जशपुर जिले के कृषि सखियों ने रांची में कृषि विज्ञान केंद्र का किया भ्रमण आजीविका गतिविधियों के उन्नत प्रशिक्षण से सीखे कौशल विकास के गुर जशपुर : जिले की 45 कृषि सखियों का दल 5 दिसंबर 2025 को रामकृष्ण मिशन–कृषि विज्ञान केंद्र ‘दीपायन’ रांची पहुंचा। जहाँ उन्होंने विभिन्न आजीविका गतिविधियों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह दल मनोरा विकासखंड से चयनित कृषि सखियों का था। जिनके लिए यह परिभ्रमण कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ जिला पंचायत जशपुर द्वारा आयोजित किया गया। उन्नत तकनीकों का अवलोकन – कृषि सखियों ने…
Read MoreDay: December 7, 2025
जन्मदिन पर जिंदल का अनोखा सरप्राइज : मटासी स्कूल में सेवा का अनोखा उदाहरण, ठंड में कांपते बच्चों तक पहुँचा गर्माहट का तोहफा, CA विनीत जिंदल ने 50 बच्चों को बांटे स्वेटर.
स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान. कुनकुरी : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटासी में बच्चों के चेहरों पर खुशियों की चमक नजर आई। निरीक्षण हेतु पहुंचे एसडीएम नंद जी पांडे छात्रों से पाठ्य विषयों से जुड़े प्रश्न पूछ रहे थे। इसी दौरान समाजसेवी एवं चार्टेड अकाउंटेंट विनीत जिंदल, अपने जन्मदिवस पर 50 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरण करने पहुंचे। बच्चों को स्वेटर मिलते ही उनके चेहरों पर आई मुस्कान ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला-मटासी में एसडीएम श्री नन्द जी पाण्डे निरिक्षण…
Read Moreएनएच-43 पर दिल दहला देने वाली दुर्घटना—I-20 कार के पाँच यात्रियों की मौत; CM साय ने परिजनों के प्रति जताई संवेदना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पतराटोली के पास हुए सड़क दुर्घटना पर जताया गहरा दुःख राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर हादसे में पाँच लोगों की मृत्यु शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की जशपुर : पतराटोली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में पाँच लोगों के दुखद निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। इस दर्दनाक घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हादसे में पाँच लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत व्यथित…
Read Moreछत्तीसगढ़ की महिला टीम का दमदार प्रदर्शन : चेन्नई में छत्तीसगढ़ की शक्ति का धमाका ! 8 पदकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त किया तीसरा स्थान.
छत्तीसगढ़ की महिला टीम 8 पदकों के साथ राष्ट्रीय स्तर में तीसरे स्थान पर रायपुर : 47वीं अखिल भारतीय विद्युत महिला क्रीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 पदक अपने नाम किए। 6 राज्यों के बीच हुए कड़े मुकाबलों के बाद टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया। टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज और कैरम में दमदार प्रदर्शन ने टीम को पॉवरफुल फिनिश दिलाया। 47वीं अखिल भारतीय विद्युत महिला क्रीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने 6 राज्यों…
Read Moreझंडा दिवस पर जशपुर में सम्मान का क्षण—ले. कर्नल प्रभात ठाकुर ने कलेक्टर को लगाया प्रतीक पिन, शहीद परिवारों हेतु सहयोग बढ़ाने की अपील
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस : जशपुर कलेक्टर को ले. कर्नल प्रभात कुमार ठाकुर ने लगाया लेपल पिन कलेक्टर ने भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए अधिक से अधिक अंशदान राशि सहयोग करने की अपील जशपुर : सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड जशपुर रोहित व्यास को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले. कर्नल प्रभात कुमार ठाकुर (से.नि.) के द्वारा लेपल पिन लगाया गया। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक अंशदान राशि सहयोग करने की अपील इस अवसर पर कल्याण संयोजक हेमन्त…
Read Moreआँखों में चमक, दिल में विश्वास—बिरजमनी को मिला नया पक्का घर, शासन की योजनाओं ने बदला जीवन
बिरजमनी को मिला पक्का आवास,अब बारिश में नहीं होगी परेशानी, महतारी वंदन योजना से मिल रही आर्थिक संबल जशपुर : कहते हैं कि अगर संकल्प मजबूत हो और शासन की योजनाएं साथ दें, तो हर सपना साकार किया जा सकता है। मनोरा विकासखंड के ग्राम खरसोटा निवासी श्री राजकुमार महली और उनकी पत्नी श्रीमती बिरजमनी महली की कहानी इसकी जीवंत मिसाल है। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत इस परिवार को पक्का आवास स्वीकृत हुआ है, और आज उनका पक्के मकान का सपना पूरा हो गया। श्रीमती बिरजमनी महली बताती…
Read Moreएकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन की तिथि बढ़ी: अब 15 दिसंबर 2025 तक कर सकेंगे कैरीफारवर्ड, डूबान व वन पट्टाधारी किसान रजिस्ट्रेशन
एकीकृत किसान पोर्टल में किसानों के पंजीयन की तिथि बढ़ी, अब 15 दिसंबर 2025 तक होगा पंजीयन जशपुर : किसान हितों को ध्यान में रखते हुए एकीकृत किसान पोर्टल पर कैरीफारवर्ड, डूबान तथा वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन हेतु निर्धारित समय सीमा बढ़ा दी गई है। विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अब यह प्रावधान 15 दिसम्बर 2025 तक सभी समितियों के समिति लॉगिन में उपलब्ध रहेगा। पूर्व में विभाग ने 30 नवम्बर 2025 तक इन प्रावधानों को समिति लॉगिन में उपलब्ध कराया था। किन्तु कैरीफारवर्ड, डूबान एवं वन पट्टाधारी…
Read Moreकानून का कठोर प्रहार : कमरे के भीतर बेरहम पिटाई… इंस्पेक्टर साहू की जांच ने खोली हत्या की पूरी सच्चाई, खरसिया मानव वध केस में आरोपी दोषी, 10 वर्ष की जेल.
कानून की जीत : अपराधिक मानव वध में आरोपी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा. इंस्पेक्टर कुमार गौरव साहू की सटीक विवेचना ने संगीन अपराधों में आरोपी को दिलाई कठोर सजा. रायगढ़ : रायगढ़ पुलिस की सटीक विवेचना और न्यायालय में मजबूत पैरवी के चलते अपराधिक मानव वध के संवेदनशील मामले में आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। इंस्पेक्टर कुमार गौरव साहू की प्रभावी जांच और अभियोजन पक्ष की दमदार दलीलों ने न्याय की राह को और मजबूत किया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग…
Read Moreसशस्त्र सेना झंडा दिवस: CM विष्णु देव साय ने सैनिकों व शहीद परिवारों के कल्याण हेतु किया अंशदान, कहा—‘हमारा हर सहयोग उनका सम्मान’
राष्ट्र की सुरक्षा में निरंतर तैनात हमारे सैन्य जवानों का योगदान अतुलनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री ने सैनिकों एवं शहीद परिवारों के कल्याण हेतु किया अंशदान रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के प्रतीक स्वरूप सम्मान बैज लगाया तथा संचालनालय सैनिक कल्याण द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों एवं…
Read Moreकुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट, जनवरी 2025 के प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी जनवरी 2025 में रायपुर जिले के ग्राम नवागांव (कोलियारी) में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद किया तथा आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि कुंभकार समाज…
Read More