पशु चिकित्सा पॉलीटेक्निक राजनांदगांव में विद्यार्थियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का लिया संकल्प ईमानदारी, नैतिकता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का दिया संदेश राजनांदगांव : पशु चिकित्सा पॉलीटेक्निक राजनांदगांव में विद्यार्थियों को ईमानदारी, नैतिकता एवं पारदर्शिता के प्रति जागरूक करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सत्यनिष्ठा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं संस्थान के अधिकारी-कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ लेकर जीवन के प्रत्येक…
Read MoreDay: November 6, 2026
कुपोषण से जंग के लिए गांव में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, गंभीर कुपोषित बच्चों की हुई जांच और मिलीं दवाइयां; ‘हमर स्वस्थ लइका’ कार्यक्रम से हर तीन महीने होगी बच्चों की सेहत की निगरानी
हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत बाल संदर्भ शिविर का हुआ आयोजन राजनांदगांव : महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में अति गंभीर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत छुरिया विकासखंड के ग्राम कुमरदा में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिन्हांकित एसएएम एवं एमएएम बच्चों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां प्रदान की गई। साथ ही बच्चों के अभिभावकों को पोषण परामर्श दिया गया।…
Read Moreराष्ट्रीय बागवानी मिशन से किसान अमरनाथ साहू को मिली नई राह, 10 एकड़ में कर रहे 7.50 एकड़ में सब्जियों-फूलों और 2.50 एकड़ में केले की खेती; मल्चिंग तकनीक अपनाकर बने फसल विविधीकरण की मिसाल
सफलता की कहानी: राष्ट्रीय बागवानी मिशन से किसान अमरनाथ साहू की खेती को मिली नई दिशा शासकीय योजना के सहयोग और आधुनिक तकनीक से 10 एकड़ में कर रहे विविध उद्यानिकी फसलों की खेती राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत मल्चिंग तकनीक का मिला लाभ, परंपरागत धान की खेती से आगे बढ़कर बनाई नई पहचान राजनांदगांव : राष्ट्रीय बागवानी मिशन किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उनकी खेती को अधिक उन्नत एवं लाभकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन से लाभान्वित होकर राजनांदगांव विकासखंड…
Read Moreजिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी का बड़ा फैसला, अब हर महीने लगेगा सरपंचों के लिए विशेष शिविर; धान खरीदी केंद्रों में CCTV-एटीएम सुविधा और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर अधिकारियों की बढ़ेगी जवाबदेही
जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित जिला पंचायत से संबंधित कार्यों के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक माह सरपंचों के लिए आयोजित किया जाएगा विशेष शिविर ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि विभाग की योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा, आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण एवं बालिकाओं की शिक्षा के संबंध में दिए निर्देश जांजगीर-चांपा : जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की…
Read Moreदीपावली पर स्थानीय कुम्हारों और ग्रामीण शिल्पकारों के लिए कलेक्टर की विशेष पहल, मिट्टी के दीये बेचने में नहीं होगी परेशानी; न देना होगा कोई शुल्क और न ही बाजारों में जगह के लिए होना पड़ेगा परेशान
दीपावली पर मिट्टी के दीये बेचने वाले कुम्हारों एवं ग्रामीण शिल्पकारों को विक्रय में न हो असुविधा, कलेक्टर ने जारी किया आदेश किसी प्रकार की कर अथवा शुल्क अधिरोपित नहीं करने के निर्देश कलेक्टर ने जिलेवासियों से मिट्टी के दीये एवं स्वदेशी उत्पादों की खरीद करने की अपील की जांजगीर-चांपा : स्थानीय कुम्हारों एवं ग्रामीण शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने तथा उनके स्वनिर्मित उत्पादों के विक्रय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले के समस्त नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर…
Read Moreत्योहारों में मिठाइयों के नाम पर कहीं परोसा तो नहीं जा रहा मिलावट का जहर? खाद्य विभाग की सघन जांच से मचा हड़कंप, लैब रिपोर्ट के बाद होगी बड़ी कार्रवाई
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन जांच, मिठाइयों के 20 नमूने लिए 30 कलाकंद मौके पर ही नष्ट कराए, मिलावट की आशंका पर विभाग की पैनी नजर सारंगढ़-बिलाईगढ़ : आगामी त्योहारी सीजन में आम नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में मिठाई एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सारंगढ़, बिलाईगढ़ एवं बरमकेला विकासखंड के विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों…
Read Moreगांजा तस्करी के खेल में बुजुर्ग से लेकर सहयोगी तक शामिल! भूपदेवपुर पुलिस की रेड में 60 हजार का गांजा बरामद, पूछताछ के बाद दूसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
ऑपरेशन आघात में भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.110 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने रेड में गांजा परिवहन कर रहे आरोपी को पकड़ा, पूछताछ में सामने आया सहयोगी भी गिरफ्तार भूपदेवपुर पुलिस ने आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर भेजा गया जेल रायगढ़ : जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम बिंजकोट में गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो…
Read Moreनॉर्थ जोन पुलिस का अपराधियों पर बड़ा प्रहार! एक सप्ताह में 200 लोगों पर कार्रवाई, कहीं देशी कट्टा बरामद तो कहीं जुए के फड़ पर छापा; ₹1.26 लाख नगद जब्त
अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने नॉर्थ जोन पुलिस की व्यापक कार्रवाई एक सप्ताह में विभिन्न मामलों में कुल 200 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में देशी कट्टा बरामदगी सहित आबकारी एवं जुआ एक्ट के मामलों में भी प्रभावी कार्रवाई आर्म्स एक्ट के 03 प्रकरणों में 03 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई, थाना गुढ़ियारी में आरोपी से कट्टा बरामद। आबकारी एक्ट के 08 प्रकरणों में 08 व्यक्तियों तथा धारा 36(सी) के 04 प्रकरणों में 04 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई। जुआ एक्ट के 06 प्रकरणों में 36 आरोपियों…
Read Moreत्योहारों से पहले धरसींवा पुलिस का बड़ा एक्शन! गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा, एक साथ 10 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा जेल
धरसींवा पुलिस का गुंडा बदमाश और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही रायपुर : आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने के लिये वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर थाना क्षेत्र के गुंडा,बदमाश और असामाजिक तत्वों के खिलाफ धरपकड़ कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 5.11.26 को 10 लोगों को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया l नाम :- 01.पोषण यादव पिता स्वर्गीय शत्रुघन यादव उम्र 27 साल ग्राम ख़ैरखुट थाना धरसीवा जिला रायपुर। 02.दुलेश्वर दीवार पिता दाऊलाल लीवर स्मृति वर्ष ग्राम चरौदा थाना धरसीवा जिला रायपुर। 03.सूरज चौहान पिता प्रदीप…
Read Moreदिवाली से पहले रायपुर में देशी कट्टा लेकर राहगीरों को धमका रहा था युवक! पुलिस की घेराबंदी में फंसा मध्यप्रदेश का 23 वर्षीय आरोपी, अवैध हथियार बरामद
दीवाली से पहले अवैध देशी कट्टा लेकर दहशत फैलाने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार कब्जे से देशी कट्टा बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही सरस्वती नगर पुलिस की कार्यवाही रायपुर : त्योहारी सीजन के दौरान सार्वजनिक स्थान पर अवैध देशी कट्टा लेकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने एवं दहशत फैलाने वाले युवक को थाना सरस्वती नगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया है। दिनांक 04.11.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डुमर तालाब रोड के पास…
Read More