर पुलिस ने पटना बिहार से आरोपियों को किया गिरफ्तार : कान्ट्रेक्टर से कामधेनु सरिया का डीलर बनाने के एवज में  9 लाख 25 हजार रूपये की गई ठगी

मामला पीडब्ल्यूडी कान्ट्रेक्टर से रूपये ठगी से संबंधित गिरफ्तार 6 आरोपियों में एक नाबालिग 01 अन्य आरोपी फरार जिसकी गिरफ्तार हेतु जशपुर पुलिस द्वारा किया जा रहा प्रयास। आरोपियों से पासबुक व मोबाइल किया गया जप्त जशपुर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13-09-2024 को प्रार्थी कनक कुमार चंडालिया पिता स्व. रतनलाल चंडालिया उम्र 55 वर्ष निवासी-जशपुर द्वारा थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शासकीय पीडब्ल्यूडी में विजयलक्ष्मी इन्फ्रास्ट्रक्चर के नाम से कान्ट्रेक्टर का काम करता है। इसी सिलसिले में दिनांक 07-09-2024 को…

Read More

जशपुर : जिला कार्यालय के रक्तदान शिविर में 31 लोगों ने किया रक्तदान

आदिम जाति कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने रक्तदान अभियान के प्रथम दिन किया रक्तदान जशपुर, 11 दिसम्बर 2024/ जिले में लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रक्तदान अभियान अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में सभी विभागों का रोस्टर तैयार कर प्रतिदिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा। जिसके लिए बुधवार को जिला कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में प्रथम दिवस पर आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से आगे आते हुए रक्तदान किया।…

Read More

जशपुर : नशामुक्ति सह पुनर्वास केन्द्र का विधायक श्रीमती रायमुणी भगत ने किया शुभारंभ

15 बिस्तरा युक्त इस केंद्र में रसोई कक्ष, योगाकक्ष, फिजिओं थौरेपी कक्ष, इनडोर गेम, ध्यान कक्ष, शयन कक्ष की है सुविधा जशपुरनगर 11 दिसंबर 2024/ जिला मुख्यालय में नशा मुक्ति के लिए नशामुक्ति सह पुनर्वास केन्द्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद विधायक श्रीमती रायमुणी भगत ने किया। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में शुरू किए गए इस केन्द्र में 15 बिस्तरों की सुविधा के साथ ही रसोई कक्ष, योगाकक्ष फिजिओं थैरेपी कक्ष, इनडोर गेम, ध्यान कक्ष, शयन कक्ष बनाए गए हैं। इस अवसर पर विधायक से…

Read More

जशपुर : अब बैंक के लिए नहीं तय करनी होगी लंबी दूरी, घर के पास ही मिलेंगे पैसे

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक नवीन शाखा बगीचा एवं जशपुर में नवीन शाखा भवन खुलने से किसानों को मिलेगी सुविधा जशपुर, 11 दिसम्बर 2024/ मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअली तौर पर बगीचा में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक की नवीन शाखा एवं जशपुर जिला मुख्यालय में नवीन शाखा भवन का उद्‌घाटन किया गया। नवीन सहकारी बैंक की नई शाखाएं खुलने पर क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। क्षेत्र के किसानों को अब अपनी बैंकिंग सुविधा के लिए लंबी दूरी तय करके जिला मुख्यालय आना…

Read More