लाल किले में पहुंची छत्तीसगढ़ की झांकी, भारत पर्व 2025 में बढ़ाएगी शोभा

लाल किले में 26 जनवरी से 31 जनवरी तक होगा भारत पर्व का आयोजन रायपुर 25 जनवरी 2025/ नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की विशिष्ट झलक प्रस्तुत की गई है। यह झांकी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, पारंपरिक लोक जीवन और रामनामी समुदाय की अनोखी पहचान को खूबसूरती से दर्शाती है। रामनामी समुदाय, जो भगवान…

Read More

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 : लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण – राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय कुमार सिंह

निर्वाचन में महिला मतदाताओं की सहभागिता बढ़ना हम सबके लिए गर्व की बात: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले  निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित रायपुर 25 जनवरी 2025/ लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मतदाताओं की होती है। मतदाताओं की निर्वाचन में जितनी अधिक संख्या में सहभागिता रहेगी उतना ही  लोकतंत्र सशक्त होगा। मतदाता दिवस के आयोजन का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त श्री अजय कुमार  सिंह ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से योग गुरु बाबा रामदेव ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर 25 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से योग गुरु बाबा रामदेव ने आज मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिजन उपस्थित थे।

Read More

जशपुर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न: ब्लैक स्पॉट चिन्हांकित, दुर्घटना रोकने के लिए रम्बल स्ट्रीप और यातायात साइन बोर्ड लगाने के निर्देश

एसएसपी शशी मोहन सिंह ने जिले के ब्लैक स्पाट एरिया की दी जानकारी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न जशपुर 25 जनवरी 25/ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 35 वा राष्टीय सड़क सुरक्षा माह 1 जनवरी से 24 जनवरी 2025 के दौरान जिले में चलाये जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास और एस एस…

Read More

कलेक्टर ने स्कूल और कालेज के 100 मीटर के दायरे में मादक पदार्थ का विक्रय करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही  करने के दिए निर्देश.

एसएसपी शशी मोहन सिंह ने कहा नशा-मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को नशापान से दूर रहने के लिए करें जागरूक अवैध रूप से मादक पदार्थ का विक्रय करने वाले दुकानों की जानकारी देने वालों को किया जाएगा सम्मानित. जशपुर. 25 जनवरी 2025 : जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की आज कलेक्ट्रेट सभा-कक्ष में संयुक्त बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर श्री रोहित व्यास और एसएसपी श्री शशी मोहन सिंह उपस्थित थे। जिले में नशा-मुक्ति अभियान चलाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल और कालेज…

Read More

जशपुर जिले की एक नगरपालिका और चार नगर पंचायतों में भाजपा ने घोषित किए अध्यक्ष सहित पार्षद प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने दी शुभकामनाएं

जशपुर, 25 जनवरी 2025/ भाजपा जिला प्रवक्ता एवं जिला चयन समिति के सदस्य ओमप्रकाश सिन्हा ने जानकारी दी है कि जिला चयन समिति की अनुशंसा और संभागीय चयन समिति के अनुमोदन के बाद, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने जशपुर जिले की एक नगरपालिका और चार नगर पंचायतों के अध्यक्ष सहित पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जशपुर जिले की एक नगरपालिका और चार नगर पंचायतों में भाजपा प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। यह सूची जिला चयन समिति की अनुशंसा और संभागीय चयन समिति की स्वीकृति…

Read More

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिले योग गुरु बाबा रामदेव…गणतंत्र दिवस की दी बधाई !

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की योगऋषि स्वामी रामदेव जी से शिष्टाचार भेंट. रायपुर. 25 जनवरी 2025 : रायपुर स्थित स्पीकर हाउस, शंकर नगर में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने योगऋषि स्वामी रामदेव जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह जी ने स्वामी रामदेव जी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त की और योग के महत्व, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सार्थक संवाद किया। बातचीत के दौरान दोनों ने योग को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने…

Read More

रायगढ़ : युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म…आरोपी को पुलिस ने पामगढ़ से गिरफ्तार कर भेजा जेल.

थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 40/2025 के अंतर्गत मामला दर्ज कर की जा रही थी विवेचना. रायगढ़. 25 जनवरी 2025 : चक्रधरनगर पुलिस ने आज शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी मनोज साहू (24 वर्ष) को पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ युवती ने 22 जनवरी को चक्रधरनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। तहसील धरमजयगढ़ की रहने वाली पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह पिछले छह साल से रायगढ़ में किराए के मकान…

Read More

रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या की कोशिश कर रहे वृद्ध की डॉयल 112 पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ से बचाई जान !

रायगढ़. 25 जनवरी 2025 : आज सुबह करीब 9:30 बजे चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के कोरिया दादर के पास रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या की नीयत से लेटे एक वृद्ध व्यक्ति को डॉयल 112 (कोतवाली राइनो-1) की टीम ने बचा लिया। पुलिसकर्मी एडवर्ड कुजूर और ईआरवी वाहन चालक जय महिलाने मौके पर पहुंचे और वृद्ध को समझाने का प्रयास किया। घटना-स्थल पर मौजूद लोग पहले से वृद्ध को ट्रैक से हटने के लिए मना रहे थे, लेकिन वह किसी की बात नहीं मान रहा था। डॉयल 112 की टीम ने वृद्ध की…

Read More

जशपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता संदेश: अतिरिक्त जिला न्यायधीश श्री जनार्दन खरे ने दिया संदेश, नए मतदाताओं और निर्वाचन कर्मियों का सम्मान

शासकीय रामभजन राय एन. ई. एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन जशपुर, 25 जनवरी 2025/ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज 25 जनवरी को शासकीय रामभजन राय एन. ई. एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में नए मतदाताओं, बूथ लेबल अधिकारियों एवं प्रोफेसर नोडल ऑफिसर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री जनार्दन खरे ने मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री जनार्दन खरे ने कार्यक्रम…

Read More