झीरम हमले के बाद कांग्रेस के लोग अपने ही नेताओं पर संदेह कर रहे हैं – भाजपा भाजपा प्रवक्ता का सवाल झीरम काण्ड पर न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर नहीं रखकर बघेल ने किन-किनको बचाने का प्रयास किया? रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रवक्ता के पद से हटाकर कांग्रेस नेता विकास तिवारी को ‘सच बोलने की सजा‘ दीगई है। श्री दीपक ने कहा कि कांग्रेस दूसरों पर कीचड़ उछालने की राजनीति तो खूब करती है, लेकिन…
Read MoreDay: January 3, 2026
चैतन्य बघेल की जमानत पर ‘सत्यमेव जयते’, तो कवासी लखमा पर चुप्पी क्यों? कांग्रेस के दोहरे चरित्र पर भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी का करारा सवाल
एक आदिवासी नेता को कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने मोहरा बनाया – अमित चिमनानी भाजपा प्रवक्ता का सवाल चैतन्य बघेल अगर जमानत मिलने पर दोष मुक्त मान लिए जाएंगे तो कवासी लखमा जमानत नहीं मिलने से क्या दोषी मान लिए गए हैं? केवल जमानत मिल जाना दोष मुक्त होना नहीं माना जाता – भाजपा रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को केवल जमानत मिलने पर कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा सत्यमेव जयते के पोस्टर…
Read Moreसत्ता-विछोह में बघेल ने लांघी भाषायी मर्यादा की सारी हदें, उपमुख्यमंत्री अरुण साव पर टिप्पणी से साहू समाज का अपमान — अशोक साहू का तीखा हमला
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सत्ता-विछोह की बौखलाहट में भाषायी और वैचारिक दीवालिएपन की सारी हदें लांघ रहे हैं। श्री साहू ने बघेल पर उनके उस ताजा बयान को लेकर तीखा हमला बोला, जिसमें बघेल ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव की तुलना बंदर से की थी। श्री साहू ने बघेल के बयान को पूरे साहू समाज का अपमान बताया और कहा कि बघेल अपने इस बयान के लिए छत्तीसगढ़ की जनता से…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन की नई उड़ान, छत्तीसगढ़ बनने जा रहा देश का उभरता टूरिज़्म हब — देवलाल ठाकुर
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे उपलब्धिपूर्ण कायों की सराहना की है। श्री ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ को पर्यटन हब बनाने की दिशा में सतत पहल कर रहे हैं। बस्तर और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में वहाँ की संस्कृति और संस्कार को देखने…
Read Moreरायगढ़ पुलिस को मिला मजबूत नेतृत्व, कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, एएसपी पद पर श्री अनिल कुमार सोनी की हुई पदस्थापना, नए एएसपी के रूप में अनिल कुमार सोनी ने संभाला पदभार.
पदस्थापना : श्री अनिल कुमार सोनी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के रूप में किया पदभार ग्रहण. रायगढ़ : रायगढ़ पुलिस प्रशासन को आज एक अनुभवी और ऊर्जावान नेतृत्व मिला, जब वर्ष 2007 बैच के राज्य पुलिस सेवा अधिकारी श्री अनिल कुमार सोनी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया। विभिन्न जिलों में सेवाएं दे चुके श्री सोनी के अनुभव से जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। आज सुबह श्री अनिल कुमार सोनी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ का पदभार ग्रहण…
Read Moreतमनार हिंसा की पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की, महिला टीआई-आरक्षक तक सुरक्षित नहीं — राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का तीखा हमला
रायपुर : तमनार घटना पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि महिला टीआई और महिला आरक्षक के साथ जो घटना घटित हुआ उस घटना का कड़े शब्दों में निंदा करती हूं। रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में गारे पेलमा सेक्टर-1 में जिंदल स्टील को ओपन कास्ट कोल माइंस आवंटित की गई है। इसके लिए 8 दिसंबर को जनसुनवाई आयोजित की गई थी, लेकिन क्षेत्र के ग्रामीण, आदिवासी और स्थानीय निवासी शुरू से ही इस खदान का विरोध कर रहे हैं। प्रभावित 14 गांवों के…
Read Moreराशन कार्ड–KYC के बहाने SC-ST-OBC छात्रों को शिक्षा से वंचित कर रही सरकार, कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी आंदोलन — दीपक बैज
रायपुर : राशन कार्ड से मिसमैच और बैंक खातों में केवाईसी की अनिवार्यता के नाम पर छात्रवृत्ति से वंचित करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं चाहती कि गरीब बच्चों को शिक्षा सहायता मिल सके, इसीलिए नई-नई शर्ते लगाकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि रोकी जा रही है। सरकार की दुर्भावना से अधिसंख्यक छात्र छात्राएं योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। गणवेश, साइकिल सहित…
Read Moreसरकार के संरक्षण में छत्तीसगढ़ में नशा बना महामारी, युवा पीढ़ी बर्बादी की कगार पर — सुशील आनंद शुक्ला का भाजपा सरकार पर तीखा हमला
रायपुर : सरकार और पुलिस की मिलीभगत के कारण ही प्रदेश के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले दो साल में शराब, गांजा, अफीम, हिरोईन जैसे नशों के कारण प्रदेश की युवा पीढ़ी में नशे की लत महामारी का रूप ले चुकी है। चंद पैसों के लिए सत्तासीन लोग नशे के बढ़ते कारोबार को रोकने के बजाय संरक्षण दे रहे है। नशाखोरी के कारण राजधानी के होटलो में मारपीट, चाकूबाजी हत्याये हो रही है। प्रदेश…
Read Moreजेम पोर्टल की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल: बालोद जंबूरी 2026 का टेंडर खुलने से पहले ही कंपनी ने शुरू किया काम, कांग्रेस महामंत्री सुबोध हरितवाल का गंभीर आरोप
देश महामंत्री सुबोध हरितवाल की पत्रकार वार्ता : स्कूल शिक्षा विभाग ने बालोद के प्रस्तावित जंबूरी 2026 का टेंडर खुलने से पहले कंपनी ने काम शुरू कर दिया रायपुर : छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में जेम पोर्टल से होने वाली सरकारी निविदाओं की पारदर्शिता एक बार फिर कठघरे में है। सवाल यह नहीं है कि टेंडर में गड़बड़ी हुई या नहीं, सवाल यह है कि क्या टेंडर खुलने से पहले ही यह तय कर लिया गया था कि काम किस कंपनी…
Read Moreबिगड़ सकती थी कानून व्यवस्था, मारपीट की आशंका पर पुलिस का बड़ा कदम, पहले ही हरकत में आई कोनी पुलिस, दो लोग गिरफ्तार कर प्रस्तुत किए गए न्यायालय में.
थाना-कोनी जिला–बिलासपुर (छ.ग.) में दो व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही. बिलासपुर : क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोनी पुलिस लगातार सतर्क है। संभावित विवाद और मारपीट की घटनाओं को समय रहते रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम है। थाना कोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संभावित विवाद/मारपीट…
Read More