रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस सेवा शुरू होने से बढ़ेगा व्यापार और पर्यटन रायपुर, 1 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ को रेल सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भारत सरकार के रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर सूचित किया है कि रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन को 3 अगस्त 2025 को हरी झंडी दिखाई जाएगी। रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि भारत सरकार छत्तीसगढ़ में रेलवे सेवाओं और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान…
Read MoreDay: August 1, 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से की बोधघाट परियोजना पर अहम बातचीत, बस्तर में जल, बिजली और विकास की उम्मीदें हुई मजबूत
8 लाख हेक्टेयर सिंचाई, 125 मेगावाट बिजली! बस्तर की बहुप्रतीक्षित बोधघाट परियोजना को लेकर सीएम साय और जलशक्ति मंत्री के बीच हुई ऐतिहासिक बातचीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल से की मुलाकात, बोधघाट परियोजना पर हुई चर्चा नई दिल्ली, 1 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य की महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं, विशेषकर बस्तर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित बोधघाट बहुद्देशीय परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की अहम मुलाकात, छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियानों की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति पर की विस्तृत चर्चा
445 नक्सली ढेर, 1500 गिरफ्तार, 33 मुठभेड़: छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने गृह मंत्री अमित शाह को दी माओवादी सफाए की चौंकाने वाली रिपोर्ट नई दिल्ली, 1 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, माओवादी चुनौती से निपटने की रणनीति सहित विभिन्न विषयों पर केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री को माओवादी विरोधी अभियानों की उपलब्धि एवं…
Read Moreजशपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला नया आयाम, डीएफओ ने लगाया चंदन का पौधा
जशपुर, 01 अगस्त 2025/ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज डीएफओ श्री शशि कुमार एवं एसडीओ श्री अभिनव केसरवानी द्वारा गिरि गोवर्धन धाम, तमामुण्डा,फरसाबहार में चंदन के पौधे का रोपण किया गया। पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा। एक पेड़ माँ के नाम अभियान मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। इसका उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो पर्यावरण की रक्षा करेगा और एक हरे-भरे भविष्य में योगदान देगा।
Read Moreजशपुर जिले के 75 हज़ार से अधिक किसानों को 15.91 लाख राशि होगी प्राप्त, पीएम किसान सम्मान की 20वीं किस्त 02 अगस्त को होगी जारी
जशपुर, 01 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20 वीं किश्त में 02 अगस्त को प्रातः 11.00 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तरप्रदेश के वाराणसी से हस्तांतरित की जावेगी। जिसके तहत जिले के 75555 पात्र पजीकृत कृषकों को 15.91 लाख रूपये से अधिक की राशि जारी की जाएगी। वर्तमान में खरीफ कृषि वर्ष 2025-26 प्रगतिरत है। ऐसे में योजनांतर्गत राशि प्राप्त होने से किसानों को कृषि कार्यों में सहयोग प्राप्त होगा। जिससे कृषकों में बहुत उत्साह दिखाई दे रहा है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के…
Read Moreमहिला कर्मचारियों के अधिकारों पर सरकार का बड़ा कदम! समिति नहीं बनाई तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना, 5 अगस्त है आखिरी मौका
सभी शासकीय और अशासकीय कार्यालयों में जहां 10 से अधिक महिलाएं कार्यरत उन स्थानों पर आन्तरिक शिकायत समिति का गठन करना अनिवार्य जशपुर 01 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर छ०ग० के पत्र रायपुर, दिनांक 21.07.2025 एवं संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग इन्द्रावती भवन अटल नगर नवा रायपुर के पत्र दिनांक 23.04.2025 के द्वारा ऑरेलियानों फर्नान्डिस बनाम गोवा राज्य एवं अन्य के मामले को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय पिटीशन के तहत कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के क्रियान्वयन…
Read MoreCM विष्णुदेव साय की पहल ने रच दिया चमत्कार! सिर्फ 5 मिनट में पहुंच रही स्वास्थ्य सहायता, 2856 ज़िंदगियों को मिला नया जीवन
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना जरूरतमंद लोगों के लिए आशा का केंद्र अब तक 2856 लोगों के बेहतर इलाज के लिए चिकित्सा सुविधाएं कराई गई उपलब्ध स्वस्थ होकर लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जता रहे हैं आभार जशपुर, 01 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आमजन के लिए उम्मीद और सहारा का केंद्र बन चुका है।यहां स्वास्थ्य से जूझते गरीब, आदिवासी और जरूरतमंद लोग जो इलाज के लिए भटक चुके होते हैं, वे अब सीधे बगिया पहुंचते हैं। यहां न केवल…
Read Moreबिना आधार और मोबाइल लिंक अब नहीं मिलेगा सरकारी रोजगार! जशपुर में 2024 से पहले पंजीकृत सभी आवेदकों पर नई अनिवार्यता लागू
जशपुर, 01 अगस्त 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर में 2024 से पूर्व रोजगार पंजीकृत समस्त आवेदक स्वयं का आधार कार्ड एवं मोबाईल नम्बर को रोजगार पंजीयन में लिंक करवाना अनिवार्य है। आवेदक इस हेतु वेबसाईट https://erojgar.cg.gov.in/ प्ले स्टोर पर उपलब्ध छत्तीसगढ़ रोजगार एप अथवा कार्यालयीन समय में रोजगार कार्यालय में आ कर करवा सकते है। अधिक जानकारी हेतु आवेदक दूरभाष क्रमांक 07763299006 पर संपर्क कर सकते है।
Read Moreजशपुर में जंगल की लूट बेनकाब: ट्रक और हाइड्रा में भरी 16 नग सेमल लकड़ियाँ जप्त, झारखंड के तस्कर शामिल, मालिक कुनकुरी का – वन विभाग ने तोड़ी तस्करों की कमर!
जशपुर, 01 अगस्त 2025/ जशपुर वनमंडल द्वारा अवैध काष्ठ परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 31 जुलाई को बड़ी कार्रवाई की गई। मनोरा परिक्षेत्राधिकारी की टीम ने अवैध रूप से काष्ठ ले जा रहे एक वाहन तथा हाइड्रा को जप्त किया है। वाहन में 16 नग सेमल लकड़ी के लट्ठे लोड पाए गए। वनमण्डलाधिकारी जशपुर से मिली जानकारी के अनुसार परिक्षेत्राधिकारी मनोरा के द्वारा मनोरा परिक्षेत्र के परिसर ओरडीह के निरीक्षण के दौरान ग्राम तलोरा के पास टाटा ट्रक वाहन कमांक CG15 CW 3791 में सेमल लकड़ी…
Read Moreसचिव की हत्या की साजिश के पुलिस ने खोले खौफनाक राज : चलती कार में गमछे से घोंटा गया पंचायत सचिव का गला, मैनपाट जंगल में फेंका मोबाइल, शव घाटी में फेंका, ₹1 लाख की सुपारी में रची गई हत्या की साजिश.
मुख्य साजिशकर्ता शिव साहू पहले से थाना सरिया के हत्या के मामले में जेल में बंद. 7 जुलाई को पैसा वसूली के बहाने बुलाकर कार में गमछे से की गई गला घोंटकर हत्या. हत्या के बाद शव को सिसरिंगा घाटी में फेंका गया, मोबाइल मैनपाट जंगल में और गाड़ी बिना नंबर छोड़ कर हुये थे फरार. हत्या में प्रयुक्त गमछा को जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया गया. गिरफ्तार आरोपी– शुभम गुप्ता, कमलेश यादव और मदन गोपाल सिदार, हत्या की पूरी योजना जून माह में बनी…
Read More