रायपुर, 28 अगस्त 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बिहार में चल रही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के मंच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अमर्यादित भाषा प्रयुक्त करने और अश्लील गाली-गलौज करने पर कड़ा ऐतराज जताया है। श्री देव ने कहा कि बिहार के दरभंगा में इस तरह की भाषा ने कांग्रेस की राजनीतिक चरित्रहीनता और संस्कारहीनता का एक बार फिर शर्मनाक प्रदर्शन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के…
Read MoreDay: August 28, 2025
तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा पंडाल! गणेश महोत्सव के ‘लिटिल चैंप’ में बच्चों की अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन
जशपुर, 28 अगस्त 2025 : ग्रामीण अंचल में इस वर्ष श्री गणेश महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। नव युवक श्री गणेश पूजन समिति, गरियादोहर द्वारा आयोजित इस महोत्सव में जहां सुबह-शाम भक्ति गीतों और आरती से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है, वहीं शाम को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ग्रामीणजन और बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार की संध्या आरती के पश्चात समिति की ओर से “लिटिल चैंप” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नन्हें-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग व…
Read Moreऑपरेशन “NISCHAY” : रायपुर रेंज पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, गांजा, हेरोइन, नशीली दवाइयाँ और हथियार बरामद, रायपुर रेंज पुलिस ने नशे के नेटवर्क पर कसा शिकंजा, 5 जिलों में 250 ठिकानों पर छापेमारी, 100 आरोपी गिरफ्तार.
आज के अभियान में ऐसे छोटे पैडलर्स, जो गली-मोहल्लों और छोटी दुकानों के माध्यम से नशे का व्यापार करते थे, उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाकर की गई कार्यवाही. रायपुर. 28 अगस्त 2025 : ऑपरेशन “NISCHAY” के तहत रायपुर रेंज पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की। रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद और गरियाबंद जिलों में 250 से अधिक ठिकानों पर तड़के सुबह 4 बजे से छापेमारी कर 100 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में गांजा, हेरोइन, ट्रामाडोल कैप्सूल, नशीली गोलियाँ, शराब और हथियार…
Read Moreकांग्रेस–आरजेडी की अभद्र भाषा पर गरजे डॉ. रमन सिंह, बोले – “आज का दिन भारत की राजनीति के इतिहास में काला धब्बा बनकर दर्ज होगा”
रायपुर, 28 अगस्त 2025। बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माताजी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी का अपमान नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं पर चोट है। डॉ. रमन सिंह ने अपने बयान में कहा – “आज का दिन भारत के इतिहास में राजनीतिक स्तर के पतन के रूप में काला धब्बा रहेगा।…
Read Moreअमित शाह का करारा प्रहार: कांग्रेस-राजद ने मोदी जी और उनकी माता का किया अपमान, लोकतंत्र पर लगा कलंक
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कांग्रेस और राजद की रैली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं उनकी पूज्य दिवंगत माताजी के लिए प्रयोग की गई घोर अभद्र भाषा पर विपक्ष को करारा जवाब दिया कांग्रेस और आरजेडी के मंच से मोदी जी की स्वर्गीय माताजी को गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग निंदनीय और लोकतंत्र का कलंक है ************ राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्न स्तर पर पहुंची ************ कांग्रेस–आरजेडी ने सार्वजनिक जीवन की सारी मर्यादाएं लांघी ************ यह…
Read Moreसेवा से संकल्प तक! भाजपा का भव्य ‘सेवा पखवाड़ा अभियान’ 17 सितंबर से होगा शुरू, 2 अक्टूबर तक देशभर में दिखेगा प्रभाव
रायपुर, 28 अगस्त 2025 : भाजपा केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में ‘सेवा पखवाड़ा अभियान’ को लेकर कार्यशाला को संबोधित किया। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश की टोली के सदस्य भी शामिल हुए। बैठक में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की रूपरेखा और विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश…
Read Moreविदेश दौरे से लौटेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रायपुर में 30 अगस्त को होगा ऐतिहासिक और भव्य स्वागत
रायपुर, 28 अगस्त 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विदेश दौरे से वापस लौटने पर राजधानी रायपुर में 30 अगस्त को आगमन होगा, जिसे लेकर रायपुर शहर जिला भाजपा ने तैयारी बैठक का आयोजन किया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा हम सबके लिए गौरव की बात है कि हमारे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के विकास के संभावनाओं को तलाशने के लिए जापान गए थे वहां से वह 10 दिनों से प्रवास के बाद 30 अगस्त को रायपुर में उनका आगमन…
Read Moreसीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस-आरजेडी पर प्रहार: “पीएम मोदी का अपमान, 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं पर हमला”
रायपुर, 28 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस और आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विरुद्ध की गई अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति विशेष पर आघात नहीं है, बल्कि पूरे भारत की आत्मा और संस्कृति पर गहरी चोट है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रेरणा है। एक साधारण परिवार में जन्मे, माँ के संघर्षों और संस्कारों से गढ़े पुत्र ने…
Read Moreछत्तीसगढ़ की जैव-विविधता और आर्द्रभूमि पर रायपुर में 29 अगस्त को विशेष व्याख्यान-सभा, विशेषज्ञ करेंगे चर्चा
‘छत्तीसगढ़ की जैव-विविधता और आर्द्रभूमि‘ विषय पर 29 अगस्त को व्याख्यान-सभा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर का आयोजन रायपुर, 28 अगस्त 2025/ भारतीय लोक प्रशासन संस्थान छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय शाखा, रायपुर (आईआईपीएसीजीआरबी) द्वारा 29 अगस्त को छत्तीसगढ़ की जैव-विविधता और आर्द्र-भूमि‘ विषय पर व्याख्यान-सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह व्याख्यान-सभा न्यू सर्किट हाउस सिविल लाईन रायपुर में शाम 5 बजे से आईआईपीएसीजीआरबी के अध्यक्ष श्री सुजोग्य मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में होगी। उक्त विषय पर प्रोफेसर डॉ. एम.एल. नायक का व्याख्यान होगा। आईआईपीएसीजीआरबी के सचिव श्री अनूप श्रीवास्तव…
Read Moreकांकेर जिले में उभर रहा नया पर्यटन स्थल ‘धारपारूम’ : प्राकृतिक झरनों, गुफाओं और शैलचित्रों से पर्यटकों की पहली पसंद
रायपुर, 28 अगस्त 2025/ प्राकृतिक सौंदर्य और नैसर्गिक खूबसूरती से परिपूर्ण कांकेर जिले में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। जिले की पहाड़ियों और वनों के बीच अनेक ऐसे स्थान स्थित हैं, जो अपनी अनूठी प्राकृतिक विशेषताओं से सैलानियों को आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। इन्हीं स्थलों में से एक नया पर्यटन स्थल ‘धारपारूम’ है, जो अपनी मनोरम घाटियों, व्यू प्वॉइंट, प्राकृतिक झरने और गुफाओं के कारण पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। कांकेर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पीढ़ापाल के समीप स्थित धारपारूम, जिला मुख्यालय…
Read More