डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर के निर्देशन एवं श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के मार्गदर्शशन में साइबर अपराधियों पर लगातार की जा रही कार्यवाही. रेंज सायबर थाना टीम द्वारा सायबर ठगी करने वाले तीन फरार आरोपियों में से 01 को गिरफ्तार करने में मिली महत्वपूर्ण सफलता. सोशल मीडिया के माध्यम से स्टॉक मार्केट में पैसे इनवेस्ट कर अधिक लाभ कमाने का विज्ञापन प्रसारित कर आम लोगों को अपने झांसे में लेकर अधिक लाभ दिलाने के नाम पर 42 लाख रुपए की ठगी, घटना थाना…
Read MoreDay: January 13, 2025
विकास कार्य में राशि की नहीं होगी कोई कमी, प्राथमिकता से पूर्ण होंगे विकास के काम – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
शहर के वार्डों में लाखों के विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने किया भूमिपूजन रायपुर/ शहर के शांतिनगर व गांधीनगर वार्ड में लाखों रुपए के विकास कार्यों का सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधिवत भूमि पूजन किया। शहर के अलग अलग वार्डो में सीसी सड़क कार्य का भूमि पूजन किया गया । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जायेगी। क्षेत्र में विकास से जुड़े…
Read Moreभाजपा पंचायत चुनाव के लिए 19 सदस्यीय प्रांतीय समिति घोषित, सौरभ होंगे संयोजक
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर विभिन्न स्तरों पर समितियों का गठन कर रही है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रदेश, संभाग, जिला समितियों व निकायों के लिए प्रभारियों की घोषणा के बाद सोमवार को त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की दृष्टि से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से प्रांतीय टीम की घोषणा की गई है। पंचायत चुनावों के लिए जिला प्रभारियों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। भाजपा द्वारा पंचायत चुनावों के लिए सोमवार को…
Read Moreरायपुर में फिर से कांग्रेस का महापौर बनाना है – दीपक बैज
रायपुर/13 जनवरी 2025। रायपुर नगर निगम क्षेत्र के कांग्रेस जनों की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस भवन में लिया। उन्होंने कांग्रेसजनों से कहा कि रायपुर में फिर से एक बार कांग्रेस का महापौर बनाना है। शहर के सभी 70 वार्डों में दमदारी से एकजुटता से चुनाव लड़ना है। पार्टी के प्रति निष्ठावान को मौका मिलेगा। सभी जनता के बीच जाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाये। उन्होंने सभी वार्ड प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी अपने वार्डों में तुरंत बैठकें आयोजित करें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज…
Read Moreभाजपा को मिले चुनावी चंदा के कारण सीमेंट के दाम बढ़ा, जनता परेशान – धनंजय सिंह ठाकुर
भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों को डीजल खरीदी में वैट में छूट और सीमेंट के दाम बढ़ाकर जनता को लूटने की छूट दी रायपुर /13 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को दिये चुनावी चंदा के कारण ही सीमेंट निर्माता कंपनियों ने सीमेंट के दामों में वृद्धि करके चंदा की राशि की वसूली आम जनता से कर रही है। भाजपा और सीमेंट निर्माता कंपनियों के साठगांठ के कारण ही घर बनाने वाले गरीब जनता सीमेंट के महंगाई से परेशान हैं। लोकसभा चुनाव के…
Read Moreआयुष्मान का भुगतान नहीं होने के कारण मरीज लौटाए जा रहे, सरकार की लापरवाही के कारण आयुष्मान योजना बंद – दीपक बैज
भाजपा सरकार की प्राथमिकता में लोगों का इलाज नहीं रायपुर/13 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में आयी है, स्वास्थ्य सेवा बुरी तरह से बदहाल हो चुका है। आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत मरीजों को निःशुल्क उपचार देने वाले अस्पतालों का 1500 करोड़ से ज्यादा का भुगतान लंबित है। प्रदेश के कई छोटे-बड़े अस्पताल मरीजों के इलाज से हाथ खड़े करने लगे हैं और तरह-तरह के बहाने बनाकर मरीजों को बिना इलाज़ के लौटा रहे हैं। कई…
Read Moreमंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा पीड़ित महिलाओं से अभद्रता, पुलिस की धमकी यही है सुशासन – सुशील आनंद शुक्ला
लखन लाल मंत्री जनता के लिये बने है या जाल साज कंपनी के लिये रायपुर/13 जनवरी 2025। भाजपा सरकार के मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा महिलाओं से की गयी अभद्रता तथा उनको दी गयी धमकी की कड़ी निंदा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यही है विष्णु का सुशासन जहां मंत्री पीड़ित महिलाओं को धमकाते है तथा पुलिस बुलाकर उठवा लेने की धौंस न सिर्फ दिखाते है, महिलाओं के खिलाफ पुलिस से झूठा एफआईआर भी दर्ज करवा दिया। मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 जनवरी को कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में होंगे शामिल, जशपुर जिले को 87 करोड़ के विकास कार्यों मिलेगी सौगात
जशपुर जिले के पमशाला में तीन दिवसीय अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन का होगा आयोजन जशपुर-रायपुर, 13 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 14 जनवरी को जशपुर जिले के पमशाला में अखिल भारतीय कंवर समाज के तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ होगा। शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नंद कुमार साय करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर जशपुर जिले को 87. करोड़ 31 लाख 98 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिसमें 85 करोड़ रूपए की लागत वाले 483…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 14 जनवरी को तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव संक्रांति परब का करेंगे शुभारंभ
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को मिलेगी 167 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात छत्तीसगढ़ी, बॉलीवुड और भोजपुरी कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा संगम ट्राइबल फैशन वॉक में बिखरेगी स्थानीय संस्कृति की छटा रायपुर 13 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे तीन दिवसीय भव्य तातापानी महोत्सव संक्रांति परब का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को 167.25 करोड़ रूपए के विकास कार्याें की सौगात देंगे, जिसमें 124.10 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 134…
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव 2024-25 : दायरा बैंड ‘ऐसा जादू है मेरे बस्तर में’ की शानदार प्रस्तुति, मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
पद्म अनुज शर्मा की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने भी थामा माइक: थिरके छत्तीसगढ़ के युवा रायपुर 13 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव 2024-25 के दूसरे दिन रायपुर साइंस कॉलेज मैदान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। रंगारंग कार्यक्रमों से सजे इस आयोजन में छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं, समृद्ध संस्कृति, और आधुनिक संगीत का अनोखा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत आरुग बैंड की शानदार प्रस्तुति से हुई। पद्म श्री अनुज शर्मा और उनकी…
Read More