सिकल सेल के संबंध में जागरूक करने के साथ ही किया जाएगा मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय प्रबंधन जशपुर, 16 जून 2025/ विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस प्रति वर्ष 19 जून को मनाया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 18 जून 2025 को ‘विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस’ मनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में समस्त आयुष्मान मंदिरों में 18 जून 2025 को होने वाला आरोग्य मेला को ‘विश्व…
Read MoreDay: June 16, 2025
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी जनता की बात, 58 आवेदनों को प्राथमिकता से सुलझाने के दिए निर्देश
सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवेदन का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश जशपुर, 16 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्राप्त आवेदनों का निराकृत होने पर उसकी सूचना संबंधित व्यक्ति को देने के लिए कहा, ताकि उनको अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। आज जनदर्शन में कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए।…
Read Moreजशपुर : शाला में तिलक, मिठाई और भोज से हुआ स्वागत, बच्चों के चेहरे पर खिला आत्मविश्वास और नई शुरुआत का जोश
प्राथमिक शाला सिंगीबहार में शाला प्रवेशोत्सव का हुआ आयोजन, बच्चों के स्वागत में सरपंच ने करवाया न्योता भोज सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों ने तिलक लगा मिठाई एवं निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित कर बच्चों का किया स्वागत जशपुर, 16 जून 2025/ सिंगीबहार में आयोजित धरती आबा शिविर में प्राथमिक शाला सिंगीबहार एवं संकुल केंद्र के बच्चों हेतु नवीन शिक्षण सत्र में प्रवेश हेतु शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सरपंच सुनीता पैकरा, जनपद सदस्य ममता सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर…
Read Moreजशपुर के 19 ग्रामों में गूंजा योग का मंत्र, योग सप्ताह के दूसरे दिन हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास
जशपुर, 16 जून 2025/ ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 15 जून से 21 जून तक महाकुम्भ-योग उत्सव के रूप में मनाते हुए अधिक से अधिक जनसामान्य को योग के प्रेरित करने उद्देश्य से जिले में योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके द्वितीय दिवस में 19 ग्रामों में योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कदमटोली एवं शासकीय माध्यमिक शाला लोदाम, जनपद पंचायत मनोरा के शासकीय प्राथमिक शाला सराईडीह एवं शासकीय प्राथमिक शाला सोनक्यारी, जनपद पंचायत बगीचा…
Read Moreजशपुर में 5 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में गूंजेगा योग का मंत्र
17 से 21 जून तक 05 दिवसीय योग शिविर का किया जा रहा आयोजन जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में होगा योगाभ्यास जशपुर, 16 जून 2025/ अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर संचालनालय आयुष छ0ग0 रायपुर के आदेश पर जिले में समस्त आयुष आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 17 से 21 जून 2025 तक 05 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग शिविर का आयोजन स्थानीय प्रतिष्ठितजनो की उपस्थिति में किया जायेगा। योग शिविर में जनसामान्य को योग के प्रति…
Read Moreजशपुर : पुलिस सेवा में व्यस्त जवानों को मिला स्वास्थ्य का तोहफा, रक्षित केंद्र में विशेषज्ञों ने किया परीक्षण, 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने कराया सेहत का परीक्षण, SSP बोले – ‘तंदुरुस्त पुलिस ही सुरक्षा की रीढ़’
शिविर में जिला चिकित्सालय जशपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के द्वारा किया गया स्वास्थ्य परीक्षण SSP ने की पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य की कामना , बताया निरंतर किया जाता रहेगा इस प्रकार की स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जशपुर, 16 जून 2025 : दिनांक 16.06.25 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर, रक्षित केंद्र जशपुर में पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों हेतु एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला चिकित्सालय जशपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम क्रमशः डॉ…
Read Moreकुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, नगर में बन रही नालंदा परिसर लाइब्रेरी का नाम “धरती आवा बिरसा मुंडा” रखने की मांग
कुनकुरी | 16 जून 2025 : कुनकुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष विनयशील द्वारा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री विष्णु देव साय को एक महत्वपूर्ण पत्र भेजा गया है, जिसमें नगर पंचायत क्षेत्र में स्वीकृत नालंदा परिसर लाइब्रेरी का नाम “धरती आवा बिरसा मुंडा” रखने की मांग की गई है। यह पहल न केवल एक सांस्कृतिक सम्मान की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह आदिवासी समाज की ऐतिहासिक पहचान और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की एक प्रेरणास्पद कोशिश मानी जा रही है। पत्र में विनयशील ने उल्लेख किया है कि कुनकुरी…
Read Moreजशपुर में अंधा कत्ल केस सुलझा! नदी किनारे मिली लाश से शुरू हुई कहानी, 10 दिन की गहन जांच के बाद पुलिस ने किया खुलासा, 19 साल के आरोपी और दो नाबालिगों को पकड़ा
10 दिन पहले थाना सन्ना क्षेत्र के एक गांव में मिली थी, एक अज्ञात व्यक्ति की लाश आरोपियों ने, नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में की थी मृतक से मारपीट, हो गई थी मृत्यु आरोपी क्रमशः -01. जीवन धर यादव उम्र 19 वर्ष, 2. दो विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध थाना सन्ना में हत्या के बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 16 जून 2025 : थाना सन्ना पुलिस को दिनांक 06.06.25 को एक सूचक से सूचना मिली थी कि थाना सन्ना क्षेत्र के…
Read MoreCG : भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, अब 17 से 21 जून तक सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगी कक्षाएं
छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा निर्णय, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बदला समय रायपुर, 16 जून 2025। छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य शासन ने विद्यार्थियों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 17 जून से 21 जून 2025 तक समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय स्कूलों की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक ही संचालित की जाएंगी। यह निर्देश पूरे प्रदेश में एक समान रूप से लागू…
Read Moreजशपुर जिले में कम बारिश से चिंता, 10 साल के औसत से काफी पीछे – अब तक सिर्फ 236.4 मिमी
जशपुर, 16 जून 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 236.4 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 16 जून तक की स्थिति में 394.7 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 18.5 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 39.2 मिमी, मनोरा में 46.0 मिमी, कुनकुरी में 26.0 मिमी, दुलदुला में 0.0 मिमी, फरसाबहार में 24.1 मिमी, बगीचा में 12.2 मिमी, कांसाबेल में 13.7 मिमी, पत्थलगॉव में…
Read More