पुलिस सैलरी पैकेज (PSP), दुर्घटना मृत्यु दावा के अंतर्गत स्वर्गीय आरक्षक रामनारायण सिंह के नॉमिनी को मिला एक करोड़ रूपये का चेक बिलासपुर, 29 सितंबर 2025 : पुलिस विभाग जिला बिलासपुर में पदस्थ आरक्षक 558 रामनारायण सिंह, रक्षित केन्द्र की दिनांक 05.04.2025 को ग्राम सेंदरी, थाना कोनी में सड़क दुर्घटना से मृत्यु हो गई थी। जिस पर थाना कोनी में मर्ग जांच उपरांत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पुलिस सैलेरी पैकेज के अंतर्गत दुर्घटना के कारण मृत्यु, स्थायी पूर्ण विकलांगता या स्थायी आंशिक…
Read MoreDay: September 29, 2025
पौने दो साल में 5 लाख गोवंश गायब, 2500 से अधिक गाय भूख और दुर्घटना से मरी : प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
रायपुर/29 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार के राज में गायों की तस्करी शुरू हो गयी, गाये भूख से, दुर्घटना से मर रही है, भाजपा की सरकार बनने के बाद बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई जा रही गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बंद कर दिया गया जिसके कारण पिछले पौने दो साल में चारे पानी के अभाव में भूख से तथा खुले में घूमने के कारण सड़को पर एक्सीडेंट से बड़ी संख्या…
Read Moreअनधिकृत अनुपस्थिति पर कलेक्टर का सख्त कदम : जशपुर के भृत्य अनुराग चौहान की सेवाओं का हुआ तत्काल प्रभाव से समाप्ति आदेश
जशपुर, 29 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा लगभग पाँच माह तक बिना पूर्व सूचना के अनधिकृत अनुपस्थिति पर विभागीय जांच उपरांत नियमानुसार कार्यवाही करते हुए, कार्यालय सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, जशपुरनगर में पदस्थ निलंबित भृत्य श्री अनुराग चौहान की सेवा समाप्त का आदेश जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार श्री अनुराग चौहान 20.01.2023 से 13.06.2023 तक बगैर सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थे। जिन्हें कार्यालय उप संचालक कृषि जशपुर एवं कार्यालय सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी जशपुरनगर के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए, कार्यपर उपस्थित…
Read Moreजशपुर पुलिस ने भोपाल से धर-दबोचा आरोपी मनोज कुमार पांडे, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भवती युवती को छोड़ने का मामला उजागर
युवती हो गई थी गर्भवती, एक पुत्री के दिया था जन्म , कुछ दिनों के बाद आरोपी दोनों को छोड़ फरार हो गया था आरोपी गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार पांडे, उम्र 44 वर्ष, निवासी बराकाला रघुराज नगर, सतना,(म. प्र) के विरुद्ध बी एन एस की धारा 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 29 सितंबर 2025 : थाना नारायणपुर जिला जशपुर क्षेत्रांतर्गत एक 24 वर्षीय युवती जो कि वर्तमान में जिला राजनांदगांव में निवासरत है, ने थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव में दिनांक 19.08.25 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2024में…
Read Moreधार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने पर पुलिस की सख्त कार्रवाई : मंदिर समिति व्हाट्सएप ग्रुप में अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गोपाल राम जशपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी गोपाल राम के विरुद्ध थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 221/15 व बीएनएस की धारा 196(1) व 299 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध, मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम रेंगोला का. आरोपी ने मंदिर समिति की व्हाट्स एप ग्रुप में की थी, देवी दुर्गा व हिन्दू धर्म के ऊपर अभद्र टिप्पणी, पहुंचाया था धार्मिक भावनाओं को ठेस पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को भी किया जप्त, नाम गिरफ्तार आरोपी – गोपाल राम उम्र 50 वर्ष निवासी रेंगोला, थाना बगीचा, जिला जशपुर, छत्तीसगढ़.…
Read Moreरातों-रात पहुंचे मुख्यमंत्री साय ! गोदड़ीवाला धाम में झुकाया मस्तक, मांगी प्रदेशवासियों की खुशहाली की दुआ, संत परंपरा को नमन करते हुए बोले सीएम विष्णु देव साय – छत्तीसगढ़ संतों की भूमि, घर-घर में गूंजे सेवा और समर्पण का संदेश.
मुख्यमंत्री श्री साय संत बाबा हरदास राम साहिब जी की बरसी महोत्सव में हुए सम्मिलित. गोदड़ीवाला धाम पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना. रायपुर. 29 सितम्बर 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय देर रात राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब जी की 34वीं बरसी महोत्सव में शामिल होकर संत परंपरा को नमन किया। उन्होंने संत गेला राम साहिब जी की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने…
Read Moreजशपुर की जनजातीय महिला उद्यमियों ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में किया कमाल, महुआ और मिलेट्स उत्पादों से भारत की परंपरा और नवाचार का जलवा अंतरराष्ट्रीय मंच पर
जशपुर, 29 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में जनजातीय महिलाओं के उत्थान के लिए जशप्योर ब्रांड के तहत् स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दिया जा रहा है। ताकि जनजाजीय समूह के महिलाएं स्थानीय स्तर के चीजों और वस्तुओं का उपयोग कर अपने हाथों से बनाए उत्पादों के विक्रय से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। इसी के तहत् भारत मंडपम नई दिल्ली में 25 से 28 सितम्बर 2025 तक आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में जशप्योर ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। जशपुर से निकला यह ब्रांड अब…
Read Moreजशपुर : जहरीले जीव के काटने से मौत, प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ, परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
जशपुर, 29 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम गीधा़, निवासी स्व. चुईरा राम का जहरीला जीव-जन्तु के काटने से 23 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी पुलसो बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreमॉनसून का जबरदस्त असर : जशपुर में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी, अब तक 10564.6 मिमी वर्षा दर्ज
जशपुर, 29 सितम्बर 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 10564.6 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 29 सितम्बर तक की स्थिति में 10657.5 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 17.5 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1217.2 मिमी, मनोरा में 1332.6 मिमी, कुनकुरी में 1485.0 मिमी, दुलदुला में 664.9 मिमी, फरसाबहार में 795.2 मिमी, बगीचा में 1152.9 मिमी, कांसाबेल में 994.2 मिमी, पत्थलगांव में…
Read Moreभक्ति का महासागर बना चोंगरीबहार ! विशाल कलश-यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, मां भवानी के जयकारों से गूंजा आसमान ! मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय की उपस्थिति में निकली ऐतिहासिक कलश-यात्रा, गूंजे जयकारे.
कलश-यात्रा का शुभारंभ विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ किया गया. चोंगरीबहार में निकली विशाल कलश-यात्रा, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं सम्मिलित, जगह-जगह विराजे मां भवानी, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे. कुनकुरी/जशपुर. 29 सितंबर 2025 : नवरात्रि के पावन अवसर पर चोंगरीबहार में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। रविवार को आयोजित भव्य कलश यात्रा में प्रदेशभर से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा की विशेषता रही कि इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय विशेष रूप…
Read More