मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन

‘महतारी गौरव वर्ष’ तथा सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ थीम पर आधारित है इस वर्ष का कैलेंडर रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया। वर्ष 2026 को राज्य सरकार द्वारा ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी थीम पर आधारित यह कैलेंडर सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प को अभिव्यक्त करता है। कैलेंडर के मुख्य पृष्ठ पर छत्तीसगढ़ के पाँच प्रमुख शक्तिपीठ — मां बमलेश्वरी डोंगरगढ़, मां महामाया रतनपुर, मां दंतेश्वरी…

Read More

बस्तर पंडुम का वर्ष 2026 में भी होगा भव्य एवं आकर्षक ढंग से आयोजन: मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में बस्तर पंडुम की तैयारियों को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक

बस्तर पंडुम 2026: बस्तर की परंपराओं को मिलेगा वैश्विक मंच रायपुर : बस्तर अंचल की समृद्ध लोकपरंपराओं, जनजातीय संस्कृति, कला और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से ‘बस्तर पंडुम’ का आयोजन वर्ष 2026 में भी गत वर्ष की भांति भव्य और आकर्षक रूप में किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयोजन की विस्तृत तैयारियों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन 10…

Read More

दिव्य श्री हनुमंत कथा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए सपत्निक शामिल, भिलाई में उमड़ा श्रद्धा का सागर — छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जयंती स्टेडियम मैदान भिलाई में आयोजित 5 दिवसीय दिव्य श्री हनुमंत कथा समारोह में शनिवार सपत्निक सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम सभी के लिए बड़े सौभाग्य की बात है। पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज जी का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ को हमेशा मिलता रहा है। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम ने अपने वनवासकाल का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बिताए है। छत्तीसगढ़ माता शबरी का भी यह जगह है। इस दौरान उन्होंने भक्त माता ने जूठे भोजन को खिलाई थी। मुख्यमंत्री ने श्रीराम…

Read More

देश के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी नायकों का योगदान अद्वितीय – मुख्यमंत्री श्री साय

शहीद गैंद सिंह नायक ने किया स्वाधीनता आंदोलन का सर्वप्रथम शंखनाद हल्बा-हल्बी समाज के शक्ति दिवस पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री समाज के नवनिर्मित कार्यालय भवन के लोकार्पण सहित कई घोषणाएं रायपुर : स्वाधीनता आंदोलन के साथ-साथ राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में आदिवासी नायकों एवं महापुरूषों का अद्वितीय योगदान है। हल्बा, हल्बी एवं आदिवासी समाज सहित संपूर्ण भारतवर्ष के गौरव शहीद गैंद सिंह नायक ने हमारे देश में आजादी का आंदोलन का सर्वप्रथम शंखनाद किया था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जिला मुख्यालय दुर्ग के गोकुल नगर स्थित…

Read More

ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता : झारखंड से चंद घंटों में नाबालिग बालिका बरामद, 15 साल की मासूम को लेकर ओडिशा–केरल–झारखंड तक भटका आरोपी, ऑपरेशन मुस्कान ने खोली पूरी कहानी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.

शादी का झांसा दे अपने साथ भगाकर ले गया था आरोपी, नाबालिग बालिका को, मामला थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत का. आरोपी अशोक यादव के विरुद्ध थाना दुलदुला में बीएनएस की धारा 137(2),87,64(2)(ड़),65(1) व 4,6 पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध. पुलिस के द्वारा आरोपी अशोक यादव के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटर सायकल व मोबाइल फोन को भी किया गया जप्त. नाम गिरफ्तार आरोपी – अशोक यादव, उम्र 21 वर्ष. जशपुर : ऑपरेशन मुस्कान के तहत जशपुर पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बड़ी…

Read More

रायपुर सहित प्रमुख शहरों में रेल संचालन क्षमता दोगुनी करने की ऐतिहासिक योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा – यह निर्णय छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ा तोहफ़ा, कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियाँ होंगी सुदृढ़

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भी राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वाकांक्षी योजना में शामिल रायपुर : भारतीय रेलवे द्वारा अगले पाँच वर्षों में देश के 48 प्रमुख शहरों में रेलगाड़ियों की संचालन क्षमता को दोगुना करने की जो महत्वाकांक्षी योजना तैयार की गई है, उसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को भी शामिल किया गया है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ा तोहफ़ा है और इससे राज्य की कनेक्टिविटी, व्यापार, उद्योग तथा पर्यटन गतिविधियों को नया…

Read More

हाथी–मानव द्वंद प्रबंधन को मिली नई दिशा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा–2025’ पुस्तक का किया विमोचन, जशपुर मॉडल की उपलब्धियां आईं सामने

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गजरथ यात्रा–2025 पुस्तक का किया विमोचन हाथी–मानव द्वंद को कम करने और जागरूकता लाने 6 वनकर्मियों को किया सम्मानित जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निज निवास बगिया में गजरथ यात्रा–2025 पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक जशपुर जिले में हाथी विचरण क्षेत्रों एवं संवेदनशील इलाकों के वर्गीकरण, विद्यालय स्तर पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों, गज सूचना एवं नियंत्रण कक्ष की स्थापना, मानव–हाथी द्वंद प्रबंधन हेतु तकनीकी पहल एनीमल ट्रैकर ऐप प्रशिक्षण, तथा जिलेभर में गजरथ यात्रा के विस्तार एवं उपलब्धियों का…

Read More

जशपुर के शासकीय विद्यालयों में डिजिटल क्रांति: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में जिला प्रशासन-SECL-EdCIL के बीच एमओयू, 206 इंटरएक्टिव पैनल से बदलेगा पढ़ाई का स्वरूप

शासकीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा नया आयाम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जिला प्रशासन , SECL एवं EdCIL  के बीच एमओयू संपन्न जशपुर : जिले के शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने की दृष्टिकोण से  आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में बगिया में जिला प्रशासन, SECL एवं EdCIL  के मध्य त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर श्री रोहित व्यास, SECL की ओर से जनरल मैनेजर श्री सी. एम. वर्मा तथा EdCIL…

Read More

दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगा बाल विवाह के खिलाफ संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाल विवाह मुक्त जशपुर अभियान रथ किया रवाना, 1098 पर सूचना देने की अपील

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बाल विवाह मुक्त जशपुर अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, इसे रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति करेगा जागरूक जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज फरसाबहार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से बाल विवाह मुक्त जशपुर अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में भ्रमण कर लोगों को…

Read More

पुलिस की बड़ी कार्यवाही : हथकड़ी निकालकर भागा था नाबालिग दुष्कर्म कांड का दरिंदा ! चार महीने बाद कोनी पुलिस ने फरार आरोपी को प्रयागराज से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर भेजा जेल.

फरार होकर प्रयागराज (इलाहाबाद) में छिपा था आरोपी, कोनी पुलिस की कड़ी मेहनत से हुई गिरफ्तारी. गिरफ्तार आरोपी – 1. स्वरित सिंह, पिता कमलेश्वर सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी A-5, गार्डन सिटी, मोपका, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.). थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक 365/2025 धारा 137(2), 64(2) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 4,6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण हुआ था पंजीबद्ध. बिलासपुर : नाबालिग से दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध में फरार चल रहे आरोपी को कोनी पुलिस ने चार माह की कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर…

Read More