विधानसभा थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी सफलता : रिंग रोड ब्रिज पर फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तारी, महाराष्ट्र के तस्करों से 35 किलो गांजा और कार जब्त, नारकोटिक एक्ट एवं लोक संपत्ति निवारण अधिनियम में की गई कार्यवाही.

थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत आमासिवनी रिंग रोड नंबर 03 स्थित ब्रिज के पास गांजा तस्करी करते आरोपियों को पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ, दोनों आरोपी है मूलतः महाराष्ट्र के निवासी. आरोपियों के कब्जे से किया गया जप्त 35 किलोग्राम गांजा, किया कार एवं मोबाईल फोन, जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 24,70,000/- रूपये. आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 20(B)(ii)(C) नारकोटिक एक्ट, 3 लोक संपत्ति का निवारण अधिनियम का अपराध किया गया है पंजीबद्ध. रायपुर : नशे के विरूद्ध चल रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन…

Read More

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत जशपुर में पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित, ग्राम पंचायत की राशन दुकानों, उचित मूल्य दुकानों एवं गैस एजेंसियों में निःशुल्क किया जा सकेगा आवेदन

ग्राम पंचायत की राशन दुकानों, उचित मूल्य दुकानों एवं संबंधित गैस एजेंसियों में किया जा सकता है आवेदन जशपुर : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना गरीब परिवारों की महिलाओं के सशक्तिकरण का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती रसोई ईंधन उपलब्ध हो रहा है।  इसी क्रम में जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के अंतर्गत पात्र महिला हितग्राहियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेजों…

Read More

टेली लॉ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और सीएससी सेवाओं के विस्तार को लेकर जशपुर में जिला स्तरीय बैठक आयोजित, एसएचजी, बीसी सखी और सीएससी व्हीएलई को ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने पर दिया गया जोर

टेली लॉ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सीएससी सेवाओं के विस्तार को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित एसएचजी, बीसी सखी एवं सीएससी व्हीएलई को ग्रामीण क्षेत्रों में टेली लॉ योजना की जानकारी के प्रसार एवं लाभ दिलाने पर दिया गया जोर जशपुर : केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन विशेष रूप से टेली लॉ योजना को सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कॉमन सर्विस सेंटर सेवाओं की पहुंच को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विगत दिवस कलेक्टरेट के मंत्रणा कक्ष में एक एकदिवसीय जिला…

Read More

वेतन निर्धारण और लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु 29 जनवरी को जशपुर कलेक्टोरेट में जिला स्तरीय शिविर, आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से उपस्थिति की अपील

जशपुर : संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन अम्बिकापुर के द्वारा जिला स्तर पर वेतन निर्धारण व लंबित पेंशन प्रकरण के निराकरण हेतु शिविर 29 जनवरी 2026 दिन गुरूवार को कलेक्टोरेट कार्यालय जशपुर के मंत्रणा सभाकक्ष में 10.30 बजे से आयोजित किया गया है। जिला कोषालय अधिकारी ने सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अपने कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारियों का वेतन निर्धारण व लंबित पेंशन प्रकरण को शिविर में उपस्थित होकर निराकरण करने की अपील की है।

Read More

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रायगढ़ पुलिस का मानवीय सरोकार: डीआईजी–एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में शहीद परिवारों से की गई आत्मीय भेंट, जिले के सभी थाना–चौकियों में सम्मानपूर्वक हुआ ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद परिवारों से पुलिस की आत्मीय भेंट, जिले के थाना, चौकियों में सम्मानपूर्वक हुआ ध्वजारोहण रायगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिवर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में निवासरत शहीद परिवारों से भेंट कर उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा मिष्ठान भेंट कर गणतंत्र दिवस समारोह में आदरपूर्वक आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने शहीदों के…

Read More

गणतंत्र दिवस पर रायगढ़ पुलिस को मिला नया नेतृत्व: डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर किया ध्वजारोहण, सशस्त्र गार्ड की सलामी के साथ दिया ईमानदार और प्रभावी पुलिसिंग का संदेश

गणतंत्र दिवस पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर किये ध्वजारोहण रायगढ़ : छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2026 को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन  स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था। उक्त आदेश के परिपालन में दिनांक 26.01.2026 को डीआईजी एवं एसएसपी शशि मोहन सिंह (IPS) ने रायगढ़ जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।  श्री शशि मोहन सिंह वर्ष 2012…

Read More

गणतंत्र दिवस पर पावर कंपनी मुख्यालय में फहराया तिरंगा : अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने ली परेड की सलामी, ई-ऑफिस और डिजिटल नवाचारों से पावर कंपनियों की कार्यप्रणाली में आया बड़ा बदलाव.

पावर कंपनी में चेयरमेन डॉ. रोहित यादव ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज. ‘‘ई-ऑफिस‘‘ से आई पारदर्शिता, नवाचारों की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर. बायोमैट्रिक अटेण्डेन्स अन्य कार्यालयों में भी होगा लागू. रायपुर : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ मुख्यालय डंगनिया परिसर देशभक्ति, अनुशासन और नवाचार के रंग में रंगा नजर आया। अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव द्वारा तिरंगा फहराने के साथ ही न सिर्फ राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त हुआ, बल्कि पावर कंपनियों में पारदर्शिता, डिजिटल गवर्नेंस और तकनीकी नवाचारों की मजबूत झलक भी सामने आई, जिसकी चर्चा…

Read More

राजधानी रायपुर में हर्षोल्लास के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस: राज्यपाल रमेन डेका ने पुलिस परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का किया संकल्प और नक्सलवाद के खात्मे का किया ऐलान

राजधानी में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस राज्यपाल श्री डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर ली परेड की सलामी विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का किया आव्हान रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव श्री विकास शील और पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम भी उनके साथ थे। इस अवसर पर श्री डेका ने कहा कि गणतंत्र दिवस…

Read More

गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ भवन में राष्ट्रगौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फहराया तिरंगा, महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर राष्ट्रगान के साथ दी संविधान को नमन

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् राष्ट्र गान ’’जन-गण-मन’’ गाया गया। इस मौके पर विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्री सुशांत शुक्ला,महापौर श्रीमती पूजा विधानी, व छत्तीसगढ़ भवन के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धर्मी देवी जसूजा के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक, बिलासपुर प्रवास के दौरान अमरधाम आश्रम पहुंचकर दी विनम्र श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिजनों से मिलकर जताई संवेदनाएं

बिलासपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री सिंधु अमरधाम आश्रम चकरभांठा के संत श्री लाल दास साहेब की माता जी श्रीमती धर्मी देवी जसूजा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है। वे बिलासपुर प्रवास के दौरान चकरभांठा स्थित अमरधाम आश्रम पहुंचे और  दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से भी मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।          मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धर्मी देवी जसूजा एक सरल, स्नेही और सामाजिक मूल्यों से जुड़ी…

Read More