रायपुर में जुआखोरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : खमतराई पुलिस ने 63,500/- रुपये, मोबाइल और ताशपत्ती के साथ खमतराई इलाके से पाँच जुआरी को किया गिरफ्तार.

थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत रांवाभाठा ट्रांसपोर्ट नगर में जुआ खेलते पाँच जुआरियों को किया गया गिरफ्तार. जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 63,500/-रूपये, ताशपत्ती एवं 08 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त. जुआरियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1065/25 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध किया गया है पंजीबद्ध. जुआरियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत भी की गई है कार्यवाही.  रायपुर. 22 सितंबर 2025 : खमतराई पुलिस ने रांवाभाठा ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में जुआ खेलते पाँच जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।…

Read More

कोतरारोड़ पुलिस का वारंट तामिली विशेष अभियान, एक स्थायी वारंटी समेत 10 वारंटी गिरफ्तार

रायगढ़, 22 सितंबर 2025 : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर आज कोतरारोड़ पुलिस ने वारंट तामिली और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में आज तड़के भोर से ही पुलिस टीम ने अलग-अलग गांवों में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान ग्राम जामपाली से स्थायी वारंटी मालिकराम उर्फ शोभाराम डनसेना निवासी बड़े डूमरपाली, खरसिया को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही मारपीट, आबकारी और चोरी के मामलों में फरार 09 वारंटियों को भी पकड़ा गया।…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय “अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025” समारोह में हुए शामिल, कहा- मानवता की सेवा और दानशीलता में अग्रवाल समाज हमेशा अग्रणी

रायपुर 22 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित अग्रसेन धाम में भगवान अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल महासभा द्वारा आयोजित “अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025” समारोह में शामिल हुए। उन्होंने भगवान अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों तथा प्रतिभाशाली बच्चों को मुख्य मंच से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अग्रवाल समाज की दानशीलता की परंपरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानवता की सेवा और…

Read More

त्योहार से पहले केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, अब हर दिन होगी बचत और हर दिन होगा त्योहार – बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर, 22 सितम्बर 2025/ देशभर में 22 सितम्बर से लागू हुई जीएसटी की नई दरों से आम जनता को बड़ी राहत मिली है। कई वस्तुओं पर टैक्स घटाए जाने और कई सामानों पर पूरी तरह समाप्त कर दिए जाने से मिडिल क्लास परिवारों को सीधा फायदा होगा। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी राजधानी रायपुर ने इस राहत को “पूरी नवरात्री बचत महोत्सव” का रूप दिया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, महापौर मीनल चौबे सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता सोमवार को जयस्तंभ चौक…

Read More

अपराध समाचार : संगठित लोहा चोरी गिरोह पकड़ाया ! प्लांट में चोरी की योजना नाकाम, चोरी का माल बरामद, पूंजीपथरा पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में.

रायगढ़. 22 सितंबर 2025 : पूंजीपथरा पुलिस ने संगठित लोहा चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बेजोन इंडस्ट्रीज प्रा. लि. चिराईपाली के प्लांट से 25 लोहे की प्लेट चोरी की थी, जिनकी कीमत लगभग एक लाख रुपये थी। पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम और डीएसपी साइबर अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में पूंजीपथरा…

Read More

जीएसटी सुधारों से युवाओं को मिलेगा रोजगार और व्यवसाय का नया मौका : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा : अब यह हमारी महती जिम्मेदारी है कि हम सब 22 सितंबर से लागू जीएसटी सुधारों का पूरा लाभ उपभोक्ताओं को मिलना सुनिश्चित कराएँ रायपुर, 22 सितंबर 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने सोमवार को शारदीय नवरात्र से जीएसटी सुधार लागू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह कदम आत्मनिर्भर भारत की रचना की दिशा में क्रांतिकारी कदम है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों से युवाओं के लिए रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर पैदा होंगे।…

Read More

शराब घोटाला: 960 करोड़ राजीव भवन पहुँचने का दावा, भाजपा प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कांग्रेस से पूछा – बिग बॉस कौन?

शराब घोटाले के खुलासों से कांग्रेस का भ्रष्ट राजनीतिक चरित्र खुलकर सामने आ रहा : नलिनीश ठोकने प्रदेश प्रवक्ता ठोकने ने 960 करोड़ रुपए राजीव भवन पहुँचने और ‘बिग बॉस ग्रुप’ का हवाला देकर सवाल दागा रायपुर, 22 सितंबर 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कहा है कि प्रदेश में 32 सौ करोड़ रुपए के शराब घोटाले में हो रहे नित-नए खुलासों से कांग्रेस का सरकारी मशीनरी पर दबाव बनाकर भ्रष्टाचार करने का राजनीतिक चरित्र खुलकर सामने आ रहा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठोकने…

Read More

कांग्रेस को जीएसटी से नहीं, केवल सीएसटी से मतलब है – सांसद संतोष पांडेय का बड़ा हमला

रायपुर, 22 सितंबर 2025 : भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेसियों को जीएसटी रास नहीं आएगी क्योंकि जीएसटी का जुड़ाव सीधे राष्ट्र के विकास से है। कांग्रेस का कभी राष्ट्र के विकास से कोई नाता नहीं रहा है, उनका नाता केवल एक परिवार से ही रहा है। उन्होंने कहा जीएसटी गुड सिंपल टैक्स के रूप में लोगों के बीच पहचाना जा रहा है। कांग्रेस को जीएसटी से कोई मतलब नहीं है उन्हें तो केवल सीएसटी से…

Read More

दीपक बैज का आरोप – प्रदेश में फिर संगठित रूप से हो रहा नान घोटाला, गरीबों का राशन लूटा जा रहा

प्रदेश में फिर संगठित रूप से नान घोटाला हो रहा है, गरीबों के राशन में सरकार प्रायोजित डकैती हो रही राज्य में शासन माफिया हावी पीडीएस का चावल दूसरे प्रदेशों में बेचा जा रहा रायपुर/22 सितंबर 2025। प्रदेश में गरीबों के राशन में सरकार प्रायोजित डकैती हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में फिर संगठित रूप से नान घोटाला हो रहा है। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में राशन माफिया हावी हो गया है, जो पीडीएस के चावल में बड़े पैमाने पर…

Read More

महतारी वंदन योजना में महिलाओं का नाम काटा जा रहा है – कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत का बड़ा आरोप

साय साय महिलाओं का नाम काटा जा रहा है – वंदना राजपूत कांग्रेस ने पहले ही कहा था की महतारी वंदन योजना कुछ ही दिनों की है महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं से धोखा पिछले तीन महीना से 40 प्रतिशत महिलाओं को पैसा नहीं मिल रहा है रायपुर/22 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि साय साय महिलाओं का नाम महतारी वंदन योजना की लिस्ट से काटा जा रहा है। महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं से धोखा हुआ है कांग्रेस पहले ही दावा…

Read More