विष्णु देव साय जी का लोकप्रियता में दूसरे नंबर पर आना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात – अमित चिमनानी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यों पर फिर लगी जनता की मुहर – अमित चिमनानी रायपुर, 29 अगस्त 2025 : इंडिया टुडे के सी वोटर के MOTN सर्वे में पूरे देश में लोकप्रियता के मामले में 41.9 फ़ीसदी वोटो के साथ देश में द्वितीय सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई दी है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि विष्णु देव साय जनता की कसौटी पर बार-बार खरे उतर रहे हैं। एक तरफ उनके नेतृत्व में…

Read More

‘मां का अपमान कांग्रेस की नई पहचान’– भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर बोला सीधा हमला

रायपुर, 29 अगस्त 2025 : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा है कि कांग्रेस और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी बिहार में दरभंगा की एक सभा में जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कांग्रेस और राजद की जनसभा में बिलो द बेल्ट जाकर अभद्र और अमर्यादित भाषा प्रधानमंत्री के सर्वाेच्च पद पर बैठे श्री मोदी व उनकी स्वर्गस्थ माताजी को लेकर प्रयुक्त की गई, मंच से अश्लील गाली-गलौज की गई, उसकी पूरा देश कटु निन्दा कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि दुनिया के किसी भी…

Read More

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा, हर जिले में होंगे रक्तदान शिविर, मैराथन और स्वच्छता अभियान – अखिलेश सोनी

रायपुर, 29 अगस्त 2025 : भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम करेगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आगामी तीन सितंबर को छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदेशस्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राधामोहन अग्रवाल विशेष रूप से रायपुर आएंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री सोनी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के…

Read More

10 दिन की विदेश यात्रा के बाद लौटेंगे मुख्यमंत्री साय, रायपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री निवास तक भाजयुमो की विशाल बाइक रैली – अमित साहू

10 दिवसीय विदेश यात्रा के बाद छत्तीसगढ़ के लिए नई सौगात लेकर आ रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बाइक रैली के माध्यम से भाजयुमो कार्यकर्ता करेंगे मुख्यमंत्री साय का स्वागत -अमित साहू रायपुर, 29 अगस्त 2025 : भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि कल प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने 10 दिवसीय विदेश यात्रा के बाद छत्तीसगढ़ के लिए एक नया आयाम लेकर आ रहे हैं। इसके उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का छत्तीसगढ़ भाजपा कल दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर स्थित…

Read More

अबूझमाड़ जंगल में भीषण मुठभेड़ : “माड़ बचाव अभियान” में धमाका, LMG, AK-47, INSAS, स्टेन गन और 300 से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद, नक्सलियों को तगड़ा झटका, हथियारों का बड़ा जखीरा छोड़ भागे माओवादी, भारी संख्या में घायल होने की आशंका.

नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित संयुक्त नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाव’’ अभियान में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता. जिला नारायणपुर थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत अबूझमाड के जंगल-पहाड़ में माड़ डिवीजन माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़. मुठभेड़ में हथियारबंद सीनियर कैडर माओवादी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं आवश्यक दैनिक उपयोगी सामग्री छोड़ कर भागे. LMG, AK-47 (त्रिची), इंसास, SLR, स्टेन गन, जैसे अत्याधुनिक हथियारों सहित भारी मात्रा में BGL सेल, डेटोनेटर, कार्डेक्स, के साथ 300 से अधिक सामग्री जब्त. मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना. नारायणपुर…

Read More

आईआईएम रायपुर में सम्पन्न हुआ दो दिवसीय प्रबंध विकास कार्यक्रम, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट व एक्ज़ीक्यूशन पर मिला गहन प्रशिक्षण

भा. प्र. सं. रायपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ दो दिवसीय प्रबंध विकास कार्यक्रम (एम.डी.पी.) “प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एवं एक्ज़ीक्यूशन” रायपुर, 29 अगस्त 2025 : भारतीय प्रबंध संस्थान (भा. प्र. सं.) रायपुर ने हाल ही में फाउंडेशन ऑफ़ इकोलॉजिकल सिक्योरिटी (एफ.ई.एस.) हेतु “प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एवं एक्ज़ीक्यूशन” विषय पर दो दिवसीय प्रबंध विकास कार्यक्रम (एम.डी.पी.) का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन मध्य-स्तरीय पेशेवरों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था, जो पारिस्थितिकीय एवं समुदाय-आधारित परियोजनाओं में कार्यरत हैं। इस कार्यक्रम का निर्देशन प्रो. जग्रूक दवरा एवं…

Read More

“गाली गलौच भाजपा की पहचान” – कांग्रेस का आरोप, सुशील आनंद शुक्ला बोले मोदी और उनके नेताओं ने गिराया राजनीतिक स्तर

रायपुर/29 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजनीति में अभद्र भाषा सर्वथा अस्वीकार्य है। बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान किसी भी कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए उनकी मां के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया। प्रधानमंत्री को गाली देने वाले युवक की नजदीकियां भाजपा के नेताओं से है, उसके अनेक फोटो भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों, बिहार राज्य के नेताओं के साथ वायरल है। कृषि मंत्री शिवराज के साथ भी उसकी फोटो वायरल है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग…

Read More

“सब्सिडी के नाम पर जनता से विश्वासघात” – सुरेंद्र वर्मा का बड़ा आरोप, भाजपा ने रोके 127 करोड़ रुपए की ईवी सब्सिडी

सब्सिडी के नाम पर जनता से धोखा, भाजपा सरकार ने रोके 127 करोड़ की ईवी वाहन सब्सिडी का पैसा 10 लाख से अधिक कीमत वाले वाहनों को नहीं मिलेगा सब्सिडी, अधिकतम सब्सिडी भी डेढ़ लाख से घटाकर एक लाख मात्र रायपुर/29 अगस्त 2025। प्रदूषण नियंत्रण और हरित परिवहन नीति पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा कहा है कि सरकार की दुर्भावना के चलते छत्तीसगढ़ में 2023 के बाद से ईवी वाहन के 56674 खरीददारों के लगभग 127 करोड़ की सब्सिडी की राशि अब तक…

Read More

“वोट चोरी पकड़ी गई तो भाजपा बौखलाई” – धनंजय सिंह ठाकुर का बड़ा बयान, मोदी पर गालीबाज़ी का आरोप भाजपा कार्यकर्ता पर

रायपुर/29 अगस्त 2025। बिहार कांग्रेस भवन में भाजपा नेताओं के द्वारा की गई तोड़फोड़ की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बिहार में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस के वोट मेरा अधिकार यात्रा की सफलता से घबराई भाजपा अब हमेशा की तरह दंगा ,फसाद, गुंडागर्दी करके अपने काली करतूत पर पर्दा करने में लगी हुई है। कांग्रेस के मंच से मोदी की माता को गाली देने वाला भाजपा के सक्रिय सदस्य ही निकला। भाजपा किस मुंह से कांग्रेस पर आरोप लगा…

Read More

लोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए गए सवालों को किया खारिज, निष्पक्षता और गोपनीयता बनाए रखने का दिया भरोसा

रायपुर, 29 अगस्त 2025 : राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 के मूल्यांकन को लेकर कुछ न्यूज वेबपोर्टल्स में प्रकाशित खबरों पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने कड़ी आपत्ति जताई है। आयोग ने कहा है कि 03 मूल्यांकनकर्ताओं के नाम उजागर कर परीक्षा प्रक्रिया पर प्रश्न उठाने का प्रयास किया गया, जबकि आयोग निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित मूल्यांकन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विषय के प्रश्न-पत्र, प्रश्न और उप-प्रश्नों के मूल्यांकन हेतु बड़ी संख्या में विषय-विशेषज्ञों को आहूत किया जाता है। साथ ही मूल्यांकन…

Read More