अब छुट्टियों में भी खुलेगा जिला ग्रंथालय जशपुर, छात्रों के लिए सुबह 5 से रात 11 बजे तक अध्ययन की सुविधा

जशपुर, 21 अगस्त 2025/ छात्रहित को ध्यान में रखते हुए अब जिला ग्रंथालय जशपुर समस्त अवकाश के दिन में भी प्रातः 05:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक खुला रहेगा। विदित हो कि जिला ग्रंथालय में अध्ययन करने वाले छात्रों के द्वारा समस्त अवकाश के दिन में भी जिला ग्रंथालय खोले जाने का मांग किया गया है। जिसे ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने कर्मचारियों को समस्त अवकाश के दिन कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार नियमित रूप से जिला ग्रंथालय निर्धारित समय तक खुला रखेंगे।…

Read More

कोतवाली पुलिस का ऐक्शन : हत्या के प्रयास के दो आरोपी दबोचे गए, फरार आरोपी पुलिस के शिकंजे में, हथियार सहित गिरफ्तार कर दोनों आरोपी भेजे गये न्यायिक रिमांड पर जेल.

मारपीट मामले के फरार दो आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे, चाकू-डंडा जप्त कर हत्या के प्रयास मामले में भेजा गया जेल रायगढ़. 21 अगस्त 2025 : रायगढ़ जिले में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना जोगीडीपा क्षेत्र की है, जहां 23 जुलाई की रात कार और बाइक से रास्ता रोककर आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में…

Read More

ट्रक ड्राइवर हत्याकांड : ढाबे पर खून से सनी वारदात, कुनकुरी कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

ट्रक के खलासी ने सहकर्मी ड्राइवर को व्हील पाना से उतारा था मौत के घाट कुनकुरी, 21 अगस्त 2025 : सागर जोशी (संपादक) अदालत का ऐतिहासिक फैसला कुनकुरी जिला न्यायालय (जशपुर) में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन ने एक सनसनीखेज हत्याकांड पर बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने आरोपी खिलानंद सिंह उर्फ राजू उर्फ टेढ़ू (उम्र 30 वर्ष, निवासी बरबसपुर, जिला सूरजपुर) को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और ₹1000 जुर्माने की सजा सुनाई। इस पूरे प्रकरण में अपर लोक अभियोजक…

Read More

कोतवाली पुलिस का नशा माफिया पर प्रहार : महिला गैंगस्टर कर रही थी गांजा सप्लाई, महिला सप्लायर सहित दो आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए, पुलिस ने पकड़ा 5 किलो से ज्यादा गांजा, एनडीपीएस एक्ट में की गई कार्यवाही.

जिले में मादक पदार्थों पर कार्रवाई हुई तेज, मुखबिर की सूचना पर बापूनगर और जोगीडिपा में कोतवाली पुलिस ने दी दबिश आरोपी पिन्टु बेहरा के पास से 3.322 किलो गांजा बरामद, महिला सप्लायर रागिनी शर्मा उर्फ करेला से 1.922 किलो गांजा जप्त, दोनों आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज. रायगढ़. 21 अगस्त 2025 : रायगढ़ जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कस दिया है। कोतवाली पुलिस ने ओड़िशा से गांजा लाकर सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए महिला सप्लायर समेत दो आरोपियों…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने बदला स्थानीय अवकाश – अब 28 अगस्त को रहेगा नवाखाई-ऋषि पंचमी पर छुट्टी

कलेक्टर ने पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश में किया परिर्वतन 30 अगस्त के स्थान पर 28 अगस्त को स्थानीय अवकाश घोषित जशपुर, 21 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जशपुर जिले के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय में परिवर्तन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने पूर्व में नवाखाई के अवसर पर 30 अगस्त 2025 दिन शनिवार को घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए नवाखाई ऋषि पंचमी 28 अगस्त 2025 दिन गुरूवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

Read More

तालाब में डूबने से गई महिला की जान – जशपुर प्रशासन ने परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की

जशपुर, 19 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम चेटब, निवासी लीलावती बाई का तालाब के पानी में डूबने से 15 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति भदरा साय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर वर्षा अपडेट 2025: औसत से अधिक 786.2 मिमी बारिश, कुनकुरी टॉप पर और दुलदुला सबसे पीछे

जशपुर, 21 अगस्त 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 7862.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 21 अगस्त तक की स्थिति में 7438.8 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 83.5 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 878.8 मिमी, मनोरा में 990.1 मिमी, कुनकुरी में 1151.8 मिमी, दुलदुला में 477.1 मिमी, फरसाबहार में 607.4 मिमी, बगीचा में 840.7 मिमी, कांसाबेल में 735.8 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

जशपुर में 14 अगस्त से 15 सितम्बर तक मनाया जा रहा बालिका सुरक्षा माह – विद्यालयों और छात्रावासों में जागरूकता कार्यक्रमों की धूम

जागरूकता बढ़ाने विद्यालयों, छात्रावासों एवं अन्य संस्थाओं में हो रहा है विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जशपुर, 21 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास और जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा के निर्देशानुसार जिले में 14 अगस्त से 15 सितम्बर 2025 तक बालिका सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। “Safeguarding the Girl Child: Towards a Safer and Enabling Environment for Her in India” विषय पर आयोजित बालिका सुरक्षा माह में जिले के समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों, छात्रावासों , महिला छात्रावासों, बाल देखरेख संस्थाओं, सखी केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्रों में संबंधित विषय पर…

Read More

कुनकुरी का विसर्जन तालाब बना भ्रष्टाचार का दलदल – फाइल से दस्तावेज़ गायब, टेंडर में फर्जीवाड़ा, कमीशनखोरी के आरोप…

15 में से 13 ठेकेदार बाहर – सिर्फ दो को फायदा, फिर भी अधूरा तालाब! क्या यह नवीनीकरण है या 98 लाख का घोटाला? कुनकुरी, 21 अगस्त 2025 : नगर पंचायत कुनकुरी का विसर्जन तालाब इन दिनों विकास कार्यों से ज्यादा भ्रष्टाचार और राजनीति के कारण सुर्खियों में है। लगभग 98 लाख 31 हजार रुपये की लागत से हो रहे तालाब नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण का यह काम अब सवालों के घेरे में है। जिस उद्देश्य से इस तालाब का नवीनीकरण शुरू हुआ था, वह पूरा होना तो दूर, इस काम…

Read More