जिला न्यायालय अंबिकापुर के कानून विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ अधिवक्तागण ने सरगुजा पुलिस द्वारा नए कानूनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया जानता को भारतीय न्याय संहिता के माध्यम से न्याय प्रक्रिया को पहले से आसान एवं तीव्र बताया अम्बिकापुर : नए आपराधिक कानून की पुलिस विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में दिनांक 06.12.2025 को अंबिकापुर जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता गण सरगुजा पुलिस द्वारा लगाए गए नए क़ानून, भारतीय न्याय संहिता की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में महत्वपूर्ण आपराधिक प्रकरणों की धारा सहित जानकारी एवं संक्षिप्त व्याख्या की प्रशंसा की…
Read MoreMonth: December 2025
यातायात पुलिस की कड़ी चेकिंग: नशे में ई-रिक्शा चलाने और दस्तावेज़ नहीं दिखाने पर चालक पर कोर्ट ने 10,500 रुपये का जुर्माना ठोका
शराब पीकर वाहन चलाने एवं आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत न करने पर न्यायालय द्वारा 10,500 रूपए का समन शुल्क अम्बिकापुर : यातायात पुलिस अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 06.12.2025 को वाहन चेकिंग कार्यवाही दौरान एक काले रंग की ई रिक्शा क्रमांक-सीजी 15 ई.जी. का चालक को ब्रिथ एनालाईजर की सहायता से चेक किया गया जिसमें ई- रिक्शा चालक शराब पीकर वाहन चला रहा था। उक्त वाहन चालक से वाहन का रजिस्ट्रेशन एवं लाईसेंस चेक कियो जाने हेतु मांगने पर प्रस्तुत नहीं किया जाने पर वाहन चालक मनीष यादव पिता विक्रम यादव यादव आटा…
Read Moreपुलिस लाइन हायर सेकेंडरी छात्राओं को नए आपराधिक कानूनों की विस्तारपूर्वक जानकारी, महिला सुरक्षा व साइबर अपराध पर विशेष फोकस
महिलाओं पर घटित होने वाले अपराधों के संबंध में भारतीय न्याय संहिता में दर्ज प्रावधान एवं धाराओं के संबंध में जानकारी दी गई अम्बिकापुर : नए आपराधिक कानून की पुलिस विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में दिनांक 06.12.2025 को प्रातः पुलिस लाइन हायर सेकेंडरी की 11वीं 12वीं की बालिकाएं प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध एवं यातायात के नियमों की जानकारी दिया गया इस अवसर पर लगभग 50…
Read Moreपशुओं की अवैध तस्करी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई—कलेक्टर ने जप्त वाहन को राजसात करने का आदेश जारी किया
कलेक्टर सूरजपुर ने पशुओं के अवैध परिवहन में जप्त 1 वाहन को राजसात करने जारी किया आदेश। इस सख्त कार्रवाई का उद्देश्य पशु क्रूरता एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है। पशुओं के अवैध परिवहन में लिप्त व्यक्तियों पर आगे भी जारी रहेगी कठोर कार्रवाई। सूरजपुर : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीरक्षण अधिनियम के तहत पशु तस्करी प्रकरण में जब्त किए गए एक वाहन को शासन के पक्ष में राजसात करने का आदेश कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सूरजपुर श्री एस जयवर्धन ने जारी किया है। इस मामले में राजसात की कार्यवाही…
Read Moreअबूझमाड़ में विकास की तेज आहट—परियादी तक सड़क कनेक्टिविटी स्थापित, शिक्षा-स्वास्थ्य-नेटवर्क जैसी सुविधाओं के विस्तार का रास्ता खुला
नारायणपुर पुलिस ने सोनपुर-गारपा के रास्ते परियादी तक बनाई सड़क कनेक्टिविटी; नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी उपलब्धि नारायणपुर : माड़ बचाव अभियान के अन्तर्गत थाना सोनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम परियादी में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप। नारायणपुर पुलिस, डीआरजी और बीएसएफ़ 86वीं बटालियन और 133 वीं बटालियन ने खोला परियादी में जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल मुक्त सशक्त बस्तर की कल्पना को साकार रूप देने हेतु क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओ’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ…
Read Moreजशपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा: सुपरवाइज़र राजकुमारी साहू पर प्रताड़ना, धमकी और मानदेय काटने के आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग
करमीटीकरा की सुपरवाइजर पर लगा गंभीर आरोप,कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार सहित भेदभाव और टारगेट करने मामले में कलेक्टर जशपुर से हुई लिखित शिकायत जशपुर-पत्थलगांव : महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत पत्थलगांव परियोजना के करमीटीकरा सेक्टर में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं ने सुपरवाइजर के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है।उन्होंने इस संबंध में संघ के माध्यम से जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास को ज्ञापन सौंप जांच व कार्यवाही का मांग किया है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजी.409 की जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता यादव के नेतृत्व में संघ…
Read Moreतीन जिलों में सक्रिय दो गिरोह धराए: वाइजर-मडगार्ड बदलकर, रेडियम से ‘किंग ऑफ हिरमी’ जैसे नाम लिखकर बेचते थे चोरी की बाइक
पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 अलग-अलग गिरोह के एक विधि से संघर्षरत बालक सहित 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपियों से ₹10,80,000 कीमती चोरी का कुल 17 मोटरसाइकिल किया गया बरामद आरोपियों द्वारा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, जिला रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को दिया गया अंजाम आरोपियों द्वारा चोरी के मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट बदलकर, इंजन एवं चेचिस नंबर मिटककर उसे कर दिया जाता था विक्रय मोटरसाइकिल की पहचान छुपाने के लिए आरोपियों द्वारा वाइजर, मडगार्ड बदलकर गाड़ियों…
Read Moreऑपरेशन शंखनाद का सकारात्मक प्रभाव : जिस रास्ते से करता था गौ-तस्करी, वहीं खोल दिया ढाबा ! ऑपरेशन शंखनाद से अपराधी लौटा मुख्यधारा में, पुलिस से भागने वाला तस्कर, आज एसएसपी को पिला रहा चाय—अमजद की कहानी बनी चर्चा का केंद्र.
जहां से शुरू हुआ “ऑपरेशन शंखनाद” वही खुला “बबलू शंख ढाबा” एसएसपी बने पहले ग्राहक, चाय पी कर चुकाई कीमत. एसएसपी शशि मोहन सिंह की प्रेरणा से साईंटांगरटोली का कुख्यात गौ-तस्कर अमजद हजाम उर्फ बबलू अपराध की दुनिया छोड़ कर मुख्यधारा से जुड़ा “बबलू शंख ढाबा” का हुआ लोकार्पण. अमजद हजाम उर्फ बबलू के विरूद्ध गौ-तस्करी के अनेकों अपराध पूर्व से दर्ज, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने की थी अपराध का रास्ता छोड़ कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील. साईंटांगरटोली में कल संपन्न हुआ कम्युनिटी पुलिसिंग का कार्यक्रम,…
Read More10 दिसंबर को होगी महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे महत्वपूर्ण निर्णयों पर मंथन
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 10 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी।
Read Moreछत्तीसगढ़ में सख्ती का असर: 1 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच 1.51 लाख क्विंटल अवैध धान जब्त, मार्कफेड ने जारी किए विस्तृत आंकड़े
प्रदेश में अवैध भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय करते हुए लगभग 1 लाख 52 हजार क्विंटल धान जब्त मार्कफेड ने जारी किए 1 नवंबर से 06 दिसम्बर तक के आंकड़े रायपुर : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ होने के पूर्व से ही प्रदेश में अवैध धान के भण्डारण एवं परिवहन से आने वाले धान की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पिछले एक नवंबर से 6 दिसम्बर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों से एक लाख 51 हजार 809 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इस बार मार्कफेड द्वारा…
Read More