प्रयाग रेलवे स्टेशन के नजदीक है छत्तीसगढ़ पवेलियन रायपुर 14 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में राज्य के स्थानीय लोगों के लिए छत्तीसगढ़ पवेलियन तैयार है। मुख्यमंत्री ने अपनी दूरदर्शी सोच से प्रयागराज में राज्य के लोगों के लिए ठहरने और भोजन करने की निःशुल्क व्यवस्था की है। कैसे पहुंचे छत्तीसगढ़ पवेलियन छत्तीसगढ़ के जो भी श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाना चाहते हैं उनके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। छत्तीसगढ़ पवेलियन महाकुंभ मेला के सेक्टर 6…
Read MoreDay: January 14, 2025
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 300 बेटियां परिणय सूत्र में बंधी: मुख्यमंत्री श्री साय ने दिया आशीर्वाद
रायपुर 14 जनवरी 2025/ मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में 300 बेटियों का सामूहिक विवाह छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत धार्मिक रीति रिवाजों के साथ विधि विधान से संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री साय ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह के आयोजन से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहारा मिल रहा है। कुसमी विकासखंड की दिव्यांग कन्या सुश्री कुंती नगेशिया…
Read Moreपमशाला में अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल : कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता में आदिवासी समाज का उत्थान सर्वोपरि, फरसाबहार में स्नेक पार्क और तपकरा को तहसील बनाने की घोषणा की
जशपुर जिले में 87.31 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन जशपुर-रायपुर 14 जनवरी 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता में आदिवासी समाज का उत्थान शामिल है। उन्होंने देश के सर्वाेच्च पद राष्ट्रपति के लिए आदिवासी महिला को अवसर दिया। आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी है, छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री एक आदिवासी है, यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच का ही परिणाम है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारी सरकार का ध्येय वाक्य है। इसके माध्यम से हम विजन-2047 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को…
Read Moreरायगढ़ अपराध : घरघोड़ा में पति की हत्या का खुला रहस्य…पत्नी ने पति को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट…पढ़ें पूरा प्रकरण.
अपराध क्रमांक 08/2025 के तहत धारा 103(1) बी.एन.एस. के अंतर्गत हत्या का अपराध किया गया दर्ज. रायगढ़ : जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हत्या की घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद में पति की हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने घटना के तत्काल बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपिया धनमेत धनवार (30) ने पति मंगलसिंह धनवार (35) को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 13 जनवरी 2025 की शाम की है। मृतक और उसकी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तातापानी महोत्सव में विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
रायपुर 14 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज तातापानी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर स्थानीय कला, संस्कृति और सरकारी योजनाओं के प्रभाव को करीब से देखा। मुख्यमंत्री श्री साय ने राजपुर के आरा ग्राम के निवासी शिवमंगल से मुलाकात की, जो 25 वर्षों से कुम्हार का काम कर रहे हैं। शिवमंगल ने बताया कि विद्युत चाक मिलने से उनकी जीविका चलाना आसान हुआ है। उनका परिवार पारंपरिक मिट्टी के बर्तन बनाकर सालाना 2-3 लाख रुपये की आय अर्जित…
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री ने 1971 के युद्ध में अपनी वीरता का लोहा मनवाने वाले अरुण कुमार का किया सम्मान
03 शहीद सेनानियों के परिवारों का किया सम्मान ‘वेटरन डे’ पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों के बलिदान और शौर्य को किया याद जशपुर, 14 जनवरी 2025/ जशपुर के विकासखण्ड फरसाबहार के ग्राम पगुराबहार में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 9 वें सशस्त्र सेना के भूतपूर्व सैनिक दिवस ‘वेटरन डे’ पर सेना के वीर जवानों के बलिदान और वीरता को नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1971 के युद्ध में अपनी अभूतपूर्व वीरता एवं अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले जशपुर के भागलपुर निवासी 81 वर्षीय नायक अरूण कुमार का…
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 87.31 करोड़ रुपए के 507 विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
मुख्यमंत्री पमशाला में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर हुए शामिल जशपुर 14 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विकासखंड फरसाबहार, ग्राम पगुराबहार के पमशाला में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर 87 करोड़ 31 लाख 98 हजार रूपए लागत् के 507 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जिसमें 85.08 करोड़ रूपए की लागत के 483 कार्यों का भूमिपूजन एवं 2.23 करोड़ की लागत से निर्मित 24 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर नई सुविधा : बिजली उपभोक्ताओं के लिए ‘बिजली मितान बॉट‘ सेवा की जा रही है प्रारम्भ.
उपभोक्ता अपनी बकाया राशि, अंतिम बिल और अंतिम भुगतान की जानकारी भी ‘बिजली मितान बॉट‘ के माध्यम से जान सकते हैं. रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किये गये सुशासन के आव्हान से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा उपभोक्ता सेवाओं में विस्तार करते हुए ‘बिजली मितान बॉट‘ की सुविधा अपने लगभग 64 लाख उपभोक्ताओं के लिए प्रारम्भ की जा रही है। वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर द्वारा समस्त उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठायें। श्री…
Read Moreनगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक आयोजित.
नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर जुट जायें कार्यकर्ता – विधायक रायमुनी भगत बूथ स्तर का सामान्य कार्यकर्ता संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर आसीन हो सकता है, यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है – भाजपा जशपुर जिलाध्यक्ष भरत सिंह जशपुर : आसन्न नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विधायक रायमुनी भगत ने कार्यकर्ताओं से नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बढ़ते छत्तीसगढ़ को देखने के लिए महाकुम्भ में श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रयागराज महाकुंभ में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना छत्तीसगढ़ पैवेलियन
छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और इतिहास को जानने के लिए उमड़ रही है लोगों की भीड़ छत्तीसगढ़ की पहचान गौर मुकुट को धारण किया हुआ प्रवेश द्वार लोगों को कर रहा है आकर्षित: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिख रही छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की तस्वीर रायपुर 14 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और यहां का गौरवशाली इतिहास हर किसी को प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और मोदी की गारंटी के साथ तेजी से आगे बढ़ रहे छत्तीसगढ़ को जानने के लिए देश में हर…
Read More